By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक जंग,  तीन वर्षों में 4440 अभियुक्त गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में जैनिथ-2026 का धमाकेदार आगाज, प्रियंका मेहर और डीजे निक ने बांधा समा
उत्तराखंड
एशियन हाईवे से कनेक्ट होगा बनबसा लैंड पोर्ट, सीमावर्ती इलाकों को मिलेगा ग्लोबल लिंक
उत्तराखंड
युवाओं को “जॉब सीकर” नहीं “जॉब क्रिएटर” बनने का आह्वान, गुरुग्राम में सीएम धामी का संदेश
उत्तराखंड
हीट वेव का असर: देहरादून में स्कूल-आंगनवाड़ी बंद, प्रशासन अलर्ट मोड में
उत्तराखंड
कमजोर मानसून के संकेत, सामान्य से कम बारिश की आशंका
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक जंग,  तीन वर्षों में 4440 अभियुक्त गिरफ्तार
क्राइम

ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक जंग,  तीन वर्षों में 4440 अभियुक्त गिरफ्तार

Web Editor
Last updated: 2025/10/06 at 4:07 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Uttarakhand Police’s Major Crackdown on Drug Trade: 4440 Arrested, Narcotics Worth ₹208 Crore Seized in Three Years

देहरादून, 6 अक्टूबर 2025 : उत्तराखंड पुलिस ने राज्य में नशे के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत बीते तीन वर्षों में बड़ी सफलता हासिल की है। अगस्त 2025 तक प्रदेशभर में कुल 3431 मुकदमों में 4440 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनसे 681.09 किलो चरस, 649.79 किलो डोडा, 61.22 किलो अफीम, 58.98 किलो हेरोइन, 4954.34 किलो गांजा, सहित 7.18 लाख कैप्सूल, 72 हजार गोलियां और 38 हजार इंजेक्शन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत करीब 208 करोड़ रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, हाल के वर्षों में सिंथेटिक ड्रग्स और एमडीएमए जैसी नशीली दवाओं का चलन तेजी से बढ़ा है। इसके मद्देनजर राज्य पुलिस ने कई बड़ी कार्रवाइयां की हैं।
चम्पावत में एसटीएफ और पुलिस ने ईशा और राहुल कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5.688 किलो एमडीएमए बरामद किया। वहीं ऊधम सिंह नगर में कुणाल राम कोहली से एमडीएमए और प्रिकर्सर केमिकल्स की बड़ी खेप जब्त की गई।

फार्मा कंपनियों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है। देहरादून की ग्रीन हर्बल फैक्ट्री से नशीली दवाओं की हजारों गोलियां, कैप्सूल और सिरप जब्त किए गए। हरिद्वार में रानीपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी में 3.41 लाख नशीले कैप्सूल और लाखों शीशियां बरामद की गईं। साथ ही सिडकुल स्थित जेआर फार्मा कम्पनी से 2.5 लाख प्रतिबंधित गोलियां मिलीं।

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि राज्य में नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और सिंथेटिक ड्रग्स के ट्रेंड पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: 4440 people have been arrested and narcotics worth ₹208 crore seized, and synthetic drugs like MDMA., charas, ganja, including heroin, Uttarakhand Police intensifies its war on drugs under the NDPS Act. Over the last three years
Web Editor October 6, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नंदा देवी राजजात के लिए पीएम को भेजा जाएगा आमंत्रण
Next Article उत्तराखंड में दोष सिद्धि दर राष्ट्रीय औसत से दोगुनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में जैनिथ-2026 का धमाकेदार आगाज, प्रियंका मेहर और डीजे निक ने बांधा समा
उत्तराखंड April 27, 2026
एशियन हाईवे से कनेक्ट होगा बनबसा लैंड पोर्ट, सीमावर्ती इलाकों को मिलेगा ग्लोबल लिंक
उत्तराखंड April 27, 2026
युवाओं को “जॉब सीकर” नहीं “जॉब क्रिएटर” बनने का आह्वान, गुरुग्राम में सीएम धामी का संदेश
उत्तराखंड April 26, 2026
हीट वेव का असर: देहरादून में स्कूल-आंगनवाड़ी बंद, प्रशासन अलर्ट मोड में
उत्तराखंड April 26, 2026

Recent Posts

  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय में जैनिथ-2026 का धमाकेदार आगाज, प्रियंका मेहर और डीजे निक ने बांधा समा
  • एशियन हाईवे से कनेक्ट होगा बनबसा लैंड पोर्ट, सीमावर्ती इलाकों को मिलेगा ग्लोबल लिंक
  • युवाओं को “जॉब सीकर” नहीं “जॉब क्रिएटर” बनने का आह्वान, गुरुग्राम में सीएम धामी का संदेश
  • हीट वेव का असर: देहरादून में स्कूल-आंगनवाड़ी बंद, प्रशासन अलर्ट मोड में
  • कमजोर मानसून के संकेत, सामान्य से कम बारिश की आशंका

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,127)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,015)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,524)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,400)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,302)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?