By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पद्म श्री डाॅ. संजय ने शिक्षाविद यूट्यूबर खान सर को स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार से किया सम्मानित
Share
Notification Show More
Latest News
चौड़ी होगी कांवली रोड, जाम से मिलेगी राहत
उत्तराखंड
चीन सीमा पर हर चुनौती से निपटने की तैयारी
उत्तराखंड
देहरादून चिड़ियाघर की नई पहचान बनेगा सफेद बाघ तेजस
उत्तराखंड
हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत
उत्तराखंड
पांच लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक मदद, दिसंबर में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > पद्म श्री डाॅ. संजय ने शिक्षाविद यूट्यूबर खान सर को स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार से किया सम्मानित
उत्तराखंड

पद्म श्री डाॅ. संजय ने शिक्षाविद यूट्यूबर खान सर को स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार से किया सम्मानित

Web Editor
Last updated: 2024/09/14 at 11:10 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : हमीरपुर, बुन्देलखंड स्थित ब्रह्मानंद महाविद्यालय राठ में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पद्म श्री डॉ बी.के.एस. संजय, विशिष्ट अतिथि सुश्री मेघा परमार ने स्वामी ब्रह्मानंद जी को श्रृद्धांजलि अर्पित की एवं दीप प्रज्जवलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि पद्म श्री डॉ बी.के.एस. संजय ने स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार 2024 से खान सर के नाम से विख्यात फैजल खान को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे उत्तराखंड के पद्म श्री डाॅ. बी के. एस. संजय ने अपने संबोधन में कहा कि परिवर्तन सार्वभौमिक सत्य है और यदि हम किसी भी व्यक्ति में परिवर्तन लाना चाहते हैं तो हमें उसके विचारों को बदलना होगा जिसके लिए शिक्षा एक अच्छा, सटीक एवं सस्ता माध्यम है। हमारे मनुस्मृति में भी लिखा है कि ‘जन्मना जायते शूद्र संस्कारात द्विज उच्चयते‘ जिसका मतलब है हर कोई शूद्र के रूप में जन्म लेता है, लेकिन शिक्षा के माध्यम से एक प्रबुद्ध व्यक्ति बन सकता है। हमारे आज के कार्यक्रम के प्रेरणास्रोत स्वामी ब्रह्मानंद जी ने यह साबित कर दिया।
पद्म श्री डाॅ. संजय ने कहा स्वामी ब्रह्मानंद जी ने उस समय बुंदेलखंड क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगायी जब यहां के लोग शिक्षा का महत्व नहीं समझते थे। स्वामी जी द्वारा शिक्षा प्रसार के लिए बहुत बड़ा मिशन चलाया गया, जिसके लिए गांव-गांव जाकर जमीन, अनाज इकट्ठा किया और घर-घर यह जागरुकता अभियान चलाया कि गरीबी तभी दूर होगी, जब आपके बच्चे शिक्षित होंगे। उन्होंने बुराइयों को त्यागने और समाज को जोड़ने के लिए शिक्षा के प्रचार-प्रसार के माध्यम से जो काम किया वह न केवल सराहनीय है बल्कि अतुलनीय भी हैं।
यही कारण है कि उनके उत्कृष्ट कार्यों को उस समय के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने सराहा और आज के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके कार्यों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह सब साबित करता है कि वह ना केवल बुंदेलखण्ड के एक भगवा सन्यासी थे बल्कि पूरे देश के महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, समाज सुधारक थे। पद्म श्री डाॅ. बी के. एस. संजय ने कहा कि हमारे इस प्रांगण के संस्थापक स्वामी ब्रह्मानंद जी के लिए यह एक उचित श्रद्धांजलि होगी कि उनके दिए हुए आदर्शों का हम सब पालन करें और अपने-अपने सपनों को पूरा करें।
विशिष्ट अतिथि सुश्री मेघा परमार जिनको ऐवरेस्ट गर्ल के नाम से जाना जाता है कहा कि लक्ष्य पाये बिना हमें रुकना नहीं चाहिए। स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार विजेता खान सर ने कहा कि स्वामी ब्रह्मानंद का जन्म नहीं, बल्कि अवतार हुआ था। शिक्षा एक ऐसा हथियार है, जिसका बारूद खत्म नहीं होता। स्वामी जी ने इतना बड़ा शिक्षा का मंदिर बनाया है। इसे आगे बढ़ाया जाए।

हमीरपुर जिले में त्यागमूर्ति स्वामी ब्रह्मानंद जी के निर्वाण दिवस पर स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार 2024 का भव्य आयोजन ब्रह्मानंद महाविद्यालय के अखंड मंदिर हॉल में किया गया। इस मौके पर मनोहर सिंह, डॉ. सुरेंद्र सिंह, मुकेश राजपूत, हरचरन फौजी, नरेंद्र राजपूत, धर्मपाल सिंह, ऋषि राजपूत, देवेंद्र महान, रामसजीवन यादव आदि रहे।

You Might Also Like

चौड़ी होगी कांवली रोड, जाम से मिलेगी राहत

चीन सीमा पर हर चुनौती से निपटने की तैयारी

देहरादून चिड़ियाघर की नई पहचान बनेगा सफेद बाघ तेजस

हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत

पांच लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक मदद, दिसंबर में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त

TAGGED: Padma Shri Dr. Sanjay honored educationist YouTuber Khan Sir with Swami Brahmanand Award
Web Editor September 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हिंदी भाषा हमारी संस्कृति के गौरव : मुख्‍यमंत्री
Next Article BHEL ने तैयार की पहली अपग्रेडेड सुपर रैपिड गन माउंट तोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चौड़ी होगी कांवली रोड, जाम से मिलेगी राहत
उत्तराखंड November 19, 2026
चीन सीमा पर हर चुनौती से निपटने की तैयारी
उत्तराखंड November 19, 2026
देहरादून चिड़ियाघर की नई पहचान बनेगा सफेद बाघ तेजस
उत्तराखंड November 19, 2026
हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत
उत्तराखंड November 17, 2026

Recent Posts

  • चौड़ी होगी कांवली रोड, जाम से मिलेगी राहत
  • चीन सीमा पर हर चुनौती से निपटने की तैयारी
  • देहरादून चिड़ियाघर की नई पहचान बनेगा सफेद बाघ तेजस
  • हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत
  • पांच लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक मदद, दिसंबर में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,690)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,471)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,887)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,355)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,938)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?