By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: विकास भवन में भी हुआ “प्लास्टिक बैंक” का शुभारंभ
Share
Notification Show More
Latest News
रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द
उत्तराखंड
ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल
उत्तराखंड
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध
उत्तराखंड
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
उत्तराखंड
उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > विकास भवन में भी हुआ “प्लास्टिक बैंक” का शुभारंभ
उत्तराखंड

विकास भवन में भी हुआ “प्लास्टिक बैंक” का शुभारंभ

Web Editor
Last updated: 2024/07/08 at 7:13 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून :  प्लास्टिक कचरे के निपटान के लिए देहरादून स्थित सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटीज (एसडीसी) फाउंडेशन का जन समुदाय आधारित प्लास्टिक बैंक जनपद देहरादून के विकास भवन में भी स्थापित किया गया है।

देहरादून की मुख्य विकास अधिकारी झरना कामठान ने इसे जनपद के विकास खण्डों के साथ मिलकर अमलीजामा पहनाने की बात कही है। उन्होंने बल दिया की आने वाले दिनों में देहरादून के विकास खण्ड मुख्यालयों में भी प्लास्टिक बैंक से संबंधित जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएँ।

जनपद देहरादून के विकास भवन के सभागार में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पर आयोजित कार्यक्रम में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, क्लाइमेट चेंज और उत्तराखंड प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर कार्यरत एसडीसी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने प्लास्टिक बैंक अभियान को लेकर एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं विकास भवन में स्थापित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में अनूप नौटियाल ने कहा कि प्लास्टिक बैंक अभियान के माध्यम से उनकी संस्था द्वारा देहरादून में पिछले 8 महीनों में 140 प्लास्टिक बैंकों की स्थापना की गयी है। उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि वर्तमान में एसडीसी फाउंडेशन 41 स्कूलों के 25,000 से ज्यादा छात्र- छात्राओं, 37 मैगी प्वाइंट, 31 हॉस्टल, 7 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, 7 शोरूम, 6 विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और बहुत से अन्य संस्थानों के साथ प्लास्टिक बैंकों को संचालित कर रही है।

अनूप नौटियाल ने अपने प्रस्तुतीकरण में प्लास्टिक बैंक प्रोजेक्ट को प्लास्टिक कचरे से सेग्रेगेशन, कलेक्शन और रीसाइक्लिंग की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास बताया और कहा कि स्कूलों, विश्वविद्यालय, दुकानों और शोरूम, दफ्तरों, हॉस्टल, अस्पताल और सरकारी विभागों के माध्यम से इस अभियान को जन समुदाय तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि विकास भवन अथवा विकास खण्ड मुख्यालयों को इस अभियान को लागू करने में एसडीसी फाउंडेशन की जरूरत हो तो उनकी संस्था हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिए तैयार है।

कार्यक्रम के दौरान विकास भवन में स्थित विभिन्न विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपशिष्ट प्रबंधन पर विभाग के द्वारा किये जा रहे प्रोग्राम के बारे में भी विस्तृत जानकारी साझा की गयी। उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिनिधियों के द्वारा प्लास्टिक बैंक अभियान की अवधारणा की सराहना करते हुए इसे विस्तार देने हेतु अभिरुचि व्यक्त की गयी। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा इस अभियान के बारे में कई अन्य जानकारियां लेने के साथ ही अपने विभागों के अंतर्गत इसे तत्काल शुरू करने की भी बात की गई।

कार्यक्रम का संचालन एसडीसी फाउंडेशन के दिनेश सेमवाल ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्लास्टिक बैंक में विकास भवन में संचालित विभिन्न विभागों से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे के अलावा इस परिसर में कार्यरत समस्त कार्मिकों के घरों का प्लास्टिक कचरा भी कलेक्ट एवं रीसायकल किया जायेगा।

You Might Also Like

रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द

ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन

उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट

TAGGED: Plastic Bank” also started in Vikas Bhawan
Web Editor July 8, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एसडीआरएफ ने देर रात बाढ़ में फंसे 30 लोगों को सुरक्षित निकाला
Next Article खटीमा में एसडीआरएफ ने 100 से ज्‍यादा लोगों को किया रेस्‍क्‍यू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द
उत्तराखंड October 13, 2026
ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल
उत्तराखंड October 13, 2026
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध
उत्तराखंड October 13, 2026
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
उत्तराखंड October 12, 2026

Recent Posts

  • रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द
  • ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल
  • उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध
  • उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
  • उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (12,619)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (11,380)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (10,794)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (10,463)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (10,339)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?