By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: बार एसोसिएशन देहरादून के नवीन भवन का शिलान्यास और भूमि पूजन
Share
Notification Show More
Latest News
अवैध प्लाटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, चार बीघा की कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील
उत्तराखंड
पहली बार ‘लाइव हार्ट’ लेकर दौड़ी वंदे भारत
देश-विदेश
MDDA : धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों का घर का सपना साकार, डिजिटल लॉटरी से फ्लैट आवंटित
उत्तराखंड
नैनीताल की माल रोड बनेगी ‘साइलेंस जोन’, 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान
उत्तराखंड
अब मोबाइल बैट्री की लाइफ होगी लम्बी 
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > बार एसोसिएशन देहरादून के नवीन भवन का शिलान्यास और भूमि पूजन
उत्तराखंड

बार एसोसिएशन देहरादून के नवीन भवन का शिलान्यास और भूमि पूजन

Web Editor
Last updated: 2024/09/10 at 11:39 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को न्यायिक परिसर (पुरानी जेल) देहरादून में बार एसोसिएशन देहरादून के नवीन भवन का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने सभी अधिवक्ततागणों को नए चैम्बर भवन के शिलान्यास की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड सहित पूरे देश में न्यायिक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्य को मजबूत करने का काम अनवरत रूप से किया जा रहा है। पिछले दस वर्षों में मोदी सरकार ने न्यायिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 8000 करोड़ से ज्यादा की धनराशि खर्च की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने अंग्रेजों के जमाने के तमाम कानूनों को हटाकर आज की नई आवश्यकता के अनुसार नए कानूनों को लागू किया है। इन कानूनों के लागू होने के बाद न्याय की अवधारणा को और भी अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि नए कानूनों के तहत इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल रिकॉर्ड को भी मजबूत सबूत के रूप में मान्यता मिली है, जो कि आज की डिजिटल क्रांति के समय में अहम है। इससे सभी अधिवक्ताओं को अपना पक्ष कोर्ट में आसानी से रखने में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार राज्य के अंदर प्रदेश में जितने भी न्याय से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर हैं उन्हें मजबूत करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून बार एसोसिएशन के चैम्बर भवन की मांग भी काफी लंबे समय से चल रही थी, इसके संबंध में बार एसोसिएशन के साथ अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारियों ने भेंट कर नए भवन हेतु जमीन की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पर कुल साढ़े पांच हजार से ज्यादा लोग कार्यरत हैं। इसलिए सभी की समस्याओं को समझते हुए पांच बीघा जमीन बार एसोसिएशन देहरादून को देने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि इस जमीन पर 1500 चैम्बर, एक ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी, कैंटीन, पार्किंग से भरपूर नौ मंजिला भवन का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस भवन निर्माण के लिए हर संभव सहयोग दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नकल विरोधी कानून के अलावा धर्मांतरण कानून, दंगा रोधी आदि कानूनों को लागू किया है। इनके लागू हो जाने से आज देश भर में उत्तराखंड की पहचान एक अनुशासित और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस रखने वाले राज्य के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में 09 नवम्बर 2024 से पहले समान नागरिक संहिता लागू की जायेगी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचन्द अग्रवाल, विधायक श्री खजान दास, श्री विनोद चमोली, श्री उमेश शर्मा काऊ, श्रीमती सविता कपूर, जिला जज श्री प्रेम सिंह खिमाल, बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, सचिव श्री राजवीर सिंह बिष्ट और अधिवक्तागण उपस्थित थे।

You Might Also Like

अवैध प्लाटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, चार बीघा की कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील

MDDA : धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों का घर का सपना साकार, डिजिटल लॉटरी से फ्लैट आवंटित

नैनीताल की माल रोड बनेगी ‘साइलेंस जोन’, 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान

अब मोबाइल बैट्री की लाइफ होगी लम्बी 

क्लेमेंटटाउन में नाली में डूबने से सगी बहनों की मौत

TAGGED: Foundation stone laying and bhoomi pujan of new building of Bar Association Dehradun
Web Editor September 10, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखण्ड में 4,337 सरकारी स्कूलों में सम्पर्क टीवी स्मार्ट स्कूल कार्यक्रम का विस्तार किया जाएगा
Next Article देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की हाई पावर्ड स्टीयरिंग कमेटी की बैठक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अवैध प्लाटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, चार बीघा की कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील
उत्तराखंड August 1, 2026
पहली बार ‘लाइव हार्ट’ लेकर दौड़ी वंदे भारत
देश-विदेश August 1, 2026
MDDA : धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों का घर का सपना साकार, डिजिटल लॉटरी से फ्लैट आवंटित
उत्तराखंड July 31, 2026
नैनीताल की माल रोड बनेगी ‘साइलेंस जोन’, 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान
उत्तराखंड July 31, 2026

Recent Posts

  • अवैध प्लाटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, चार बीघा की कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील
  • पहली बार ‘लाइव हार्ट’ लेकर दौड़ी वंदे भारत
  • MDDA : धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों का घर का सपना साकार, डिजिटल लॉटरी से फ्लैट आवंटित
  • नैनीताल की माल रोड बनेगी ‘साइलेंस जोन’, 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान
  • अब मोबाइल बैट्री की लाइफ होगी लम्बी 

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,630)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,483)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,978)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,905)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,720)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?