By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: बसंत पंचमी को तय होगी श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 
Share
Notification Show More
Latest News
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > बसंत पंचमी को तय होगी श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 
उत्तराखंड

बसंत पंचमी को तय होगी श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 

Web Editor
Last updated: 2025/01/27 at 1:44 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

गोपेश्वर/ रूद्रप्रयाग :  विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी रविवार 2 फरवरी को नरेंद्र नगर राजदरबार में पंचाग गणना पश्चात तय होगी वहीं इस यात्रा वर्ष उत्तराखंड चारधाम यात्रा 30 अप्रैल अक्षय तृतीया से शुरू हो जायेगी।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि निश्चय हेतु रविवार 2 फरवरी साढे 10 बजे से नरेंद्र नगर राजदरबार में धार्मिक समारोह शुरू होगा तथा विधिवत पूजा अर्चना तथा पंचाग गणना पश्चात श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जायेगी तथा इसी दिन तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा की तिथि भी निश्चित कर दी जायेगी। कहा कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने हेतु राजमहल नरेंद्र नगर तथा श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गयी है।

इससे पहले 30 जनवरी को मंदिर समिति श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत को तेल कलश गाडू घड़ा सौपेंगी, योगबदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में पूजा-अर्चना पश्चात पंचायत के प्रतिनिधि घड़े को 2 फरवरी को राजमहल के सुपुर्द करेंगे बाद में इसी कलश में निर्धारित तिथि पर राजमहल से तिलों का तेल पिरोकर कपाट खुलने के दिन श्री बदरीनाथ धाम पहुंचता है।

कपाट खुलने की तिथि निश्चित होने के समारोह में महाराजा मनुजयेंद्र शाह, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राजकुमारी शिरजा शाह, राजपुरोहित कृष्ण प्रसाद उनियाल, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, सहायक अभियंता विपिन तिवारी, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल,वेदपाठी रविंद्र भट्ट सहित डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत पदाधिकारी, संतगण एवं श्रद्धालुजन मौजूद रहेंगे।

बताया कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि बुधवार 26 फरवरी श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में पंचाग गणना पश्चात रावल, धर्माधिकारी वेदपाठी तय करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष चारधाम यात्रा वर्ष की शुरुआत बुधवार 30 अप्रैल अक्षय तृतीया से हो जायेगी परंपरागत रूप से श्री गंगोत्री तथा यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खुल जायेंगे।
यद्यपि श्री गंगोत्री मंदिर समिति द्वारा हिंदू नव वर्ष गंगोत्री धाम के कपाट खुलने तथा श्री यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा यमुना जयंती पर यमुनोत्री धाम के औपचारिक रूप से कपाट खुलने के समय तथा देव डोलियों के धाम पहुंचने के कार्यक्रम की घोषणा की जायेगी।इसी के साथ उत्तराखंड चार धाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो जायेगी।
इसी तरह द्वितीय केदार मद्महेश्वर तथा तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि बैशाखी के दिन तय होगी।

You Might Also Like

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर

चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच

Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 

टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी

एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

TAGGED: The date of opening of doors of Shri Badrinath Dham will be decided on Basant Panchami.
Web Editor January 27, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू, यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना
Next Article चैंपियन को जेल, उमेश को बेल, समर्थकों का हंगामा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड April 15, 2026
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड April 15, 2026

Recent Posts

  • मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,109)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,996)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,501)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,376)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,285)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?