By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एसजीआरआर विश्वविद्यालय में नवरंग डांडिया: भक्ति, संस्कृति और संगीत का उत्सव
Share
Notification Show More
Latest News
दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड
रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
उत्तराखंड
दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
उत्तराखंड
यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना
उत्तराखंड
खाई में गिरकर कार बनी आग का गोला, दो की जिंदा जलकर मौत
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > एसजीआरआर विश्वविद्यालय में नवरंग डांडिया: भक्ति, संस्कृति और संगीत का उत्सव
उत्तराखंड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में नवरंग डांडिया: भक्ति, संस्कृति और संगीत का उत्सव

Web Editor
Last updated: 2025/09/28 at 4:00 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Navrang Dandiya 3.0 Lights Up Dehradun at SGRR University with Garba, Mandaan & Festive Beats

देहरादून, 28 सितंबर 2025 :  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के हैलीपैड मैदान में रविवार की शाम नवरात्रि की भक्ति और उत्सव का अनोखा संगम देखने को मिला। मां दुर्गा के जयकारों और शंखनाद के बीच नवरंग डांडिया 3.0 का भव्य शुभारंभ हुआ। गरबा-डांडिया की थिरकन, धनुची नृत्य की पारंपरिक छटा और पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसमें विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों और फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रेसिडेंट के सलाहकार प्रो. (डाॅ.) प्रथप्पन के. पिल्लई ने कहा कि नवरंग डांडिया विविधता में एकता का जीवंत उदाहरण है और ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, सहयोग और सामूहिकता की प्रेरणा देते हैं।

सांस्कृतिक संध्या में छात्र-छात्राओं ने गरबा और डांडिया नृत्य की रंगीन प्रस्तुतियां दीं। बंगाली परंपरा से जुड़ा धनुची नृत्य कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। आधुनिक और पारंपरिक परिधानों में सजे युवाओं ने हाई-वोल्टेज डीजे बीट्स पर देर रात तक ताल से ताल मिलाई।

कार्यक्रम में बंगाली, गुजराती और नवरात्रि के पारंपरिक व्यंजनों के साथ पहाड़ी स्वाद ने भी चार चांद लगा दिए। विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

हजारों की संख्या में मौजूद छात्र-छात्राओं और फैकल्टी ने उत्साह और उमंग के बीच इस सांस्कृतिक शाम का भरपूर आनंद लिया। नवरंग डांडिया 3.0 ने भक्ति, संगीत और परंपरा की ऐसी अनूठी छटा बिखेरी, जिसे देर तक याद रखा जाएगा।

You Might Also Like

दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त

रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति

यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना

खाई में गिरकर कार बनी आग का गोला, दो की जिंदा जलकर मौत

Web Editor September 28, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जब जीत हो नवद्वार की, तब दशहरा होता है
Next Article शारदीय नवरात्र विशेष: देवी दुर्गा के 108 नाम और उनके अर्थ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड June 19, 2026
रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
उत्तराखंड June 19, 2026
दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
उत्तराखंड June 19, 2026
यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना
उत्तराखंड June 19, 2026

Recent Posts

  • दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
  • रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
  • दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
  • यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना
  • खाई में गिरकर कार बनी आग का गोला, दो की जिंदा जलकर मौत

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,264)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,125)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,627)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,548)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,385)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?