By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: गैंगवार से जुड़ी सुपारी किलिंग की साजिश नाकाम, हरिद्वार पुलिस ने पंजाब से दो शूटरों को पकड़ा
Share
Notification Show More
Latest News
हरित दून की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, 300 पौधों से शुरू हुआ ग्रीन मिशन
उत्तराखंड
96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
Uncategorized
पर्यटन की रफ्तार से बढ़ा पानी का संकट, टिहरी में बजट बना बड़ी बाधा
उत्तराखंड
घरेलू कलह में पत्नी की डंडे से पीट पीट कर हत्या, पति फरार
उत्तराखंड
राहुल का एक्स पर भावुक पोस्ट, कहा ‘जल्द लौटूंगा’ 
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > गैंगवार से जुड़ी सुपारी किलिंग की साजिश नाकाम, हरिद्वार पुलिस ने पंजाब से दो शूटरों को पकड़ा
क्राइम

गैंगवार से जुड़ी सुपारी किलिंग की साजिश नाकाम, हरिद्वार पुलिस ने पंजाब से दो शूटरों को पकड़ा

Web Editor
Last updated: 2025/06/12 at 11:00 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

 हरिद्वार में होटल व्यवसायी पर नंदू व मंजीत महल गैंग के बीच रंजिश में की गई थी फायरिंग

 डीजीपी ने दिए फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने के दिए निर्देश

देहरादून : गैंगवार से जुड़ी सुपारी किलिंग की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। हरिद्वार पुलिस ने दो शूटरों को पंजाब से पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार हरिद्वार में होटल व्यवसायी पर नंदू व मंजीत महल गैंग के बीच रंजिश में फायरिंग की गई थी।

घटना इसी माह दो जून की है। हरिद्वार के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत खड़खड़ी स्थित सूखी नदी पुल के समीप एक होटल व्यवसायी को अज्ञात बाईक सवारों द्वारा गोली मारे जाने की घटना का हरिद्वार पुलिस द्वारा सफल अनावरण किया गया है। इस संगीन अपराध में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों मानव हंस और गौरव कुमार को हरिद्वार पुलिस ने पंजाब के फगवाड़ा जनपद से गिरफ्तार किया है।

Contents
 हरिद्वार में होटल व्यवसायी पर नंदू व मंजीत महल गैंग के बीच रंजिश में की गई थी फायरिंग डीजीपी ने दिए फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने के दिए निर्देशदेहरादून : गैंगवार से जुड़ी सुपारी किलिंग की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। हरिद्वार पुलिस ने दो शूटरों को पंजाब से पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार हरिद्वार में होटल व्यवसायी पर नंदू व मंजीत महल गैंग के बीच रंजिश में फायरिंग की गई थी।

घटना में घायल होटल व्यवसायी अरुण पुत्र सत्यवान निवासी सांपला, रोहतक (हरियाणा), उम्र 25 वर्ष को तत्काल उपचार हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 385/25 धारा 109(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

इस जघन्य अपराध के अनावरण हेतु तत्काल संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा उच्च स्तरीय सर्विलांस, मुखबिर तंत्र एवं लगभग 1000 से अधिक CCTV फुटेज के विश्लेषण सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं पंजाब में गहन सुरागरसी की गई। लगातार अभियान के अंतर्गत दिनांक 11 जून 2025 को पुलिस टीम ने पंजाब के फगवाड़ा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी मानव हंस एवं गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि दोनों अभियुक्त नंदू उर्फ कपिल सागवान गैंग के सक्रिय सदस्य हैं तथा घटना गैंगवार की पुरानी रंजिश का परिणाम थी। इस मामले में फरार अभियुक्त हिमांशु सूद, बॉबी एवं शम्मी खान की तलाश भी जारी है।

जांच से यह भी स्पष्ट हुआ कि हत्या की साजिश विदेश में बैठे गैंग लीडर नंदू उर्फ कपिल द्वारा रची गई थी, जिसकी प्रतिद्वंद्वी मंजित महल गैंग से पुरानी दुश्मनी चली आ रही है। घटनास्थल पर हमले के दौरान प्रयुक्त पिस्टल, बाईक व जंग्गी एप्प का उपयोग कर आरोपियों ने पुलिस की निगरानी से बचने का प्रयास किया, जिसे सतर्कता पूर्वक विफल किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों के अतिरिक्त तीन फरार अभियुक्तों हिमांशु सूद, बॉबी एवं शम्मी खान की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध पंजाब में कई गंभीर धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

श्री दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक महोदय ने इस सफल अनावरण में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने व अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश भी SSP हरिद्वार को दिए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त:
1. मानव हंस, पुत्र अजय कुमार, निवासी हरगोविंद नगर, थाना सिटी फगवाड़ा, जिला कपूरथला, पंजाब (उम्र 21 वर्ष)
2. गौरव कुमार, पुत्र लक्ष्मी दास, निवासी BDO बहराय, नवांशहर, पंजाब (उम्र 28 वर्ष)

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: Gang war related contract killing conspiracy failed, Haridwar police arrested two shooters from Punjab
Web Editor June 12, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अपडेट : दुर्घटनाग्रस्‍त विमान में सवार थे 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश नागरिक
Next Article ज्योर्तिमठ में 1700 करोड़ की लागत से पुर्नावास योजना का काम जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

हरित दून की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, 300 पौधों से शुरू हुआ ग्रीन मिशन
उत्तराखंड June 5, 2026
96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
Uncategorized June 5, 2026
पर्यटन की रफ्तार से बढ़ा पानी का संकट, टिहरी में बजट बना बड़ी बाधा
उत्तराखंड June 5, 2026
घरेलू कलह में पत्नी की डंडे से पीट पीट कर हत्या, पति फरार
उत्तराखंड June 5, 2026

Recent Posts

  • हरित दून की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, 300 पौधों से शुरू हुआ ग्रीन मिशन
  • 96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
  • पर्यटन की रफ्तार से बढ़ा पानी का संकट, टिहरी में बजट बना बड़ी बाधा
  • घरेलू कलह में पत्नी की डंडे से पीट पीट कर हत्या, पति फरार
  • राहुल का एक्स पर भावुक पोस्ट, कहा ‘जल्द लौटूंगा’ 

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,234)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,100)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,596)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,503)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,361)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?