By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अतिक्रमण पर चला डंडा, खाली कराए फुटपाथ 
Share
Notification Show More
Latest News
अब लाल चौक पर शान से लहराता है तिरंगा : नितिन नवीन
उत्तराखंड
सैनिक के लिए सेवानिवृत्ति नहीं, राष्ट्रसेवा जीवनभर : धामी
उत्तराखंड
यमुनोत्री हाईवे पर खत्म होगी बार-बार भूस्खलन की चुनौती
उत्तराखंड
रामणी में छात्र-छात्रा के शव फंदे से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस
उत्तराखंड
अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी, तभी बनेगी जिम्मेदार पीढ़ी : धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > अतिक्रमण पर चला डंडा, खाली कराए फुटपाथ 
उत्तराखंड

अतिक्रमण पर चला डंडा, खाली कराए फुटपाथ 

Web Editor
Last updated: 2025/10/14 at 2:46 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Doon Police Crack Down on Illegal Encroachments Ahead of Festive Rush in Dehradun

देहरादून, 14 अक्टूबर 2025 :   त्योहारी सीजन में राजधानी की सड़कों पर बढ़ती भीड़ और जाम की स्थिति को देखते हुए दून पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर नगर और देहात दोनों क्षेत्रों में सोमवार को पुलिस टीमों ने मुख्य बाजारों, फुटपाथों और सड़कों पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति या व्यापारी को त्योहारों के नाम पर सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभियान के दौरान पुलिस ने 81 पुलिस एक्ट के तहत 280 लोगों के चालान काटे और 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। वहीं, 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 85 मामलों को माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया।

इसी क्रम में, सार्वजनिक स्थानों पर असुविधा फैलाने और अव्यवस्था उत्पन्न करने वाले 158 व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट 152 बीएनएसएस के तहत संबंधित मजिस्ट्रेट को भेजी गई है।

एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि त्योहारी भीड़ के दौरान किसी भी प्रकार का अस्थायी अतिक्रमण या सड़क पर बाधा बर्दाश्त न की जाए। पुलिस ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आमजन को निर्बाध आवाजाही का माहौल देने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस सख्ती से जहां दुकानदारों में हलचल मची है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है, उनका कहना है कि इससे बाजारों में पैदल चलना और वाहनों की आवाजाही अब पहले की तुलना में अधिक सुगम हो गई है।

You Might Also Like

अब लाल चौक पर शान से लहराता है तिरंगा : नितिन नवीन

सैनिक के लिए सेवानिवृत्ति नहीं, राष्ट्रसेवा जीवनभर : धामी

यमुनोत्री हाईवे पर खत्म होगी बार-बार भूस्खलन की चुनौती

रामणी में छात्र-छात्रा के शव फंदे से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस

अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी, तभी बनेगी जिम्मेदार पीढ़ी : धामी

TAGGED: 000 fine collected, and 85 cases sent to court under strict SSP orders., Dehradun Police launch a major anti-encroachment drive to ensure smooth traffic during the festive season. Over 280 challans issued, ₹70
Web Editor October 14, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देश में छह साल में दोगुनी हुई कामकाजी महिलाओं की संख्या
Next Article इन रसगुल्लों की मिठास पर न जाइए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अब लाल चौक पर शान से लहराता है तिरंगा : नितिन नवीन
उत्तराखंड September 10, 2026
सैनिक के लिए सेवानिवृत्ति नहीं, राष्ट्रसेवा जीवनभर : धामी
उत्तराखंड September 10, 2026
यमुनोत्री हाईवे पर खत्म होगी बार-बार भूस्खलन की चुनौती
उत्तराखंड September 10, 2026
रामणी में छात्र-छात्रा के शव फंदे से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस
उत्तराखंड September 8, 2026

Recent Posts

  • अब लाल चौक पर शान से लहराता है तिरंगा : नितिन नवीन
  • सैनिक के लिए सेवानिवृत्ति नहीं, राष्ट्रसेवा जीवनभर : धामी
  • यमुनोत्री हाईवे पर खत्म होगी बार-बार भूस्खलन की चुनौती
  • रामणी में छात्र-छात्रा के शव फंदे से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस
  • अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी, तभी बनेगी जिम्मेदार पीढ़ी : धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,319)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,207)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,741)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,602)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,369)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?