By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: खनन नीति : इस वित्त वर्ष के तीन माह में अभी तक मिल चुका रिकॉर्ड 270 करोड़ का राजस्व
Share
Notification Show More
Latest News
श्री झण्डा जी मेले की तैयारियां तेज, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा
उत्तराखंड
बिना सिम और इंटरनेट के मिलेगा मनोरंजन व शिक्षा,ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच समझौता
उत्तराखंड
ओमान बॉर्डर से निकल रहे फंसे पर्यटक
उत्तराखंड
डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > खनन नीति : इस वित्त वर्ष के तीन माह में अभी तक मिल चुका रिकॉर्ड 270 करोड़ का राजस्व
उत्तराखंड

खनन नीति : इस वित्त वर्ष के तीन माह में अभी तक मिल चुका रिकॉर्ड 270 करोड़ का राजस्व

Web Editor
Last updated: 2024/06/30 at 12:49 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का सरलीकरण से समाधान मंत्र और पारदर्शी खनन नीति का असर राज्य के खनन विभाग पर दिख रहा है। पिछले लंबे समय से राजस्व लक्ष्य के आधे में हांफने वाले खनन विभाग ने इस साल पहली तिमाही में ही पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ कर 270 करोड़ की रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त की है। यह अवैध खनन के परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक और खनन पट्टों के आवंटन में ऑनलाइन व्यवस्था से संभव हुआ है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार राज्य के राजस्व में बढ़ोत्तरी को लेकर नित नये फैसले और योजनओं पर काम कर रही है। उप खनिज को लेकर भी सरकार ने ठोस उप खनिज परिहार नियामवली लागू कर राज्य में सरलीकरण से समाधान, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार रोकने के लिए खनन पट्टों का आवंटन के लिए ई निविदा, सह ई नीलामी से लेकर प्रवर्तन दलों से अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने की नीति बनाई। इसके अलावा राज्य के चार जिलों देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में निविदा के माध्यम से आवंटित कम्पनी को राजस्व वसूली की जिम्मेदारी दी है। नतीजन, खनन विभाग की कार्यप्रणाली से लेकर राजस्व लक्ष्य में बेहतर सुधार दिखने लगे। खासकर विभाग को दिए गए 875 करोड़ के राजस्व लक्ष्य के सापेक्ष 2022-23 में 472.25 करोड़ तो 2023-24 में 645.42 करोड़ प्राप्त हुआ। इन दो वित्तीय वर्ष के राजस्व की तुलना करें तो विभाग ने 2023 में एक साल के भीतर ही 173.17 करोड़ ज्यादा राजस्व के साथ 40 फीसद इजाफा किया है। राजस्व इजाफे का यह सिलसिला जारी है और इस साल प्रथम तिमाही ( अप्रैल से जून) में ही विभाग ने पिछले रिकॉर्ड तोड़ कर रिकॉर्ड 270 करोड़ के साथ तीन सालों की तुलना में 53 फीसद अधिक राजस्व प्राप्त किया है। खनन निदेशक राजपाल लेघा ने बताया कि पिछले तीन साल के प्रथम तिमाही में 2022-23 में 136.18 करोड़, 2023-24 में 177.27 करोड़ तो चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में रिकॉर्ड 270 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त हो गया है। इससे वित्तीय वर्ष के लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष में और प्रभावी रूप में अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए पारदर्शिता के साथ सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा।

You Might Also Like

श्री झण्डा जी मेले की तैयारियां तेज, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा

बिना सिम और इंटरनेट के मिलेगा मनोरंजन व शिक्षा,ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच समझौता

ओमान बॉर्डर से निकल रहे फंसे पर्यटक

डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू

TAGGED: Mining Policy: Record revenue of Rs 270 crore received so far in three months of this financial year
Web Editor June 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्‍यमंत्री ने सुनी पीएम के मन की बात
Next Article चम्‍पावत में ओखलड़ूंगा के पास झरने में डूबने से युवक की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

श्री झण्डा जी मेले की तैयारियां तेज, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा
उत्तराखंड March 5, 2026
बिना सिम और इंटरनेट के मिलेगा मनोरंजन व शिक्षा,ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच समझौता
उत्तराखंड March 5, 2026
ओमान बॉर्डर से निकल रहे फंसे पर्यटक
उत्तराखंड March 4, 2026
डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
उत्तराखंड March 3, 2026

Recent Posts

  • श्री झण्डा जी मेले की तैयारियां तेज, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा
  • बिना सिम और इंटरनेट के मिलेगा मनोरंजन व शिक्षा,ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच समझौता
  • ओमान बॉर्डर से निकल रहे फंसे पर्यटक
  • डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,018)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,925)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,410)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,280)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,207)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?