By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पर्यटन की रफ्तार से बढ़ा पानी का संकट, टिहरी में बजट बना बड़ी बाधा
Share
Notification Show More
Latest News
हरित दून की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, 300 पौधों से शुरू हुआ ग्रीन मिशन
उत्तराखंड
96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
Uncategorized
पर्यटन की रफ्तार से बढ़ा पानी का संकट, टिहरी में बजट बना बड़ी बाधा
उत्तराखंड
घरेलू कलह में पत्नी की डंडे से पीट पीट कर हत्या, पति फरार
उत्तराखंड
राहुल का एक्स पर भावुक पोस्ट, कहा ‘जल्द लौटूंगा’ 
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > पर्यटन की रफ्तार से बढ़ा पानी का संकट, टिहरी में बजट बना बड़ी बाधा
उत्तराखंड

पर्यटन की रफ्तार से बढ़ा पानी का संकट, टिहरी में बजट बना बड़ी बाधा

Web Editor
Last updated: 2026/06/05 at 2:00 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सामने उठी जलापूर्ति योजनाओं के रखरखाव की चुनौती

New Tehri, 05 June2026। उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों के लगातार विस्तार के साथ पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव तेजी से बढ़ रहा है। टिहरी जनपद में जलापूर्ति योजनाओं के संचालन और रखरखाव के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध न होने से स्थिति चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। यह मुद्दा मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रमुखता से सामने आया।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण पानी की मांग लगातार बढ़ रही है, जबकि उपलब्ध संसाधन और बजट आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं हैं। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले वर्षों में जलापूर्ति व्यवस्था पर और अधिक दबाव पड़ सकता है।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पेयजल, सीवरेज और जल निकासी जैसी आधारभूत सुविधाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास को टिकाऊ बनाने के लिए इन व्यवस्थाओं को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप मजबूत करना आवश्यक है। साथ ही जल जीवन मिशन समेत विभिन्न पेयजल योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा कर लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने बताया कि हिंडोलखाल, मणि, चौरास, भरपूर, गजा, तपोवन नगर, कांडी ग्राम समूह, जलकुर तथा मुनि की रेती पंपिंग योजना सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न पेयजल योजनाओं की स्थिति की भी जानकारी दी गई।
बैठक में देवप्रयाग और कीर्तिनगर क्षेत्र में नई पंपिंग योजनाओं की आवश्यकता तथा प्रमुख जलस्रोतों से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि ऋषिकेश, मुनि की रेती, नरेंद्रनगर और टिहरी झील क्षेत्र में पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों की संख्या कई गुना बढ़ने से जलापूर्ति नेटवर्क पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यटन विकास की सफलता मजबूत आधारभूत सुविधाओं पर निर्भर करती है। उन्होंने संबंधित विभागों को जलापूर्ति और सीवरेज परियोजनाओं में तेजी लाने तथा भविष्य की मांग को ध्यान में रखते हुए समग्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
बॉक्स : नरेंद्रनगर सीवर योजना की 55 प्रतिशत प्रगति
समीक्षा बैठक में नरेंद्रनगर सीवर लाइन परियोजना की 55 प्रतिशत भौतिक प्रगति की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा जनपद में संचालित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और होटल उद्योग के लिए ग्रीन रेटिंग व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने माना कि पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को दीर्घकाल तक टिकाऊ बनाए रखने के लिए जल संरक्षण, पुनर्चक्रण और आधुनिक जल प्रबंधन प्रणालियों को प्राथमिकता देना जरूरी होगा।

You Might Also Like

हरित दून की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, 300 पौधों से शुरू हुआ ग्रीन मिशन

घरेलू कलह में पत्नी की डंडे से पीट पीट कर हत्या, पति फरार

राहुल का एक्स पर भावुक पोस्ट, कहा ‘जल्द लौटूंगा’ 

मौसम ने किया कांग्रेस को मायूस, राहुल गांधी का दौरा टला , पंतनगर से ही लौटना पड़ा दिल्ली

पीएम सूर्य घर योजना में उत्तराखंड का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, चार श्रेणियों में देश में प्रथम स्थान

TAGGED: Tehri Faces Water Supply Challenge Amid Rising Tourism and Budget Constraints
Web Editor June 5, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article घरेलू कलह में पत्नी की डंडे से पीट पीट कर हत्या, पति फरार
Next Article 96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

हरित दून की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, 300 पौधों से शुरू हुआ ग्रीन मिशन
उत्तराखंड June 5, 2026
96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
Uncategorized June 5, 2026
पर्यटन की रफ्तार से बढ़ा पानी का संकट, टिहरी में बजट बना बड़ी बाधा
उत्तराखंड June 5, 2026
घरेलू कलह में पत्नी की डंडे से पीट पीट कर हत्या, पति फरार
उत्तराखंड June 5, 2026

Recent Posts

  • हरित दून की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, 300 पौधों से शुरू हुआ ग्रीन मिशन
  • 96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
  • पर्यटन की रफ्तार से बढ़ा पानी का संकट, टिहरी में बजट बना बड़ी बाधा
  • घरेलू कलह में पत्नी की डंडे से पीट पीट कर हत्या, पति फरार
  • राहुल का एक्स पर भावुक पोस्ट, कहा ‘जल्द लौटूंगा’ 

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,233)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,098)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,596)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,503)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,361)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?