By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: जन्म-मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया सरल बनाने के निर्देश
Share
Notification Show More
Latest News
घटती खेती ने बढ़ाया पलायन, पहाड़ के गांव तेजी से हो रहे खाली
उत्तराखंड
देवभूमि में सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं : धामी
उत्तराखंड
वनाग्नि पर सख्त सरकार, फॉरेस्ट गार्ड के 1000 पदों पर होगी भर्ती
उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में खुलेगा इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर
उत्तराखंड
आधी रात बारिश-भूस्खलन के बीच चला रेस्क्यू, 10 हजार श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > जन्म-मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया सरल बनाने के निर्देश
उत्तराखंड

जन्म-मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया सरल बनाने के निर्देश

Web Editor
Last updated: 2024/06/24 at 10:19 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून :  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जाली प्रमाण-पत्रों के मामलों में कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। सीएस ने आम जनता के लिए जन्म-मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया अत्यन्त सरल बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि आमजन को प्रमाण पत्र हेतु इधर उधर न भटकना पड़े। श्रीमती राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को हिदायत दी कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र भारत सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे स्कूल में दाखिला लेने, विधवा पेंशन प्राप्त करने, जीवन बीमा की राशि प्राप्त करने आदि के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ हैं, जिसे प्राप्त करने के लिए कभी कभी परिवार जालसाजों के झांसे में आकर मोटी धनराशि के बदले जाली प्रमाणपत्र प्राप्त कर लेते हैं तथा बाद में उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त जन्म मृत्यु पंजीकरण की भारत सरकार की अधिकारिक वेबसाइट से बहुत सी मिलती जुलती जाली वेबसाइट के मामले भी संज्ञान में आए हैं।

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आम जनता से भी अपील की है कि जनता इस प्रकार के जालसाजों से सचेत रहे तथा प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अपने क्षेत्र के रजिस्ट्रार से ही संपर्क करें। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा जन्म -मृत्यु पंजीकरण के फर्जी मामलों की रोकथाम तथा आम जनता हेतु पंजीकरण प्रक्रिया को सरल एवं सुदृढ़ बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा एक नया सुदृढ़ पोर्टल (dc. crsorgi.gov.in) लॉंच कर दिया गया है। इसके माध्यम से परिवार का कोई भी सदस्य पोर्टल पर अपनी आई0 डी0 बनाकर परिवार में होने वाले जन्म या मृत्यु के पंजीकरण के लिए घर बैठे ही आवेदन कर सकता है। इसके लिए उसे केवल एक ईमेल एवं एक मोबइल नंबर की आवश्यकता होगी। आवेदन पश्चात् आवेदक किसी भी समय अपने आवेदन की स्थिती को भी देख सकता है। सम्बंधित रजिस्ट्रार द्वारा आवेदन के साथ संलग्न दस्तावेजों से संतुष्ट होने पर आवेदन को स्वीकार कर लिया जाता है तथा डिजिटल प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है। जारी किये गए इस डिजिटल प्रमाण पत्र की एक प्रति आवेदक द्वारा दिए गए ईमेल आई डी पर भी तत्काल ही उपलब्ध हो जाती है, जिसे वह किसी भी समय डाउनलोड कर उसका उपयोग कर सकता है। मुख्य सचिव द्वारा इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि चूँकि यह कार्य आम जनता के लिए ही है अतः जनता के बीच इसका उचित प्रचार प्रसार आवश्यक है, जिसके लिए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने राज्य में चल रहे जन्म -मृत्यु पंजीकरण कार्य की सभी संबंधित विभागों के साथ समीक्षा की।

बैठक में प्रमुख सचिव, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जनगणना निदेशक, अपर सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा स्वास्थ्य निदेशालय, पंचायती राज, राजस्व विभाग, शहरी विकास, उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल, अर्थ एवं संख्या निदेशालय एवं जनगणना कार्य निदेशालय, भारत सरकार आदि के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

घटती खेती ने बढ़ाया पलायन, पहाड़ के गांव तेजी से हो रहे खाली

देवभूमि में सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं : धामी

वनाग्नि पर सख्त सरकार, फॉरेस्ट गार्ड के 1000 पदों पर होगी भर्ती

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में खुलेगा इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर

आधी रात बारिश-भूस्खलन के बीच चला रेस्क्यू, 10 हजार श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला

TAGGED: Instructions to simplify the process of birth and death registration
Web Editor June 24, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जल स्रोतोंं के पुनर्जीवन की कवायद
Next Article उत्तराखंड के लिए आईआरएस बेहद अहमः चतुर्वेदी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

घटती खेती ने बढ़ाया पलायन, पहाड़ के गांव तेजी से हो रहे खाली
उत्तराखंड May 22, 2026
देवभूमि में सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं : धामी
उत्तराखंड May 22, 2026
वनाग्नि पर सख्त सरकार, फॉरेस्ट गार्ड के 1000 पदों पर होगी भर्ती
उत्तराखंड May 22, 2026
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में खुलेगा इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर
उत्तराखंड May 22, 2026

Recent Posts

  • घटती खेती ने बढ़ाया पलायन, पहाड़ के गांव तेजी से हो रहे खाली
  • देवभूमि में सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं : धामी
  • वनाग्नि पर सख्त सरकार, फॉरेस्ट गार्ड के 1000 पदों पर होगी भर्ती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में खुलेगा इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर
  • आधी रात बारिश-भूस्खलन के बीच चला रेस्क्यू, 10 हजार श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,197)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,062)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,567)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,453)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,336)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?