By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पेपर लीक प्रकरण में मास्टर माइंड खालिद गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > पेपर लीक प्रकरण में मास्टर माइंड खालिद गिरफ्तार
क्राइम

पेपर लीक प्रकरण में मास्टर माइंड खालिद गिरफ्तार

Web Editor
Last updated: 2025/09/23 at 1:50 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

UKSSSC Paper Leak Case: Main Accused Khalid Malik Arrested in Haridwar

देहरादून, 23 सितंबर 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की हाल ही में आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।  फरार चल रहे मुख्य आरोपी खालिद मलिक को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार देहरादून और हरिद्वार के एसएसपी आरोपी से गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही इस पूरे प्रकरण का बड़ा खुलासा हो सकता है।

पेपर लीक मामले की जांच SIT को सौंपी गई थी। SIT की रिपोर्ट के आधार पर रायपुर थाने में असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन चौहान, खालिद, उसकी बहन हिना, साबिया और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। साबिया पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुकी है, जबकि खालिद फरार था। उसकी लोकेशन ट्रैक करने के लिए मोबाइल सर्विलांस का सहारा लिया गया और आखिरकार पुलिस ने उसे दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खालिद का मोबाइल भी जब्त कर लिया है, जिससे पेपर लीक की साजिश से जुड़े कई राज खुलने की उम्मीद है। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि खालिद खुद हरिद्वार के सेंटर पर परीक्षा देने भी बैठा था। वह वर्तमान में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में संविदा जेई (जूनियर इंजीनियर) के पद पर कार्यरत था।

जांच में खुलासा हुआ कि परीक्षा की सुबह खालिद ने असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन चौहान से अपनी बहन की मदद करने का झांसा देकर संपर्क साधा। परीक्षा के दौरान उसने प्रश्नपत्र अपनी बहन के माध्यम से सुमन तक पहुंचाया और वहां से उत्तर मंगवाकर हल करवाए। इसी से पूरे पेपर लीक कांड की शुरुआत हुई, जिसने प्रदेशभर के बेरोजगार युवाओं को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर कर दिया।

खालिद की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले की कई अहम कड़ियां जल्द ही सामने आएंगी और पूरे रैकेट का पर्दाफाश हो सकेगा।

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: from Haridwar. SIT investigation revealed his key role along with others. Major disclosures are expected soon., the prime accused in the UKSSSC graduate-level exam paper leak case, Uttarakhand Police arrested Khalid Malik
Web Editor September 23, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सुरक्षित दवा उपयोग पर छात्रों ने किया जागरूक
Next Article खुल गया सफेद कट्टे में मिली लाश का राज 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड April 15, 2026
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड April 15, 2026

Recent Posts

  • मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,110)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,996)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,503)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,377)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,286)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?