By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: जीएसटी ने हरिद्वार में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के ग्लास बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी
Share
Notification Show More
Latest News
बंगाल की खाड़ी के ऊपर ओजोन की मोटी परत ने वैज्ञानिकों को चौंकाया
उत्तराखंड
हर घर में नल ही नहीं, जल भी पहुंचे : धामी
उत्तराखंड
जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले- गंभीरता से लें अफसर
उत्तराखंड
अब पराली से बनेंगी सड़कें, कोलतार पर घटेगी निर्भरता
उत्तराखंड
अरुणाचल के नक्शे में दर्ज देवभूमि का शूरवीर जसवंत
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > जीएसटी ने हरिद्वार में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के ग्लास बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी
उत्तराखंड

जीएसटी ने हरिद्वार में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के ग्लास बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी

Web Editor
Last updated: 2024/07/04 at 2:50 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : उत्तराखंड में सिंगल यूज प्लास्टिक शासन के 16 फरवरी 2021 के आदेश के क्रम में प्रतिबंधित है। इसके बाद भी बाजार में इस तरह के प्रतिबंधित उत्पादों को धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है। वजह यह है कि जब फैक्ट्रियां इस तरह के उत्पाद बनाती रहेंगी तो नियमों का पालन कैसे होगा। ऐसे ही एक मामले में राज्य कर (स्टेट जीएसटी) की टीम ने हरिद्वार में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के ग्लास बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी। फैक्ट्री से अधिकारियों ने 50 कार्टन माल भी जब्त किया।

गढ़वाल जोन के अपर आयुक्त पीएस डुंगरियाल के निर्देश पर विशेष अनुसंधान शाखा (एसआइबी) हरिद्वार की संयुक्त निदेशक डॉ सुनीता पांडे के नेतृत्व में टीम ने भगवानपुर स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारा। दरअसल, विभाग को फैक्ट्री में प्रतिबंधित श्रेणी के प्लास्टिक उत्पाद बनाए जाने की शिकायत मिली थी। जांच में पता चला कि फैक्ट्री में सिंगल यूज प्लास्टिक के ग्लास बनाए जा रहे हैं। मौके से अधिकारियों ने 50 कार्टन माल कब्जे में लिया।

05 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया
संयुक्त आयुक्त डॉ सुनीता पांडे के मुताबिक सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के उत्पाद बनाने पर संबंधित फैक्ट्री/फर्म पर 05 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले जीएसटी की टीम ने हरिद्वार में 28 दिसंबर 2023 को एक गोदाम से प्रतिबंधित श्रेणी के प्लास्टिक के 50 कट्टे पकड़े थे। कार्रवाई करने वाली टीम में सहायक आयुक्त अंजनी कुमार सिंह, नितिन कुमार विश्वकर्मा, अविनाश झा, राज्य कर अधिकारी हरिकृष्ण खुगशाल, रघुवीर सिंह चौहान, मनोज जोशी आदि शामिल रहे।

पॉलीथिन से लेकर ये प्लास्टिक उत्पाद प्रतिबंधित
75 माइक्रोन तक के पॉलीथिन/कैरी बैग्स पर प्रतिबंध है। साथ ही प्लास्टिक युक्त ईयर बड, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक डंडियां, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइसक्रीम की डंडियां, पॉली स्टाइरीन की सजावटी सामग्री पर रोक है। इसके अलावा प्लास्टिक/थर्माकोल की प्लेटें, कप, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रा, जैसी कटलरी, मिठाई के डब्बों को लपेटने वाली प्लास्टिक फिल्म, निमंत्रण कार्ड, सिगरेट पैक, 100 माइक्रोन से कम मोटे प्लास्टिक के बने बैनरों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

You Might Also Like

बंगाल की खाड़ी के ऊपर ओजोन की मोटी परत ने वैज्ञानिकों को चौंकाया

हर घर में नल ही नहीं, जल भी पहुंचे : धामी

जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले- गंभीरता से लें अफसर

अब पराली से बनेंगी सड़कें, कोलतार पर घटेगी निर्भरता

अरुणाचल के नक्शे में दर्ज देवभूमि का शूरवीर जसवंत

TAGGED: GST caught factory manufacturing single used plastic glasses in Haridwar
Web Editor July 4, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की दैनिक आधार पर तैयार की जाए रिपोर्ट
Next Article केदारनाथ दर्शन को आई युवती से दरोगा ने की छेडछाड, सीएम हेल्‍पलाइन पर शिकायत के बाद मुकदमा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बंगाल की खाड़ी के ऊपर ओजोन की मोटी परत ने वैज्ञानिकों को चौंकाया
उत्तराखंड August 12, 2026
हर घर में नल ही नहीं, जल भी पहुंचे : धामी
उत्तराखंड August 12, 2026
जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले- गंभीरता से लें अफसर
उत्तराखंड August 11, 2026
अब पराली से बनेंगी सड़कें, कोलतार पर घटेगी निर्भरता
उत्तराखंड August 11, 2026

Recent Posts

  • बंगाल की खाड़ी के ऊपर ओजोन की मोटी परत ने वैज्ञानिकों को चौंकाया
  • हर घर में नल ही नहीं, जल भी पहुंचे : धामी
  • जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले- गंभीरता से लें अफसर
  • अब पराली से बनेंगी सड़कें, कोलतार पर घटेगी निर्भरता
  • अरुणाचल के नक्शे में दर्ज देवभूमि का शूरवीर जसवंत

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,906)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,758)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,236)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,138)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,955)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?