By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: देहरादून में आईएसबीटी पर बस में किशोरी से गैंग रेप
Share
Notification Show More
Latest News
गोल्ज्यू देवता की कसम मैं सच बोल रही हूं: रेखा
उत्तराखंड
कर्नाटक के किसानों को भा रहा उत्तराखंड का मंडुआ
उत्तराखंड
वन्यजीवों की राह नहीं रोकेंगे हाईवे
Uncategorized
पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी
Uncategorized
IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > देहरादून में आईएसबीटी पर बस में किशोरी से गैंग रेप
क्राइम

देहरादून में आईएसबीटी पर बस में किशोरी से गैंग रेप

Web Editor
Last updated: 2024/08/18 at 3:34 AM
Web Editor
Share
6 Min Read
SHARE

देहरादून :राजधानी दून में एक 16 साल की किशोरी के साथ गैंग रेप जैसी जघन्य घटना सामने आई है। सबसे गंभीर बात यह है कि गैंग रेप की इस घटना को राजधानी दून के आईएसबीटी जैसे सार्वजानिक स्थल पर बस के भीतर अंजाम दिया गया है। घटना 12-13 अगस्त 2024 की मध्य रात्रि की बताई जा रही। किशोरी पंजाब की निवासी है। वह पंजाब से दिल्ली पहुंची और वहां से मुरादाबाद। इसके बाद परिवहन निगम की बस से देहरादून पहुंची थी। बताया जा रहा है कि किशोरी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इसी कारण वह बस में देहरादून आ पहुंची और संभवतः उसकी इसी अवस्था को देखते हुए दरिंदों ने अपनी करतूत में अंजाम दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक किशोरी को चाइल्ड वेलफेयर कमिटी (सीडब्ल्यूसी) ने रेस्क्यू किया। कमेटी के सदस्यों ने जब किशोरी की काउंसिलिंग की तो घटना का पता चला। शनिवार शाम कमेटी ने आइएसबीटी पुलिस चौकी में सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। राहत की बात यह है कि कमेटी जिस घटना को पुलिस तक शनिवार को पहुंचा सकी, वह जानकारी जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को मिली तो उन्होंने बिना देर किए प्रकरण में अति संवेदनशीलता दिखाते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

दून पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए न सिर्फ तत्काल मुकदमा दर्ज किया, बल्कि 02 व्यक्तियों को हिरासत में भी लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने स्वयं आइएसबीटी चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। प्रकरण में पुलिस ने 04 अज्ञात आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य प्रीति थपलियाल के मुताबिक 13 अगस्त की शाम आइएसबीटी के बाहर हेल्पलाइन की टीम ने एक किशोरी को बदहवास स्थिति में देखा था।

जिसके बाद टीम उसे आइएसबीटी परिसर में बने चाइल्ड हेल्पलाइन बूथ पर ले गई। वहां किशोरी से पूछताछ कर उसकी जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह रोती रही और बताया कि उसके साथ गलत काम किया गया है। मामले की गंभीरता देख कमेटी की टीम किशोरी को बालिका निकेतन ले गई और उसकी कई दौर की काउंसिलिंग कराई गई। काउंसलिंग के दौरान किशोरी ने बताया कि वह पंजाब की रहने वाली है और मुस्लिम है। उसकी आयु करीब 16 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

किशोरी ने बताया कि उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है और वह अपनी बहन व जीजा के साथ रहती थी। बहन व जीजा ने 11 अगस्त को उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह बस से दिल्ली पहुंची। वहां से वह दूसरी बस से मुरादाबाद उत्तर प्रदेश पहुंची। फिर 12 अगस्त की शाम उसे देहरादून जाने वाली बस दिखी तो वह उसमें बैठ गई। रात करीब 2.30 पर देहरादून पहुंचने पर जब बस आइएसटीबी के भीतर गई तो सभी लोग उतर गए। पीड़िता ने बताया कि वह बस में ही बैठी थी। उसके अतिरिक्त 02 लोग (शायद चालक व परिचालक) बस में और थे।

पीड़िता ने बताया कि कुछ देर में 02 लोग बस में और आ गए और उन सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। चाइल्ड वेलफेयर की टीम ने कई बार किशोरी की काउंसिलिंग की, लेकिन हर बार उसने यही बताया कि उसके साथ गलत काम हुआ है और कैसे हुआ। इसके बाद शनिवार को हेल्पलाइन की टीम ने पटेलनगर कोतवाली की आइएसबीटी पुलिस चौकी पुलिस को लिखित रिपोर्ट दी। पुलिस के पास मामला पहुंचते ही एसएसपी अजय सिंह भी सकते में आ गए और उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थों को कोताही न बरतने को कहा।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की हो सकती है बस, पुष्टि होना बाकी
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य प्रीति थपलियाल ने बताया कि पीड़िता ने काउंसिलिंग के दौरान बस लाल रंग की होने का जिक्र किया है। इसके बाद हेल्पलाइन की टीम उसे आइएसबीटी परिसर भी ले गई और वहां खड़ी बसों को दिखाया। जिसमें किशोरी ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की लाल बस की ओर इशारा भी किया। ऐसे में जांच टीम मान रही है कि घटना में प्रयुक्त बस उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की हो सकती है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल से पता लगा रही है कि घटना की रात कौन-कौन सी बसें आइएसबीटी में प्रवेश हुई थी।

परिवहन निगम के कैशियर को हिरासत में लिया, पुलिस सघनता से जुटी
घटना का पता लगते ही जांच में जुटी पुलिस ने आइएसबीटी में उत्तराखंड परिवहन निगम के एक काउंटर पर बैठे कैशियर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उक्त कर्मचारी परिचालक है, लेकिन उससे कैशियर का कार्य लिया जा रहा है। पुलिस उससे सघन पूछताछ कर रही है। सूत्र बता रहे हैं कि घटना की रात संबंधित कर्मचारी आइएसबीटी पर मौजूद था। इसके अतिरिक्त एक और व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि, अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है या नहीं या उसके मजिस्ट्रेटी बयान की स्थिति क्या है।

 

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: Gang rape of teenage girl in bus at ISBT in Dehradun
Web Editor August 18, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्‍यमंत्री ने किया सिविल व वन सेवा में चयनित 22 प्रतिभागियों का अभिनंदन
Next Article मुख्‍यमंत्री पुुष्‍कर सिंह धामी से मिले ओलंपियन लक्ष्‍य सेन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

गोल्ज्यू देवता की कसम मैं सच बोल रही हूं: रेखा
उत्तराखंड October 17, 2026
कर्नाटक के किसानों को भा रहा उत्तराखंड का मंडुआ
उत्तराखंड October 17, 2026
वन्यजीवों की राह नहीं रोकेंगे हाईवे
Uncategorized October 17, 2026
पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी
Uncategorized October 16, 2026

Recent Posts

  • गोल्ज्यू देवता की कसम मैं सच बोल रही हूं: रेखा
  • कर्नाटक के किसानों को भा रहा उत्तराखंड का मंडुआ
  • वन्यजीवों की राह नहीं रोकेंगे हाईवे
  • पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी
  • IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (14,398)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (14,331)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (13,470)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (12,758)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (12,453)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?