By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सिपाही पर कार चढाने का प्रयास, तीस मीटर तक घसीटा
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में विकसित होंगे ग्लैंपिंग डेस्टिनेशन
उत्तराखंड
एआई से होगी वनों की पहरेदारी, रियल टाइम में पकड़े जाएंगे अतिक्रमण
उत्तराखंड
उत्तराखण्ड में एसआईआर के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
उत्तराखंड
चाय से बहुरे प्रियंका के दिन
उत्तराखंड
अगस्त तक बनेगी उत्तराखंड की पहली ट्रैकिंग पॉलिसी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > सिपाही पर कार चढाने का प्रयास, तीस मीटर तक घसीटा
उत्तराखंड

सिपाही पर कार चढाने का प्रयास, तीस मीटर तक घसीटा

Web Editor
Last updated: 2024/08/04 at 2:26 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून :  युवती के साथ सवार एक युवक ने पुलिस के इशारे पर कार रोकने की जगह ड्यूटी पर तैनात सिपाही पर ही चढ़ाने का प्रयास कर दिया। सिपाही ने किसी तरह बोनट पर छलांग लगाकर वाइपर को पकड़कर जान बचाई। इसके बाद भी आरोपित ने सिपाही को नीचे गिराने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। कुछ दूरी पर अन्य वाहन चालकों ने उसे घेर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सिपाही का कोरोनेशन अस्पताल में मेडिकल कराया गया है, सिपाही के विरुद्ध शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना शनिवार करीब शाम 04 बजे की है। दर्शनलाल चौक पर सीपीयू के दारोगा संजीव त्यागी व केशर मुस्तफा जैदी यातायात का संचालन कर रहे थे। घंटाघर की तरफ से काले रंग की कार आई, जो चौक के बीचों बीच खड़ी कर दी गई। सिपाही केशर मुस्तफा जैदी ने चालक को कार पीछे करने को कहा तो वह कार भगाने लगा। सिपाही ने खतरे को भांपते हुए बोनट पर छलांग लगा दी और वाइपर पकड़ लिए। इसके बाद आरोपित कार चालक कार को जिग जैग करते हुए और ब्रेक मारते हुए आगे ले गया। करीब 30 मीटर पर अन्य वाहन चालकों ने उसे पकड़ लिया और धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित की पहचान शादाब निवासी ब्रह्मपुरी पटेल नगर के रूप में हुई है, जोकि निरंजनपुर सब्जी मंडी में फल की दुकान चलाता है।

युवती के साथ मसूरी गया था आरोपित
एसआइ संजीव त्यागी ने बताया कि आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह शुक्रवार को घर पर मंगलौर जाने की बात कहकर गया था। शाम को उसने अपनी किसी दोस्त को बुलाया और उसके साथ मसूरी घूमने चलाया गया। रात को मसूरी में रहने के बाद शनिवार शाम को वापस देहरादून लौट रहा था। कार में उसके साथ युवती बैठी हुई थी। पुलिस उससे पूछताछ न करे, इसी वजह से उसने कार को भगा दिया। पुलिस को यह कहानी भी संदिग्ध लग रही है। लिहाजा, गहन पूछताछ की जा रही है।

आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा

शहर कोतवाल चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित शादाब निवासी ब्रह्मपुरी पटेलनगर के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, सरकारी कार्यों में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही इस तरह की घटनाओं को लेकर पुलिस को और सतर्क रहने को कहा गया है। इस तरह के मनचलों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

 

You Might Also Like

उत्तराखंड में विकसित होंगे ग्लैंपिंग डेस्टिनेशन

एआई से होगी वनों की पहरेदारी, रियल टाइम में पकड़े जाएंगे अतिक्रमण

उत्तराखण्ड में एसआईआर के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल

चाय से बहुरे प्रियंका के दिन

अगस्त तक बनेगी उत्तराखंड की पहली ट्रैकिंग पॉलिसी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार

TAGGED: Attempt to run car over constable, dragged for thirty meters
Web Editor August 4, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज ट्रांसकैवल टावर करने वाला देश का पहला मेडिकल काॅलेज बना
Next Article केदार घाटी में मदद को सेना भी उतरी, वाश आउट एरिया में बनाएगी पुल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में विकसित होंगे ग्लैंपिंग डेस्टिनेशन
उत्तराखंड July 15, 2026
एआई से होगी वनों की पहरेदारी, रियल टाइम में पकड़े जाएंगे अतिक्रमण
उत्तराखंड July 15, 2026
उत्तराखण्ड में एसआईआर के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
उत्तराखंड July 14, 2026
चाय से बहुरे प्रियंका के दिन
उत्तराखंड July 13, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में विकसित होंगे ग्लैंपिंग डेस्टिनेशन
  • एआई से होगी वनों की पहरेदारी, रियल टाइम में पकड़े जाएंगे अतिक्रमण
  • उत्तराखण्ड में एसआईआर के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
  • चाय से बहुरे प्रियंका के दिन
  • अगस्त तक बनेगी उत्तराखंड की पहली ट्रैकिंग पॉलिसी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,313)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,173)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,663)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,619)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,426)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?