By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: बिजली बिल में इस माह 88 पैसे प्रति यूनिट की छूट
Share
Notification Show More
Latest News
ओडिशा के रघुराजपुर में भी  दिखी कुमाऊं की सांस्कृतिक आत्मा, पट्टाचित्र में झलकी ‘ऐपण’ 
पर्यटन
धान की नई तकनीक से 35% तक घटेगी मीथेन गैस
देश-विदेश
ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार
क्राइम
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन, वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
उत्तराखंड
शादी-ब्याह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक गैस सिलेंडर
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > बिजली बिल में इस माह 88 पैसे प्रति यूनिट की छूट
उत्तराखंड

बिजली बिल में इस माह 88 पैसे प्रति यूनिट की छूट

Web Editor
Last updated: 2024/11/06 at 11:10 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून : ऊर्जा निगम इस माह भी प्रदेश के 27 लाख उपभोक्ताओं को राहत देने जा रहा है। बाजार से सस्ती बिजली खरीदने के चलते फ्यूल एंड पावर पर्चेज कास्ट एडजेस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत बिल में छूट मिलेगी। इस माह आने वाले बिल में औसतन 88 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से रियायत मिलेगी। ऊर्जा निगम 100 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि उपभोक्ताओं को समायोजन के माध्यम से लौटा रहा है। जुलाई से प्रत्येक माह बिजली उपभोक्ताओं को छूट दी जा रही है।

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के टैरिफ विनियमों के अनुसार ऊर्जा निगम की मासिक विद्युत क्रय लागत अनुमोदित विद्युत क्रय लागत से अधिक होती है तो उसे उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में फ्यूल एंड पावर पर्चेज कास्ट एडजेस्टमेंट (एफपीपीसीए) मद में वसूल लिया जाता है। वहीं, यदि मासिक विद्युत क्रय लागत अनुमोदित विद्युत क्रय लागत से कम होती है तो उसे उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में एफपीपीसीए मद में ही वापस किया जाता है।

ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि आयोग ने टैरिफ आदेश में वर्ष 2024-25 की औसत विद्युत क्रय लागत 5.03 रुपये प्रति यूनिट अनुमोदित की थी, जिसके सापेक्ष ऊर्जा निगम की अप्रैल से सितंबर की अवधि में औसत विद्युत क्रय लागत 4.71 रुपये प्रति यूनिट रही, जो कि अनुमोदित विद्युत क्रय लागत के सापेक्ष 0.32 प्रति यूनिट (6.4 प्रतिशत) कम है। जिसके कारण विद्युत क्रय लागत मद में कुल 324 करोड़ रुपये की बचत हुई।

इस धनराशि को ऊर्जा निगम प्रत्येक माह के बिल में छूट के रूप में उपभोक्ताओं को लौटा रहा है। जुलाई में 39.06 करोड़ रुपये (0.30 रुपये प्रति यूनिट), अगस्त में 67.10 करोड़ (0.52 रुपये प्रति यूनिट), सितंबर में 28.88 करोड़ (0.23 रुपये प्रति यूनिट), अक्टूबर में 84.19 करोड़ रुपये (0.70 प्रति यूनिट) और अब नवंबर में 104.49 करोड़ (0.88 रुपये प्रति यूनिट) की छूट प्रदान की गई है।

You Might Also Like

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन, वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

शादी-ब्याह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक गैस सिलेंडर

चारधाम यात्रा में पिरुल और बायोगैस को बढ़ावा, ग्रीन एनर्जी मॉडल की ओर बढ़ा उत्तराखंड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर ‘बर्फ के पहाड़’ से जंग, 60 श्रमिकों की टीम डटी

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के ऋषिकेश तक विस्तार की उम्मीद, सीएम धामी ने पीएम से किया अनुरोध

TAGGED: 88 paise per unit discount in electricity bill this month
Web Editor November 6, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्‍तरकाशी में वाहन खाई में गिरा, एक की मौत
Next Article उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे नेशनल गेम्स
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ओडिशा के रघुराजपुर में भी  दिखी कुमाऊं की सांस्कृतिक आत्मा, पट्टाचित्र में झलकी ‘ऐपण’ 
पर्यटन March 29, 2026
धान की नई तकनीक से 35% तक घटेगी मीथेन गैस
देश-विदेश March 29, 2026
ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार
क्राइम March 29, 2026
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन, वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
उत्तराखंड March 28, 2026

Recent Posts

  • ओडिशा के रघुराजपुर में भी  दिखी कुमाऊं की सांस्कृतिक आत्मा, पट्टाचित्र में झलकी ‘ऐपण’ 
  • धान की नई तकनीक से 35% तक घटेगी मीथेन गैस
  • ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार
  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन, वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
  • शादी-ब्याह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक गैस सिलेंडर

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,070)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,968)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,468)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,338)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,255)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?