By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: Dehradun heavy rain flooding : दून में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त, नदी-नाले उफानए, प्रशासन अलर्ट पर
Share
Notification Show More
Latest News
कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड
अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
उत्तराखंड
मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड
देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप
उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशाल मिश्रा के साथ सजी सुरों की शाम
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > Dehradun heavy rain flooding : दून में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त, नदी-नाले उफानए, प्रशासन अलर्ट पर
उत्तराखंड

Dehradun heavy rain flooding : दून में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त, नदी-नाले उफानए, प्रशासन अलर्ट पर

Web Editor
Last updated: 2025/08/11 at 2:48 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

Dehradun heavy rain flooding : Dehradun Flooding: Authorities Alert as Heavy Rain Causes Waterlogging & Damage

अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने, प्रभावितों को त्वरित राहत पहुंचाने के दिए निर्देश

Dehradun heavy rain flooding :  देहरादून, 11 अगस्त, 2025 – देहरादून में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। रिस्पना नदी के किनारे नेहरू कॉलोनी में एक पुश्ता ढहने से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि ब्रह्मपुरी और लक्ष्मण चौक जैसे इलाकों में भी मकान गिरने की सूचना मिली है। हालांकि, इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मौके का दौरा किया और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने आसपास के लोगों को भी नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए सतर्क रहने की हिदायत दी। सभी पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने और नदी-नालों के किनारों पर लगातार गश्त कर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को चेतावनी देने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने भी सुबह ही शहर का भ्रमण कर जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया और त्वरित प्रतिक्रिया टीमों (क्यूआरटी) को अपने-अपने क्षेत्रों में अलर्ट रहने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम पहुंचकर स्वयं कमान संभाली और अधिकारियों को आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने क्यूआरटी टीमों को जलभराव वाले क्षेत्रों में गश्त लगाने और पटवारी व कानूनगो क्षेत्र से अतिवृष्टि की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।

रिस्पना क्षेत्र में आपदा की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी ने होटल शिवालिक द्रोणपुरी को राहत शिविर के रूप में अधिग्रहित किया है। यहां प्रभावितों के लिए भोजन, पेयजल और रहने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा आईटी पार्क और ईश्वर विहार, रायपुर में जलभराव के कारण कुछ लोगों के फंसने की सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल एसडीआरएफ, पुलिस और तहसील प्रशासन की टीमों को भेजकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुरकुल राजपुर रोड, ईश्वर विहार, कैनाल रोड सहित कई स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाओं के बाद मलबे को हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। गुनियाला गांव के पास भूस्खलन की सूचना पर लोनिवि, वन और विद्युत विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जनपद में 12 राष्ट्रीय राजमार्ग और 19 राज्य मार्ग सुचारू हैं, जबकि 346 ग्रामीण मार्गों में से 14 मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं, जिन्हें खोलने का काम शुरू कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी लोगों से नदी किनारे न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। अधिकारियों की एक टीम 91 से अधिक जलभराव वाले क्षेत्रों में डी-वाटरिंग का काम कर रही है।

You Might Also Like

कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश

अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू

मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशाल मिश्रा के साथ सजी सुरों की शाम

TAGGED: are on high alert, Heavy rains in Dehradun have led to severe flooding and damage. Local authorities, including the SSP and DM, with relief camps set up and rescue teams deployed to manage the situation and assist affected residents.
Web Editor August 11, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Mukhyamantri Udyamshala Yojana : प्रदेश में 1.63 लाख से अधिक महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’
Next Article Uttarakhand red alert heavy rain : उत्‍तराखंड में मौसम का 72 घंटे का ‘हाई अलर्ट ‘
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड April 29, 2026
अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
उत्तराखंड April 29, 2026
मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड April 29, 2026
देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप
उत्तराखंड April 29, 2026

Recent Posts

  • कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
  • अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
  • मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
  • देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशाल मिश्रा के साथ सजी सुरों की शाम

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,132)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,019)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,527)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,408)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,303)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?