By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री जिलों में होने वाले तहसील एवं थाना दिवस के दौरान औचक रूप से होंगे शामिल
Share
Notification Show More
Latest News
महिलाओं की आत्मनिर्भरता को नई उड़ान, मुख्यमंत्री ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण की शुरुआत
उत्तराखंड
पुशोला बने उत्तराखंड न्यूज़ कैमरामैन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, मुकेश राजपूत सचिव चुने गए
उत्तराखंड
हरिद्वार में स्थायी भीड़ प्रबंधन के लिए 235 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
उत्तराखंड
अब टोल प्लाजा नहीं जाना पड़ेगा, मोबाइल ऐप पर घर बैठे बनेगा डिजिटल लोकल पास
देश-विदेश
पटरी पर लौटी चारधाम यात्रा, यात्रियों से सतर्क रहने की सलाह 
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री जिलों में होने वाले तहसील एवं थाना दिवस के दौरान औचक रूप से होंगे शामिल
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री जिलों में होने वाले तहसील एवं थाना दिवस के दौरान औचक रूप से होंगे शामिल

Web Editor
Last updated: 2025/06/26 at 11:58 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

सीएम हेल्पलाइन में 180 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के समाधान के लिए चलेगा विशेष अभियान

राज्य में सबसे पहले टीबी मुक्त होने वाले तीन जनपदों को किया जाएगा सम्मानित

देहरादून :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन 1905 में 180 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। 06 माह से अधिक लंबित शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रकरणों का समयबद्धता से निस्तारण नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होने अनावश्यक रूप से जन शिकायतें फोर्स क्लोज न किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन को राज्य की बेस्ट प्रैक्टिस में लाने के लिए और प्रभावी प्रयास किए जाएं।

Contents
सीएम हेल्पलाइन में 180 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के समाधान के लिए चलेगा विशेष अभियानराज्य में सबसे पहले टीबी मुक्त होने वाले तीन जनपदों को किया जाएगा सम्मानित

गुरूवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 के समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक दिन पूरे राज्य में तहसील दिवस का आयोजन किया जाए। मुख्यमंत्री तहसील दिवस के दिन किसी एक जनपद में औचक रूप से प्रतिभाग करेंगे। इसी तरह एक दिन पूरे राज्य में थाना दिवस का आयोजन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए जनता दर्शन, तहसील दिवस और बीडीसी का नियमित आयोजन किया जाए। पुलिस और प्रशासन द्वारा मिलकर अतिक्रमण और वेरिफिकेशन अभियान और प्रभावी रूप से चलाए जाएं। प्रत्येक जनपद में दो-दो गांवों को आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किए जाएं, इसके लिए सभी जनपदों में शीघ्र नोडल अधिकारी बनाए जाएं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में जहां भी बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर की स्थिति खराब है, उन्हें शीघ्र बदला जाए। सभी ट्रांसफार्मरों का सेफ्टी ऑडिट भी किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं कम वोल्टेज और बिजली के तार लटकने की समस्या न आए, ऐसे प्रकरण पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी प्राधिकरणों से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों के घरों के नक्शे पास करने में पेंडेंसी न हो। उन्होंने कहा कि सबसे पहले टीबी मुक्त होने वाले तीन जनपदों को सम्मानित किया जाएगा।

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों के निस्तारण में अच्छा कार्य करने पर मुख्यमंत्री ने परिवहन, कृषि, समाज कल्याण, आबकारी एवं ऊर्जा विभाग की सराहना की। लोक निर्माण विभाग, भू-विज्ञान और खनन, राजस्व, गृह एवं वित्त विभाग को शिकायतों के निवारण में और तेजी लाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए। सीएम हेल्पलाइन में पेयजल, स्ट्रीट लाइट के रख-रखाव, जल जीवन मिशन के तहत कनेक्शन, बिजली कटौती और बिजली के बिल से संबंधित शिकायतें अधिक आ रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं से बात भी की। उत्तरकाशी के उपेन्द्र सिंह रावत की पेयजल लाइन की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को एक सप्ताह के अंदर उनकी समस्या का समाधान करवाने के निर्देश दिए। हरिद्वार से आलम ने स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायत की थी, उनकी समस्या का समाधान हो चुका है। देहरादून के हृदेश नेगी ने कहा कि उनकी पुलिया के निर्माण संबंधी शिकायत पर कार्य शुरू हो चुका है। चमोली के गौरव नौटियाल की पेयजल संबंधी शिकायत का भी समाधान हो चुका है। नैनीताल से देवेंद्र ने कम वोल्टेज की शिकायत का भी समाधान किया जा चुका है।

बैठक में उत्तराखंड अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री विश्वास डाबर, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु, डीजीपी श्री दीपम सेठ, सचिवगण, अपर सचिवगण, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

महिलाओं की आत्मनिर्भरता को नई उड़ान, मुख्यमंत्री ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण की शुरुआत

पुशोला बने उत्तराखंड न्यूज़ कैमरामैन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, मुकेश राजपूत सचिव चुने गए

हरिद्वार में स्थायी भीड़ प्रबंधन के लिए 235 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

पटरी पर लौटी चारधाम यात्रा, यात्रियों से सतर्क रहने की सलाह 

गढ़वाल की पहली जिला जेल अब बनेगी विरासत संग्रहालय

TAGGED: Chief Minister will make a surprise appearance during Tehsil and Thana Diwas to be held in districts
Web Editor June 26, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एनएच 74 घोटाला: रिटायर्ड पीसीएस अफसर के ठिकानों पर ईडी का छापा
Next Article आफिस में जुआ खेल रहे राजस्‍व उपनिरीक्षक को डीएम ने किया निलंबित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

महिलाओं की आत्मनिर्भरता को नई उड़ान, मुख्यमंत्री ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण की शुरुआत
उत्तराखंड July 22, 2026
पुशोला बने उत्तराखंड न्यूज़ कैमरामैन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, मुकेश राजपूत सचिव चुने गए
उत्तराखंड July 22, 2026
हरिद्वार में स्थायी भीड़ प्रबंधन के लिए 235 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
उत्तराखंड July 21, 2026
अब टोल प्लाजा नहीं जाना पड़ेगा, मोबाइल ऐप पर घर बैठे बनेगा डिजिटल लोकल पास
देश-विदेश July 21, 2026

Recent Posts

  • महिलाओं की आत्मनिर्भरता को नई उड़ान, मुख्यमंत्री ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण की शुरुआत
  • पुशोला बने उत्तराखंड न्यूज़ कैमरामैन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, मुकेश राजपूत सचिव चुने गए
  • हरिद्वार में स्थायी भीड़ प्रबंधन के लिए 235 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
  • अब टोल प्लाजा नहीं जाना पड़ेगा, मोबाइल ऐप पर घर बैठे बनेगा डिजिटल लोकल पास
  • पटरी पर लौटी चारधाम यात्रा, यात्रियों से सतर्क रहने की सलाह 

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,358)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,215)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,704)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,658)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,462)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?