By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मसूरी से 02 किमी पहले रोक दिए जाएंगे वाहन, शटल सेवा से मसूरी जाएंगे पर्यटक
Share
Notification Show More
Latest News
गोल्ज्यू देवता की कसम मैं सच बोल रही हूं: रेखा
उत्तराखंड
कर्नाटक के किसानों को भा रहा उत्तराखंड का मंडुआ
उत्तराखंड
वन्यजीवों की राह नहीं रोकेंगे हाईवे
Uncategorized
पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी
Uncategorized
IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > पर्यटन > मसूरी से 02 किमी पहले रोक दिए जाएंगे वाहन, शटल सेवा से मसूरी जाएंगे पर्यटक
पर्यटन

मसूरी से 02 किमी पहले रोक दिए जाएंगे वाहन, शटल सेवा से मसूरी जाएंगे पर्यटक

Web Editor
Last updated: 2024/09/29 at 3:28 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE
देहरादून :  वीकेंड पर भीषण जाम की स्थिति में वाहनों को मसूरी से 02 किलोमीटर पहले किंक्रेग में ही रोक दिया जाएगा। यहां पर्यटकों के वाहनों को मल्टीलेवल कार पार्किंग में खड़ा कर दिया जाएगा। इसके बाद पर्यटकों को हाईटेक बसों की शटल सेवा से मसूरी भेजा जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शटल सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया 10 दिन के भीतर शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यह जिले की पहली शटल सेवा भी होगी। प्रथम चरण में दो बसों की शटल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। जिसका संचालन लाइब्रेरी और पिक्चर पैलेस तक किया जाएगा।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को आयोजित बैठक में शटल सेवा शुरू करने के लिए उपजिलाधिकारी मसूरी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को आवश्यक प्रक्रिया अविलंब शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधीक्षक यातायात को किंक्रेग में अपने ऑफिस के सेटअप के साथ कंप्यूटर नेटवर्क स्थापित करने को कहा गया है। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी अनामिका, उपजिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस रखेगी होटलों की पार्किंग की जानकारी
जिलाधिकारी सविन बंसल ने पुलिस को निर्देश दिए कि वह मसूरी के होटलों की अधिकतम पार्किंग की पूरी जानकारी रखे। पार्किंग फुल होने की जानकारी मिलते ही वाहनों को किंक्रेग से आगे न बढ़ने दिया जाए। यात्रियों को आगे शटल सेवा के माध्यम से रवाना किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह जिले की फली शटल सेवा है। जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
30 करोड़ की पार्किंग के भी बहुरेंगे दिन, अभी बनी शोपीस 
किंक्रेग में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण पर्यटन विभाग के बजट से वर्ष 2015 में शुरू किया गया था। तमाम बाधा और बजट में बढ़ोतरी के बाद इसका निर्माण वर्ष 2021 में किया जा सका। 212 कारों की क्षमता वाली इस पार्किंग का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर 2021 में किया था। हालांकि, यह मसूरी से करीब 02 किलोमीटर होने पर वाहन चालकों को लुभा नहीं पाई। बेहद कम संख्या में ही इसमें वाहन पार्क होते हैं। क्योंकि, इससे आगे के लिए शटल सेवा जैसी व्यवस्था न होने पर 30 करोड़ रुपए खर्च कर बनाई गई पार्किंग शोपीस बन गई। अब जिलाधिकारी बंसल के नए निर्णय के बाद पार्किंग का सदुपयोग किया जा सकेगा।

You Might Also Like

ओडिशा के रघुराजपुर में भी  दिखी कुमाऊं की सांस्कृतिक आत्मा, पट्टाचित्र में झलकी ‘ऐपण’ 

इस वर्ष 51 हजार से अधिक वीआइपी कर चुके हैं बदरी केदार के दर्शन

कल से पर्यटकों के लिए खुलेगी फूलाें की घाटी

केदारनाथ में हो रही है बर्फबारी, मंगलवार और बुधवार के लिए आरेंज अलर्ट

प्रदेश में ऐसे दर्शनीय स्थल चिन्हित करने के निर्देश जहाँ दूरबीन स्थापित की जा सके

TAGGED: tourists will go to Mussoorie by shuttle service, Vehicles will be stopped 02 km before Mussoorie
Web Editor September 29, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राज्य में टॉप टेन बकाएदारों पर कसेगा शिकंजा
Next Article द्रोणागिरी पर्वत पर गए एक ट्रैकर की लौटते समय मौत, तीन बचाए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

गोल्ज्यू देवता की कसम मैं सच बोल रही हूं: रेखा
उत्तराखंड October 17, 2026
कर्नाटक के किसानों को भा रहा उत्तराखंड का मंडुआ
उत्तराखंड October 17, 2026
वन्यजीवों की राह नहीं रोकेंगे हाईवे
Uncategorized October 17, 2026
पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी
Uncategorized October 16, 2026

Recent Posts

  • गोल्ज्यू देवता की कसम मैं सच बोल रही हूं: रेखा
  • कर्नाटक के किसानों को भा रहा उत्तराखंड का मंडुआ
  • वन्यजीवों की राह नहीं रोकेंगे हाईवे
  • पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी
  • IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (14,350)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (14,287)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (13,426)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (12,714)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (12,414)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?