By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में पटरी पर गिरा यात्री, महिला कांस्‍टेबिल ने बचाई जान
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह
उत्तराखंड
टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल
उत्तराखंड
गड्ढामुक्त सड़कों के लिए सड़कों पर उतरा सरकारी अमला
उत्तराखंड
कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार
उत्तराखंड
प्रकृति से संस्कृति के सफ़र पर देवभूमि का मीडिया दल, छत्तीसगढ़ में देखेंगे विकास की तस्वीर
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में पटरी पर गिरा यात्री, महिला कांस्‍टेबिल ने बचाई जान
उत्तराखंड

चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में पटरी पर गिरा यात्री, महिला कांस्‍टेबिल ने बचाई जान

Web Editor
Last updated: 2024/04/29 at 6:44 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

लक्सर: चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय रेलवे ट्रैक पर गिरे एक यात्री के लिए लक्सर जीआरपी में तैनात महिला कांस्टेबल उमा देवदूत साबित हुईं। महिला कांस्टेबल ने सूझबूझ दिखाते हुए यात्री को पकड़ लिया और उसकी जान बचाई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और लोगों ने महिला कांस्टेबल की जमकर प्रशंसा की।

घटना रविवार की है। लक्सर जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर दो बजकर 46 मिनट पर कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली 13151 एक्सप्रेस ट्रेन लक्सर से प्लेटफार्म संख्या चार से रवाना हुई थी। ट्रेन जब प्लेटफार्म पर रुकी थी तब ट्रेन में यात्रा कर रहा एक यात्री खाने का सामान लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतरा था। ट्रेन जब चलने लगी तो यात्री दौड़कर आया और चलती ट्रेन में चढ़ने लगा, लेकिन तब तक ट्रेन की गति बढ़ जाने पर उसका संतुलन बिगड़ गया। यात्री ट्रेन के पायदान से फिसलकर ट्रेन और रेलवे प्लेटफार्म के बीच गिर गया।

इसी दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद जीआरपी की महिला कांस्टेबल उमा की नजर यात्री पर पड़ी तो वह तुरंत उधर दौड़ी और साहस दिखाते हुए यात्री के दोनों हाथ पकड़कर उसे ऊपर खींच लिया। उमा ने साहस के साथ सूझबूझ भी दिखायी। उसने यात्री को प्लेटफार्म पर नहीं खींचा अन्यथा पायदान की चपेट में आकर उसकी जान जा सकती थी। महिला कांस्टेबल ट्रेन के गुजरने तक उसे एक ही स्थिति में पकड़े रही। ट्रेन के प्लेटफार्म से गुजरने के बाद यात्री को रेलवे ट्रैक से निकाला गया।

You Might Also Like

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह

टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल

गड्ढामुक्त सड़कों के लिए सड़कों पर उतरा सरकारी अमला

कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार

प्रकृति से संस्कृति के सफ़र पर देवभूमि का मीडिया दल, छत्तीसगढ़ में देखेंगे विकास की तस्वीर

TAGGED: rail accident
Web Editor April 29, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article डिप्‍टी रेंजर समेत तीन कर्मचारियों को ग्रामीणों ने बंंधक बनाया
Next Article मसूरी में कार खाई में गिरी, तीन सवारों की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह
उत्तराखंड September 24, 2026
टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल
उत्तराखंड September 24, 2026
गड्ढामुक्त सड़कों के लिए सड़कों पर उतरा सरकारी अमला
उत्तराखंड September 24, 2026
कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार
उत्तराखंड September 15, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह
  • टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल
  • गड्ढामुक्त सड़कों के लिए सड़कों पर उतरा सरकारी अमला
  • कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार
  • प्रकृति से संस्कृति के सफ़र पर देवभूमि का मीडिया दल, छत्तीसगढ़ में देखेंगे विकास की तस्वीर

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,461)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,364)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,923)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,766)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,740)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?