By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: किश्‍त जमा न करने पर फाइनेंसर ने यमुनानगर में बस कब्‍जे में ले यात्रियों को जबरन उतारा
Share
Notification Show More
Latest News
तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर
उत्तराखंड
अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट
उत्तराखंड
पीपलकोटी टनल में मलबा घुसने से 19 श्रमिक फंसे, 16 घायल रेस्क्यू
उत्तराखंड
जहरीले तेजाबी पानी से यूरेनियम निकालेगा आईआईटी रुड़की का नैनो मैटेरियल
उत्तराखंड
बंगाल की खाड़ी के ऊपर ओजोन की मोटी परत ने वैज्ञानिकों को चौंकाया
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > किश्‍त जमा न करने पर फाइनेंसर ने यमुनानगर में बस कब्‍जे में ले यात्रियों को जबरन उतारा
उत्तराखंड

किश्‍त जमा न करने पर फाइनेंसर ने यमुनानगर में बस कब्‍जे में ले यात्रियों को जबरन उतारा

Web Editor
Last updated: 2024/07/31 at 5:16 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

रुड़की: किश्त जमा न होने पर रुड़की डिपो में अनुबंध पर चल रही रोडवेज बस को दिल्ली से आते समय फाइनेंसर ने हरियाणा के यमुनानगर में कब्जे में ले ली। आरोप है कि यात्रियों को जबरन बस से उतार दिया गया। इस पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। परिचालक ने विरोध किया तो उसके साथ भी अभद्रता की गई। बाद में परिचालक ने सभी सवारियों के टिकट के पैसे वापस किए और उनको दूसरी बस में बैठाकर भेजा।

परिचालक ने इस संबंध में डिपो के अधिकारियों से शिकायत की है। वहीं, मामला संज्ञान में आने के बाद से अधिकारियों में हड़कंप मचा है। रुड़की डिपो से एक सीएनजी से संचालित रोडवेज बस सोमवार को दिल्ली गई थी। इस समय दिल्ली जाने वाली बसें वाया करनाल होते हुए जा रही हैं।

बस दिल्ली से रुड़की वापस आ रही थी। यमुनानगर आते-आते बस में 132 सवारी रह गई थीं। जैसे ही यह बस यमुनानगर के पास पहुंची तो कुछ लोगों ने बस को बीच रास्ते में रोक लिया। चालक ने सोचा कि शायद सवारी हैं और बस को रोक दिया। जैसे ही बस रुकी तो तीन-चार लोग बस के अंदर दाखिल हो गए। अंदर जाते ही उन्होंने सबसे पहले चालक से बस की चाबी छीन ली।

अचानक हुए घटनाक्रम को देखकर बस में सफर कर रहे यात्री भी डर गए। उनको लगा कि शायद बदमाश बस के अंदर आ गए हैं। इसके बाद बस में चढ़े लोगों ने धमकी भरे अंदाज में सवारियों से कहा कि बस अब आगे नहीं जाएगी। सभी यहीं पर उतर जाएं। बस को लेकर वह जाएंगे। इस पर यात्रियों ने विरोध किया तो बस के अंदर मौजूद लोगों ने बताया कि वह फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी हैं और बस की किश्त जमा नहीं हुई है। इसलिए बस को लेकर जाएंगे। परिचालक ने भी इसका विरोध किया, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। परिचालक ने इसकी जानकारी रोडवेज अधिकारियों को दी।

साथ ही, सवारियों के टिकट के पैसे वापस करते हुए उनको दूसरी बस में बैठाकर रुड़की के लिए रवाना किया गया। वहीं, इस घटना के बाद से परिवहन निगम में हड़कंप मचा हुआ है। रुड़की डिपो के उप महाप्रबंधक सुरेश सिंह चौहान ने बताया कि इस संबंध में परिचालक ने जानकारी दी है। संबंधित बस मालिक से जवाब मांगा गया है। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

रुड़की डिपो में 16 बसें अनुबंधित

रुड़की डिपो में 16 बसों का संचालन अनुबंध के आधार पर किया जाता है। करीब एक वर्ष पहले रुड़की डिपो में अनुबंध में आधार पर आठ सीएनजी बसों को भेजा गया था। जिनमें से कई बसों के स्वामियों ने उन बसों को किश्त पर खरीदा है। जिसकी हर माह किश्त जा रही थी। इसी बीच एक बस स्वामी ने बस की किश्तों को समय पर जमा नहीं किया। जिसके बाद उसको फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों की ओर से नोटिस भेजा गया था। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डा. आनंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में जानकारी मांगी गई है।

You Might Also Like

तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर

अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट

पीपलकोटी टनल में मलबा घुसने से 19 श्रमिक फंसे, 16 घायल रेस्क्यू

जहरीले तेजाबी पानी से यूरेनियम निकालेगा आईआईटी रुड़की का नैनो मैटेरियल

बंगाल की खाड़ी के ऊपर ओजोन की मोटी परत ने वैज्ञानिकों को चौंकाया

TAGGED: Due to non-payment of installment, the financier took possession of the bus in Yamunanagar and forcibly deboarded the passengers
Web Editor July 31, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में कांवड़ियों के चरण धोकर किया स्वागत
Next Article मानक के अनुसार न मिले तो कोचिंग सेंटरों पर होगी कार्रवाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर
उत्तराखंड August 13, 2026
अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट
उत्तराखंड August 13, 2026
पीपलकोटी टनल में मलबा घुसने से 19 श्रमिक फंसे, 16 घायल रेस्क्यू
उत्तराखंड August 13, 2026
जहरीले तेजाबी पानी से यूरेनियम निकालेगा आईआईटी रुड़की का नैनो मैटेरियल
उत्तराखंड August 12, 2026

Recent Posts

  • तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर
  • अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट
  • पीपलकोटी टनल में मलबा घुसने से 19 श्रमिक फंसे, 16 घायल रेस्क्यू
  • जहरीले तेजाबी पानी से यूरेनियम निकालेगा आईआईटी रुड़की का नैनो मैटेरियल
  • बंगाल की खाड़ी के ऊपर ओजोन की मोटी परत ने वैज्ञानिकों को चौंकाया

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,018)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,878)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,380)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,275)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,078)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?