By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पहचान छिपाकर दोस्ती और दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार, हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Latest News
हरित दून की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, 300 पौधों से शुरू हुआ ग्रीन मिशन
उत्तराखंड
96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
Uncategorized
पर्यटन की रफ्तार से बढ़ा पानी का संकट, टिहरी में बजट बना बड़ी बाधा
उत्तराखंड
घरेलू कलह में पत्नी की डंडे से पीट पीट कर हत्या, पति फरार
उत्तराखंड
राहुल का एक्स पर भावुक पोस्ट, कहा ‘जल्द लौटूंगा’ 
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > पहचान छिपाकर दोस्ती और दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार, हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन
क्राइम

पहचान छिपाकर दोस्ती और दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार, हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन

Web Editor
Last updated: 2024/10/11 at 6:14 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

चमोली: पहचान छिपाकर किशोरी से दोस्ती कर दुष्कर्म करने के आरोपित मुस्लिम युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सामने आने पर गुरुवार को हिंदूवादी संगठन भड़क गए। हिंदू संगठनों ने चमोली जिले के थराली में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापार संघ के आह्वान पर थराली बाजार बंद रहा। इस दौरान वाहनों का संचालन भी नहीं हुआ।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने थराली, कर्णप्रयाग, गौचर में फ्लैग मार्च किया। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपित युवक ने किशोरी की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित भी कर दी थी। आठ अक्टूबर को चौखुटिया (अल्मोड़ा) में आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी कर केस थराली थाने को ट्रांसफर कर दिया था।

पुलिस के अनुसार मामला जून का है। थराली में सैलून का काम करने वाले दिलबर खान (25) ने किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की फिर नशीला पदार्थ खिलाकर उससे दुष्कर्म किया था। बीते दिनों किशोरी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो प्रसारित होने के बाद चौखुटिया में रह रहे किशोरी के पिता ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। केस ट्रांसफर होने पर थराली पुलिस ने बुधवार देर शाम आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल समेत स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए।

बाहरी लोगों को थराली छोड़ने की चेतावनी

हिंदूवादी संगठनों ने मांग रखी कि थराली में बाहरी क्षेत्र से आए दूसरे समुदाय के सभी लोग एक सप्ताह के अंदर नगर को खाली कर दें। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर तीन में मुस्लिम परिवार के मकान में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र को प्राथमिक विद्यालय में स्थानांतरित किया जाए। साथ ही बाहरी लोगों ने जिस तरह अतिक्रमण कर रखा है उसे तुरंत हटाया जाए। विहिप के जिलाध्यक्ष प्रताप लूथरा ने कहा कि बाहर से आने वाले लोग क्षेत्र में दुष्कर्म और चोरी आदि की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो रहे हैं। इस पर समय रहते अंकुश लगना जरूरी है।

थराली में किशोरी से दुष्कर्म और वीडियो व फोटो प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात किया गया है। बाहरी लोगों के सत्यापन की कार्रवाई चल रही है।
-सर्वेश पंवार, पुलिस अधीक्षक चमोली

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: protest by Hindu organizations, Young man who befriended and raped by hiding his identity arrested
Web Editor October 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कबूतरबाजों पर कसने लगा शिकंजा, एक और आरोपी पर मुकदमा
Next Article महानवमी के पावन अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने की पूजा अर्चना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

हरित दून की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, 300 पौधों से शुरू हुआ ग्रीन मिशन
उत्तराखंड June 5, 2026
96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
Uncategorized June 5, 2026
पर्यटन की रफ्तार से बढ़ा पानी का संकट, टिहरी में बजट बना बड़ी बाधा
उत्तराखंड June 5, 2026
घरेलू कलह में पत्नी की डंडे से पीट पीट कर हत्या, पति फरार
उत्तराखंड June 5, 2026

Recent Posts

  • हरित दून की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, 300 पौधों से शुरू हुआ ग्रीन मिशन
  • 96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
  • पर्यटन की रफ्तार से बढ़ा पानी का संकट, टिहरी में बजट बना बड़ी बाधा
  • घरेलू कलह में पत्नी की डंडे से पीट पीट कर हत्या, पति फरार
  • राहुल का एक्स पर भावुक पोस्ट, कहा ‘जल्द लौटूंगा’ 

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,234)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,100)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,596)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,503)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,361)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?