By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दरबार साहिब में गुरु मंत्र पाकर भावविभोर हुई संगतें, आज भव्यता के साथ होगा ऐतिहासिक श्री झण्डे जी का आरोहण
Share
Notification Show More
Latest News
दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड
रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
उत्तराखंड
दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
उत्तराखंड
यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना
उत्तराखंड
खाई में गिरकर कार बनी आग का गोला, दो की जिंदा जलकर मौत
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > दरबार साहिब में गुरु मंत्र पाकर भावविभोर हुई संगतें, आज भव्यता के साथ होगा ऐतिहासिक श्री झण्डे जी का आरोहण
उत्तराखंड

दरबार साहिब में गुरु मंत्र पाकर भावविभोर हुई संगतें, आज भव्यता के साथ होगा ऐतिहासिक श्री झण्डे जी का आरोहण

Web Editor
Last updated: 2026/03/07 at 5:11 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Jhande Ji Mela 2026: Sangat Blessed with Guru Mantra at Darbar Sahib Dehradun

  1. देहरादून,  07 March 2026। गुरु की नगरी देहरादून इन दिनों श्रद्धा, आस्था और भक्ति के रंगों में सराबोर है। श्री झण्डा जी मेला के अवसर पर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज परिसर में देश-विदेश से पहुंच रही संगतों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पूरे परिसर में जयकारों, सेवा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिल रहा है। नगरवासी भी गुरु की प्यारी संगतों का पूरे सम्मान और आदर-सत्कार के साथ स्वागत कर रहे हैं, जिससे पूरा शहर आध्यात्मिक उल्लास से भरा नजर आ रहा है।
    मेले की पूर्व संध्या पर शनिवार को दरबार साहिब के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को गुरु मंत्र प्रदान किया। गुरु मंत्र प्राप्त करते ही संगतें भावविभोर हो उठीं और स्वयं को धन्य मानते हुए गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरे परिसर में गुरु महिमा के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालु गुरु भजन गाते हुए ढोल की थाप पर नाचते-गाते दिखाई दिए और पूरे दिन दरबार साहिब परिसर भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से गुंजायमान रहा।
    रविवार को सुबह 7 बजे से ऐतिहासिक श्री झण्डे जी को उतारने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इसके बाद संगतों द्वारा दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल और पंचगव्य से पवित्र ध्वजदंड का स्नान कराया जाएगा। वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना और अरदास के बाद सुबह 10 बजे से झण्डे जी पर गिलाफ चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होगी। दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में पवित्र श्री झण्डे जी का विधिवत आरोहण किया जाएगा, जिसे देखने के लिए हजारों श्रद्धालु दरबार साहिब परिसर में उपस्थित रहते हैं।
    श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आयोजन समिति ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। परिसर में पांच बड़ी एलईडी स्क्रीनें लगाई गई हैं, जिन पर मेले की सभी प्रमुख धार्मिक गतिविधियों का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से भी मेले का लाइव प्रसारण किया जाएगा, ताकि देश-विदेश में बैठे श्रद्धालु भी इस धार्मिक आयोजन से जुड़ सकें।
    मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चिकित्सा सेवाओं की भी व्यवस्था की गई है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की डॉक्टरों की टीम मेला स्थल पर तैनात है और मेला अस्पताल भी संचालित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस सेवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं। इसके अलावा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अब तक लगभग 150 यूनिट रक्तदान किया जा चुका है।
    दरबार साहिब परिसर में दिनभर संगतें गुरु महिमा का सिमरन करती नजर आईं और पूरा वातावरण सेवा, भक्ति और आध्यात्मिक आनंद से भरा रहा I

You Might Also Like

दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त

रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति

यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना

खाई में गिरकर कार बनी आग का गोला, दो की जिंदा जलकर मौत

TAGGED: and preparations are complete for the sacred Jhande Ji hoisting ceremony., Thousands of devotees gathered at Darbar Shri Guru Ram Rai Ji Maharaj in Dehradun during Jhande Ji Mela 2026. Sangat received Guru Mantra
Web Editor March 7, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UPSC ; सेल्फ स्टडी से अनुज ने पाया मुकाम,  मिली 69वीं रैंक
Next Article केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे: अमित शाह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड June 19, 2026
रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
उत्तराखंड June 19, 2026
दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
उत्तराखंड June 19, 2026
यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना
उत्तराखंड June 19, 2026

Recent Posts

  • दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
  • रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
  • दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
  • यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना
  • खाई में गिरकर कार बनी आग का गोला, दो की जिंदा जलकर मौत

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,264)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,125)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,627)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,548)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,386)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?