By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मनी लांड्रिंग मामले में फ्लैट खरीददारों के बयान दर्ज
Share
Notification Show More
Latest News
विकास और प्रकृति का संगम—मियावाला में तालाब बना आधुनिक पार्क, देहरादून को मिली नई सौगात
उत्तराखंड
अलौकिक आभा से दैदीप्यमान केदारनाथ, 51 कुंतलों फूलों से सजाया गया है मंदिर
उत्तराखंड
महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उत्तराखंड
आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मनी लांड्रिंग मामले में फ्लैट खरीददारों के बयान दर्ज
उत्तराखंड

मनी लांड्रिंग मामले में फ्लैट खरीददारों के बयान दर्ज

Web Editor
Last updated: 2024/04/05 at 3:25 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून : 90 फ्लैट खरीदारों से 45 करोड़ रुपये हड़पने और पीएनबी के 21 करोड़ रुपये के ऋण को न लौटाने के मामले में स्पेशल जज पीएमएलए कोर्ट ने बयान दर्ज किए। जिसमें पीड़ित फ्लैट खरीदार कविता भाटिया ने जिला जज (स्पेशल जज पीएमएलए कोर्ट) प्रदीप पंत की कोर्ट के समक्ष बयान दर्ज कराए। कविता भाटिया ने पुष्पांजलि इंफ्राटेक प्रा.लि. की आवासीय परियोजनाओं में प्रभावित हुए फ्लैट खरीदारों और बिल्डरों के रकम हड़पने की कहानी बयां की।

पुष्पांजलि की ऑर्किड पार्क (फेज एक और दो) परियोजना अधर में लटकी हैं, जबकि फ्लैट बुकिंग के लिए 90 खरीदारों से करीब 45 करोड़ रुपये लेकर निदेशक दीपक मित्तल और उनकी पत्नी राखी मित्तल वर्ष 2020 से फरार चल रहे हैं। दोनों के दुबई में होने की जानकारी मिली है। जबकि अन्य निदेशकों के साथ उन पर दून पुलिस व एसटीएफ के साथ ही ईडी ने भी केस दर्ज किया है। मनी लांड्रिंग में ईडी के मामले की सुनवाई स्पेशल जज, पीएमएलए की कोर्ट में चल रही है। इस वाद में मित्तल दंपती को 04 मई 2024 को कोर्ट में तलब किया गया है। हालांकि, मित्तल दंपती के निरंतर फरार चलने के कारण ईडी दीपक व राखी मित्तल के हरिद्वार के देवपुरा स्थित आवास पर 13 मार्च को नोटिस चस्पा कर चुका है।

स्पेशल जज पीएमएलए कोर्ट में गुरुवार को की गई सुनवाई में जेल में बंद मित्तल के पार्टनर राजपाल वालिया को भी तलब किया गया था। राजपाल वालिया इस सुनवाई में आनलाइन माध्यम से जुड़ा। क्योंकि, उसने व्यक्तिगत पेशी से छूट की मांग की थी। सुनवाई के दौरान फ्लैट खरीदार कविता भाटिया से दोनों पक्षों के अधिवक्ता से सवाल-जवाब किए। वहीं, कोर्ट के आदेश के बाद भी अब तक पुष्पांजलि निदेशक दीपक मित्तल की कोई खबर नहीं मिल पाई है। ऐसे में माना जा रहा है कि पीएमएलए कोर्ट दीपक मित्तल को अगली सुनवाई में भगौड़ा घोषित कर सकती है। साथ ही कोर्ट अगली सुनवाई में अन्य फ्लैट खरीदार के बयान दर्ज करेगी। ईडी की तरफ से कोर्ट में अधिवक्ता और ईडी काउंसल विभोर गोयल, जबकि राजपाल वालिया की तरफ से अधिवक्ता आरएस राघव, एसके धर व आरिफ बेग ने पैरवी की।

फ्लैट खरीदारों के साथ की गई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस में अब तक करीब 09 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। इस घोटाले की अहम कड़ी निदेशक दीपक मित्तल और उसकी पत्नी राखी मित्तल भले ही अभी फरार चल रहे हैं, लेकिन परियोजना के अन्य निदेशक राजपाल वालिया की उत्तराखंड की एसटीएफ और इसके बाद ईडी भी गिरफ्तारी कर चुकी है। इससे पहले राजपाल वालिया की पत्नी शेफाली वालिया को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था, जबकि दीपक मित्तल के पिता अश्वनी मित्तल को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। अब केस की महज एक कड़ी दीपक और राखी की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 में पुष्पांजलि बिल्डर्स के विरुद्ध कुछ फ्लैट खरीदारों/निवेशकों ने धोखाधड़ी की शिकायत की थी। जिस पर ग्रुप के मालिक दीपक मित्तल, उसकी पत्नी राखी मित्तल और अन्य निदेशक राजपाल वालिया के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया था। बाद में भी लगातार मिली अन्य शिकायतों के आधार पर पुलिस ने कुल नौ मुकदमे दर्ज किए। इनमें दीपक मित्तल के पिता अश्वनी मित्तल को भी आरोपित बनाया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निवेशकों के करोड़ों हड़पने में पुष्पांजलि ग्रुप के साथ एक चार्टेड अकाउंटेंट, एक फिल्म निर्माता और एक बड़े बिल्डर के भी शामिल होने की जानकारी मिली है। गहन जांच के बाद उक्त पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि दीपक मित्तल और उसकी पत्नी राखी मित्तल के नाम से दुबई में तीन खातों की जानकारी मिली है। हालांकि, इन खातों में अलग-अलग पते दर्ज कराए गए हैं।

You Might Also Like

विकास और प्रकृति का संगम—मियावाला में तालाब बना आधुनिक पार्क, देहरादून को मिली नई सौगात

अलौकिक आभा से दैदीप्यमान केदारनाथ, 51 कुंतलों फूलों से सजाया गया है मंदिर

महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी

चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा

TAGGED: money landring
Web Editor April 5, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article निर्वाचन आयोग ने टिहरी लोकसभा सीट के भाजपा और कांग्रेस प्रत्‍याशियों को भेजा नोटिस
Next Article वर्षा न होने से नैनी झील का जलस्‍तर गिरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

विकास और प्रकृति का संगम—मियावाला में तालाब बना आधुनिक पार्क, देहरादून को मिली नई सौगात
उत्तराखंड April 21, 2026
अलौकिक आभा से दैदीप्यमान केदारनाथ, 51 कुंतलों फूलों से सजाया गया है मंदिर
उत्तराखंड April 21, 2026
महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी
उत्तराखंड April 20, 2026
चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उत्तराखंड April 19, 2026

Recent Posts

  • विकास और प्रकृति का संगम—मियावाला में तालाब बना आधुनिक पार्क, देहरादून को मिली नई सौगात
  • अलौकिक आभा से दैदीप्यमान केदारनाथ, 51 कुंतलों फूलों से सजाया गया है मंदिर
  • महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी
  • चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,117)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,007)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,509)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,385)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,293)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?