By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एसआरएचयू जौलीग्रांट के स्टूडेंट्स को मिलेगा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड का सपोर्ट
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तरकाशी में काशी-विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनेगा
उत्तराखंड
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आज से विशेष अभियान
उत्तराखंड
उत्तराखंड में हर माह नौ तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा सायरन
उत्तराखंड
300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत
उत्तराखंड
200 विद्यालयों में बनेंगी आधुनिक प्रयोगशालाएं: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > एसआरएचयू जौलीग्रांट के स्टूडेंट्स को मिलेगा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड का सपोर्ट
उत्तराखंड

एसआरएचयू जौलीग्रांट के स्टूडेंट्स को मिलेगा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड का सपोर्ट

Web Editor
Last updated: 2024/05/01 at 2:10 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

डोईवाला (देहरादून): स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के छात्र-छात्राओं को इंडस्ट्री ट्रेनिंग और करियर ग्रोथ में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड (आईएयू) का सहयोग मिलेगा। दोनों संस्थानों के बीच एक विशेष एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के अध्यक्ष डॉ.विजय धस्माना के दिशा-निर्देशन में कुलपति डॉ.राजेंद्र डोभाल की मौजूदगी में कुलसचिव डॉ.मुकेश बिजल्वाण और इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड (आईएयू) के अध्यक्ष पंकज गुप्ता एवं प्रदेश महासचिव अनिल गोयल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस बैठक के दौरान, एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल और इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड (आईएयू) के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने इस पहल की महत्वपूर्णता पर प्रकाश डाला। कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल ने कहा कि उद्योगों के साथ इस प्रकार की सहभागिता युवाओं के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की स्थापना के लिए शानदार अवसर प्रदान करेगी। यह समझौता छात्रों में उद्यमिता कौशल के सृजन एवं विकास पर भी केंद्रित होगा।

इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड (आईएयू) के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि आईएयू सदैव एसआरएचयू में अध्ययरत युवाओं के सहयोग के लिए तत्पर है। सक्रिय रूप से इस सहभागिता में अपना योगदान देगा। विश्वविद्यालय के महानिदेशक (अकादमिक विकास) डॉ.विजेंद्र चौहान ने कहा कि इस पहल से संस्थान के सभी छात्रों और शिक्षकों को उद्योग और शैक्षणिक जगत के बीच की दूरी को कम करने के अवसर मिलेंगे। डॉ.चौहान ने कहा कि छात्रों को उनके पाठ्यक्रम की शुरुआत से ही उद्योग जगत के परस्पर संपर्क में लाने के लिए औद्योगिक भ्रमण, अतिथि व्याख्यान, इंटर्नशिप, और सफल उद्यमियों के द्वारा मार्गदर्शन का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम का समन्वय डॉ.अपूर्व त्रिवेदी ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की शोध निदेशक डॉ बिंदु डे सहित विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य डॉ संचिता पुगाजंडी, डॉ.प्रमोद कुमार, डॉ.संजय गुप्ता, डॉ.अजय दुबे, डॉ.गणेश एवं इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड (आईएयू) से प्रदेश महासचिव अनिल गोयल, राजीव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, एससी मित्तल, लोकेश मखीजा, संजीव कुमार शर्मा एवं एससी चंदोला मौजूद रहे।

एसआरएचयू जौलीग्राांट के स्टूडेंट्स को ऐसे मिलेगा लाभ
कार्यक्रम के समन्वयक डॉ.अपूर्व त्रिवेदी ने बताया की इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड (आईएयू) उत्तराखंड में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों का सबसे बड़ा कंसोर्टियम है। इससे उत्तराखंड में संचालित छोटे एवं बड़े कई उद्योग जुड़े हुए हैं। आईएयू राज्य मैं औद्योगिक नीति निर्धारण मे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस करार के माध्यम से विश्वविद्यालय के विद्यार्थी आईएयू से जुड़ी विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में उच्च ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही विश्वविद्यालय के शिक्षकों के कौशल का लाभ भी उद्योग जगत उठा सकेगा।

एसआरएचयू से जुड़े हैं देश-दुनिया के कई नामी प्रतिष्ठित संस्थान
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के साथ देश-दुनिया के नाम प्रतिष्ठित शैक्षणिक व व्यवसायिक संस्थान जुड़े हैं। हाल ही में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ एमओयू हुआ। इसके अतिरिक्त बिजनेस कॉलेज (आईबीसी) डेनमार्क, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) रुडक़ी, ग्लोबल हेल्थ एलायंस (जीएचए) यूनाइडेट किंगडम, लौरिया फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ एपलाइड साइंसेज, जर्मनी की रॉसटॉक यूनिवर्सिटी, उत्तराखंड सरकार के अधीन उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यूसैक), हिमाचल प्रदेश पालमपुर में स्थित सीएसआईएर- इंस्टिट्यूट ऑफ हिमालयन बायोरिसोर्स टेक्नोलॉजी, इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (आईएसटीडी) सहित कौशल विकास के क्षेत्र में काम कर रहे लर्न-इट जैसी नामी संस्थान भी शामिल हैं।

You Might Also Like

उत्तरकाशी में काशी-विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनेगा

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आज से विशेष अभियान

उत्तराखंड में हर माह नौ तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा सायरन

300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत

200 विद्यालयों में बनेंगी आधुनिक प्रयोगशालाएं: धामी

TAGGED: educational mou
Web Editor May 1, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड के खनन निदेशक एसएल पैट्रिक निलंबित
Next Article एसजीआरआरयू का यूकोस्ट के साथ आधुनिक अनुसंधान सहयोग पर एमओयू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तरकाशी में काशी-विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनेगा
उत्तराखंड October 7, 2026
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आज से विशेष अभियान
उत्तराखंड October 7, 2026
उत्तराखंड में हर माह नौ तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा सायरन
उत्तराखंड October 7, 2026
300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत
उत्तराखंड October 6, 2026

Recent Posts

  • उत्तरकाशी में काशी-विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनेगा
  • मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आज से विशेष अभियान
  • उत्तराखंड में हर माह नौ तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा सायरन
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत
  • 200 विद्यालयों में बनेंगी आधुनिक प्रयोगशालाएं: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,582)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,512)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (6,074)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,910)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,845)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?