By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: हरिद्वार में स्थायी भीड़ प्रबंधन के लिए 235 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
Share
Notification Show More
Latest News
450 साल बदलेगा दुनिया का नक्शा
Uncategorized
हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट
उत्तराखंड
पहाड़ की काली भेड़ ‘कोव देबर’ को मिली राष्ट्रीय पहचान
उत्तराखंड
गुरु की सीख से संवरती हैं पीढ़ियां: धामी
उत्तराखंड
पोखरी में भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > हरिद्वार में स्थायी भीड़ प्रबंधन के लिए 235 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
उत्तराखंड

हरिद्वार में स्थायी भीड़ प्रबंधन के लिए 235 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

Web Editor
Last updated: 2026/07/21 at 5:18 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Haridwar,21 july 2026। हरिद्वार में महाकुंभ-2027 और सालभर आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित ढंग से संभालने के लिए अब स्थायी आधारभूत ढांचा तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के तहत करीब 235 करोड़ रुपये की चार प्रमुख परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य भीड़ प्रबंधन, सुरक्षित आवाजाही, आपातकालीन निकासी और यातायात व्यवस्था को स्थायी रूप से मजबूत बनाना है।

मुख्यमंत्री ने 43.25 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मार्ग कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमि पूजन किया। वहीं 66.76 करोड़ रुपये की हर की पैड़ी एवं सुभाष घाट पुनर्विकास, 66.34 करोड़ रुपये की हर की पैड़ी के उत्तर क्षेत्र में आधारभूत अवसंरचना विकास तथा 58.84 करोड़ रुपये की रोड़ी बेलवाला पुनर्विकास परियोजना का शिलान्यास किया।

हर की पैड़ी और सुभाष घाट परियोजना के तहत धनुष घाट का विस्तार, धनुष पुल, आस्था पथ, बोर्डवॉक पुल, आधुनिक भीड़ प्रबंधन प्रणाली और आपातकालीन निकासी मार्ग विकसित किए जाएंगे। हर की पैड़ी के उत्तर क्षेत्र में पार्किंग, सार्वजनिक सुविधाएं और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए नया आधारभूत ढांचा तैयार होगा। रोड़ी बेलवाला में जल निकासी, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, निगरानी प्रणाली और पैदल यात्रियों की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कांवड़ यात्रा के दौरान हर वर्ष अस्थायी व्यवस्थाएं करनी पड़ती थीं, लेकिन अब सरकार स्थायी समाधान पर काम कर रही है, ताकि महाकुंभ, कांवड़ यात्रा और अन्य बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान भीड़ को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि महाकुंभ-2027 की तैयारियों के तहत नए घाट, पुल, संपर्क मार्गों का चौड़ीकरण, बहादराबाद-सिडकुल से शिवालिक नगर सड़क विस्तार, रोह नदी पर नया पुल और पतंजलि योगपीठ से फेरूपुर तक सड़क सुदृढ़ीकरण जैसे कार्य भी तेजी से चल रहे हैं। साथ ही हेलीपोर्ट, पॉड टैक्सी और हर की पैड़ी से चंडी देवी व मनसा देवी तक रोपवे परियोजनाएं भी प्रगति पर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं से हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने के साथ पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी। यूआईआईडीबी के प्रबंध निदेशक एवं प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि सभी परियोजनाओं को महाकुंभ-2027 से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

You Might Also Like

हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट

पहाड़ की काली भेड़ ‘कोव देबर’ को मिली राष्ट्रीय पहचान

गुरु की सीख से संवरती हैं पीढ़ियां: धामी

पोखरी में भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत

आधार की अड़चन से नहीं रुकेगी पात्रों की पेंशन, वैकल्पिक भुगतान व्यवस्था के निर्देश

TAGGED: Haridwar to Get Permanent Crowd Management Infrastructure Before Maha Kumbh 2027
Web Editor July 21, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अब टोल प्लाजा नहीं जाना पड़ेगा, मोबाइल ऐप पर घर बैठे बनेगा डिजिटल लोकल पास
Next Article पुशोला बने उत्तराखंड न्यूज़ कैमरामैन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, मुकेश राजपूत सचिव चुने गए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

450 साल बदलेगा दुनिया का नक्शा
Uncategorized September 6, 2026
हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट
उत्तराखंड September 5, 2026
पहाड़ की काली भेड़ ‘कोव देबर’ को मिली राष्ट्रीय पहचान
उत्तराखंड September 5, 2026
गुरु की सीख से संवरती हैं पीढ़ियां: धामी
उत्तराखंड September 5, 2026

Recent Posts

  • 450 साल बदलेगा दुनिया का नक्शा
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट
  • पहाड़ की काली भेड़ ‘कोव देबर’ को मिली राष्ट्रीय पहचान
  • गुरु की सीख से संवरती हैं पीढ़ियां: धामी
  • पोखरी में भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,237)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,121)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,648)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,508)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,276)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?