By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: शहरों के मास्टर ड्रेनेज प्लान तथा फ्लड प्लैन जोनिंग के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
Share
Notification Show More
Latest News
भैया दूज पर बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड
शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद, डोली ऊखीमठ रवाना
उत्तराखंड
उत्तराखंड के सभी 108 नगर निकाय ओडीएफ घोषित, 90 प्रतिशत कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन
उत्तराखंड
शीतकाल के लिए बंद हुए मां गंगा के धाम के कपाट, मुखवा रवाना हुई उत्सव डोली
उत्तराखंड
दिवाली पर दून की हवा हुई पांच गुना जहरीली, घंटाघर का एक्यूआई 272
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > शहरों के मास्टर ड्रेनेज प्लान तथा फ्लड प्लैन जोनिंग के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
उत्तराखंड

शहरों के मास्टर ड्रेनेज प्लान तथा फ्लड प्लैन जोनिंग के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Web Editor
Last updated: 2024/07/03 at 10:57 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहरों के मास्टर ड्रेनेज प्लान तथा फ्लड प्लैन जोनिंग के कार्यों में तेजी लाई जाए। जल स्तर बढ़ाने के लिए बांधों से सिल्ट निकालने और ड्रेजिंग सिस्टम के लिए 02 माह के अन्दर ठोस प्लान बनाकर प्रस्तुत किये जाने के साथ पिंडर और कोसी नदी को आपस में जोड़ने के लिए राज्य स्तर पर की जाने वाली सभी कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गंगा और उसकी सहायक नदियों में शुद्ध पानी जाए, इसके लिए ऐसे नाले भी चिन्हित किये जाए जहां एसटीपी नहीं लगे हैं। घाटों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ सुरक्षा के कार्यों में तेजी लाई जाए। पर्वतीय क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा बढाने तथा नहरों के अनुरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश दिये कि जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना और सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य जल्द शुरू हो, इसके लिए सितम्बर तक सभी कार्यवाही पूर्ण की जाए। जमरानी बांध परियोजना के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 710 करोड़ रूपये के बजट का प्राविधान किया गया है। इस परियोजना से हल्द्वानी शहर एवं उसके समीपवर्ती क्षेत्रों में 117 एम.एल.डी पैयजल की उपलब्धता, लगभग 57 हजार हैक्टैयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता का सृजन किया जायेगा जबकि सौंग बांध परियोजना से देहरादून शहर एवं उपनगरीय क्षेत्रों के लिए 2053 तक की अनुमानित आबादी के लिए 150 एम.एल.डी. ग्रविटी से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। वित्तीय वर्ष 2024-25 में सौंग बांध के लिए 300 करोड़ के बजट का प्राविधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि नैनीताल जनपद के बलियानाला भूस्खलन क्षेत्र का उपचार कार्य, चमोली जनपद के हल्दापानी लॉ कॉलेज के निकट भूधसांव और भूस्खलन की रोकथाम के लिए सुरक्षात्मक कार्य और पिथौरागढ़ के धारचूला विकासखण्ड में ग्वालगांव भूस्खलन उपचार के कार्य जल्द पूर्ण किये जाएं।

बैठक में जानकारी दी गई कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, पर्यटन विकास मत्स्य पालन एवं भू जल संवंर्द्धन लिए पिथौरागढ़ में थरकोट झील, चम्पावत में कोलीढ़ेक झाल अल्मोड़ा में गगास नदी पर जलाशय का निर्माण किया गया है। धारचूला में काली नदी पर स्थित घटगाढ़ नाले से भारत-नेपाल पुल तक तटबन्ध सुदृढ़ीकरण का कार्य किया गया है। राज्य के 14 महत्वपूर्ण शहरों में ड्रेज प्लान पर कार्य किया जा रहा है, देहरादून का सर्वे पूरा कर लिया गया है।

बैठक में उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद श्री विश्वास डाबर, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर.के सुधांशु, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. आर. राजेश कुमार, विशेष सचिव डा. पराग मधुकर धकाते एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

भैया दूज पर बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद, डोली ऊखीमठ रवाना

उत्तराखंड के सभी 108 नगर निकाय ओडीएफ घोषित, 90 प्रतिशत कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन

शीतकाल के लिए बंद हुए मां गंगा के धाम के कपाट, मुखवा रवाना हुई उत्सव डोली

दिवाली पर दून की हवा हुई पांच गुना जहरीली, घंटाघर का एक्यूआई 272

TAGGED: Instructions to speed up the works of master drainage plan and flood plan zoning of cities
Web Editor July 3, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रुद्रप्रयाग में बादल फटा, खेतों में मलबा भरा
Next Article उत्तराखंड को कोयला आपूर्ति के लिए भारत सरकार ने दी सैद्धांतिक स्वीकृति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

भैया दूज पर बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड November 11, 2026
शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद, डोली ऊखीमठ रवाना
उत्तराखंड November 11, 2026
उत्तराखंड के सभी 108 नगर निकाय ओडीएफ घोषित, 90 प्रतिशत कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन
उत्तराखंड November 10, 2026
शीतकाल के लिए बंद हुए मां गंगा के धाम के कपाट, मुखवा रवाना हुई उत्सव डोली
उत्तराखंड November 10, 2026

Recent Posts

  • भैया दूज पर बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट
  • शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद, डोली ऊखीमठ रवाना
  • उत्तराखंड के सभी 108 नगर निकाय ओडीएफ घोषित, 90 प्रतिशत कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन
  • शीतकाल के लिए बंद हुए मां गंगा के धाम के कपाट, मुखवा रवाना हुई उत्सव डोली
  • दिवाली पर दून की हवा हुई पांच गुना जहरीली, घंटाघर का एक्यूआई 272

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,630)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,367)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,794)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,299)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,882)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?