By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध लोक गायक  नरेन्द्र सिंह नेगी को उत्तराखण्ड लोक सम्मान से किया सम्मानित
Share
Notification Show More
Latest News
किताबों से निकलकर खेतों में उतर रहे ‘एग्री साइंटिस्ट’, पंतनगर का नया मॉडल बना मिसाल
उत्तराखंड
मसूरी के होटल एनजीटी की रडार पर, 49 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की धीमी रफ्तार पर फूटा गुस्सा
उत्तराखंड
MDDA: देहरादून से ऋषिकेश तक एमडीडीए का बड़ा एक्शन, 10 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील
उत्तराखंड
उत्तराखंड में मानसून में बांधों की होगी रियल टाइम निगरानी, पानी छोड़ने से पहले बताना होगा असर
उत्तराखंड
पहाड़ी क्षेत्रों में भोजन नली के कैंसर के कारणों पर शोध करेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध लोक गायक  नरेन्द्र सिंह नेगी को उत्तराखण्ड लोक सम्मान से किया सम्मानित
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध लोक गायक  नरेन्द्र सिंह नेगी को उत्तराखण्ड लोक सम्मान से किया सम्मानित

Web Editor
Last updated: 2024/08/13 at 4:35 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार रोड स्थित संस्कृति प्रेक्षागृह में प्रसिद्धि लोकगायक श्री नरेन्द्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर गीत यात्रा के 50 वर्ष कार्यक्रम में उनकी रचनाओं पर श्री ललित मोहन रयाल द्वारा लिखित पुस्तक कल फिर जब सुबह होगी का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री नरेन्द्र सिंह नेगी को उत्तराखण्ड लोक सम्मान से सम्मानित कर 2.51 लाख का चेक भेंट किया तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक श्री ललित मोहन रयाल के प्रयासों की सराहना करते हुए पुस्तक को भावी पीढी के लिये संरक्षित करने वाला कार्य बताया।

मुख्यमंत्री नें प्रसिद्ध लोक गायक श्री नरेन्द्र सिंह नेगी को उनके जन्म दिन की हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें हिमालय जैसे अडिग व्यक्तित्व वाला देवभूमि का महान सपूत बताते हुए कहा कि नेगी जी के गीत हमें अपने परिवेश के साथ पहाड की चुनौतियों से परिचित कराने का कार्य करते है। उनके गीतों में प्रकृति, परम्परा, परिवेश, विरह वियोग व व्यथा का जो मिश्रण है वह हमें अपनी समृद्ध परम्पराओं एवं लोक संस्कृति से जोडने का कार्य करती है। उनके गीत हमारी विरासत की समृद्ध परम्परा को पीढी दर पीढी आगे बढ़ाने का कार्य करेगी तथा युवाओं को प्रेरित करने का कार्य करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने श्री नरेन्द्र सिंह नेगी को पहाड़ की आवाज बताते हुये उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि समृद्ध लोक संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों को अपने गीतों एवं संगीत के माध्यम से देश व दुनिया तक पहुंचाने का कार्य नेगी जी ने किया है। वे वास्तव में समाज के सफल नायक के रूप में रहे हैं। उनके गीत राज्य वासियों को अपनी परम्पराओं से जोड़ने में मददगार रहे हैं।

श्री नरेन्द्र सिंह नेगी ने लोक संस्कृति के प्रति मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के लगाव के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्री ललित मोहन रयाल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी विद्वता से 101 गीतों की विवेचना 400 पृष्ठों के ग्रंथ के रूप में समाज के समक्ष रखा है। यह उनकी लोक साहित्य एवं संस्कृति के प्रति गहरी समझ का भी प्रतीक है वे शब्दों के शब्दार्थ को गीत के लेखक से आगे ले गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने पहाड़ों से पलायन रोकने पर लिखा अपना प्रसिद्ध गीत ठंडो रे ठंडो गाकर लोगों को अपनी लोक संस्कृति से जुड़ने के लिए मजबूर किया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी, कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो.सुरेखा डंगवाल, पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री अनिल कुमार रतूडी, साहित्यकार श्री नंद किशोर हटवाल, श्री दिनेश सेमवाल, श्री सचिदानंद भारती, श्री गणेश खुकसाल गणी के अलावा बडी संख्या में साहित्यकार एवं लोक संस्कृति से जुडे लोग उपस्थित थे।

You Might Also Like

किताबों से निकलकर खेतों में उतर रहे ‘एग्री साइंटिस्ट’, पंतनगर का नया मॉडल बना मिसाल

मसूरी के होटल एनजीटी की रडार पर, 49 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की धीमी रफ्तार पर फूटा गुस्सा

MDDA: देहरादून से ऋषिकेश तक एमडीडीए का बड़ा एक्शन, 10 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील

उत्तराखंड में मानसून में बांधों की होगी रियल टाइम निगरानी, पानी छोड़ने से पहले बताना होगा असर

पहाड़ी क्षेत्रों में भोजन नली के कैंसर के कारणों पर शोध करेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल

TAGGED: Chief Minister honored famous folk singer Narendra Singh Negi with Uttarakhand Lok Samman
Web Editor August 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एसजीआरआरयू में राष्ट्रीय एंटी ‘रैगिंग डे पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयेजन
Next Article उत्‍तरकाशी की हर्षिल घाटी में अवाना बुग्याल ट्रैक पर गई गाजियाबाद की ट्रैकर बही
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

किताबों से निकलकर खेतों में उतर रहे ‘एग्री साइंटिस्ट’, पंतनगर का नया मॉडल बना मिसाल
उत्तराखंड July 10, 2026
मसूरी के होटल एनजीटी की रडार पर, 49 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की धीमी रफ्तार पर फूटा गुस्सा
उत्तराखंड July 10, 2026
MDDA: देहरादून से ऋषिकेश तक एमडीडीए का बड़ा एक्शन, 10 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील
उत्तराखंड July 8, 2026
उत्तराखंड में मानसून में बांधों की होगी रियल टाइम निगरानी, पानी छोड़ने से पहले बताना होगा असर
उत्तराखंड July 8, 2026

Recent Posts

  • किताबों से निकलकर खेतों में उतर रहे ‘एग्री साइंटिस्ट’, पंतनगर का नया मॉडल बना मिसाल
  • मसूरी के होटल एनजीटी की रडार पर, 49 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की धीमी रफ्तार पर फूटा गुस्सा
  • MDDA: देहरादून से ऋषिकेश तक एमडीडीए का बड़ा एक्शन, 10 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील
  • उत्तराखंड में मानसून में बांधों की होगी रियल टाइम निगरानी, पानी छोड़ने से पहले बताना होगा असर
  • पहाड़ी क्षेत्रों में भोजन नली के कैंसर के कारणों पर शोध करेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,305)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,167)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,655)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,607)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,420)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?