By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला, भर्ती के लिए जारी होगा विज्ञापन
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
उत्तराखंड
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग
उत्तराखंड
धावकों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दी हिमालयी को चुनौती
उत्तराखंड
गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
उत्तराखंड
डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला, भर्ती के लिए जारी होगा विज्ञापन
Uncategorized

उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला, भर्ती के लिए जारी होगा विज्ञापन

Web Editor
Last updated: 2024/10/27 at 8:25 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादूनः उत्तराखंड पीसीएस के बाद अब सरकार ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (लोअर पीसीएस) का पाठ्यक्रम भी बदल दिया है। इसमें उत्तराखंड से जुड़े दो प्रश्नपत्र जोड़ दिए गए हैं। कार्मिक विभाग ने राज्य लोक सेवा आयोग को संशोधित परीक्षा पैटर्न भेज दिया है।

पिछले दिनों शासन ने आयोग को लोअर पीसीएस के 117 पदों पर भर्ती का अधियाचन भेजा था। चूंकि इस परीक्षा का सिलेबस बदलना था, इसलिए आयोग ने संशोधन भी भेजने को कहा। अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन रयाल की ओर से आयोग को भेजे गए नवीन पाठ्यक्रम के मुताबिक ही अब भर्ती होगी। आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा।

प्री परीक्षा सामान्य अध्ययन एवं सामान्य बुदि्ध परीक्षण की पूर्व की भांति 150 अंकों की ही होगी, जिसके लिए दो घंटे का समय होगा। परीक्षा 150 अंकों की होगी, जिसमें 150 सवाल पूछे जाएंगे। मुख्य परीक्षा में पहले 200-200 अंकों के दो पेपर होते थे, जो कि बढ़ाकर चार कर दिए गए हैं। सामान्य हिंदी का पेपर 100 अंकों का होगा, जिसमें दो घंटे में छह सवाल करने होंगे।

दूसरा निबंध का पेपर भी 100 अंकों का होगा, जिसके लिए दो निबंध लिखने को दो घंटे का समय मिलेगा। तीसरा सामान्य अध्ययन प्रथम का पेपर होगा, जो 200 अंकों का होगा। इसमें तीन घंटे में 20 सवाल करने होंगे। चौथा सामान्य अध्ययन-द्वितीय पेपर होगा, जिसमें 200 अंकों के 20 सवाल तीन घंटे में हल करने होंगे।

पहले इंटरव्यू 50 अंकों का होता था, अब इसे 75 कर दिया गया है। इस तरह लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा अब 450 अंकों के बजाय 675 अंकों की होगी। आयोग प्रवक्ता भर्ती की भांति ही बिना राज्य आंदोलनकारी आरक्षण ही इसका विज्ञापन भी जारी करेगा। आरक्षण पर शासन से निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई होगी।

इतने पदों पर होगी भर्ती

  • नायब तहसीलदार – 36
  • उप कारापाल- 14
  • पूर्ति निरीक्षक- 36
  • विपणन निरीक्षक- 06
  • आबकारी निरीक्षक- 05
  • जिला युवा कल्याण प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी- 04
  • ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक – 02
  • गन्ना विकास निरीक्षक – 06
  • खांडसारी निरीक्षक- 03
  • श्रम प्रवर्तन अधिकारी- 05

 

You Might Also Like

कान्हा में नौ बाघों की मौत से उत्तराखंड में अलर्ट, कार्बेट-राजाजी में बढ़ेगी सतर्कता

वन्यजीवों की राह नहीं रोकेंगे हाईवे

पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी

सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी

450 साल बदलेगा दुनिया का नक्शा

TAGGED: advertisement will be issued for recruitment, Syllabus of Uttarakhand Lower PCS exam changed
Web Editor October 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्‍तरकाशी में रातभर दुर्घटनाग्रस्‍त जेसीबी में फंसा रहा चालक
Next Article कांग्रेस ने मनोज रावत को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
उत्तराखंड October 24, 2026
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग
उत्तराखंड October 24, 2026
धावकों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दी हिमालयी को चुनौती
उत्तराखंड October 24, 2026
गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
उत्तराखंड October 22, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
  • केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग
  • धावकों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दी हिमालयी को चुनौती
  • गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
  • डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (16,734)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (16,243)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (15,894)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (15,319)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (15,019)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?