By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: घरेलू कलह में पत्नी की डंडे से पीट पीट कर हत्या, पति फरार
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
उत्तराखंड
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग
उत्तराखंड
धावकों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दी हिमालयी को चुनौती
उत्तराखंड
गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
उत्तराखंड
डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > घरेलू कलह में पत्नी की डंडे से पीट पीट कर हत्या, पति फरार
उत्तराखंड

घरेलू कलह में पत्नी की डंडे से पीट पीट कर हत्या, पति फरार

Web Editor
Last updated: 2026/06/05 at 2:20 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Almora, 05 June 2026। सल्ट विकासखंड के खुमाड़ गांव में एक प्रेम विवाह का दुखद अंत हो गया। गुरुवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप उसके पति पर है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। वारदात के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार खुमाड़ निवासी 32 वर्षीय दीपक खर्कवाल ने लगभग चार वर्ष पूर्व रामनगर की रहने वाली 30 वर्षीय भूमिका से प्रेम विवाह किया था। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन समय के साथ दोनों के रिश्तों में तनाव बढ़ने लगा। ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में आए पति ने डंडे से पत्नी पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण भूमिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बलवंत सिंह रावत, एसडीएम रिंकू बिष्ट और तहसीलदार आबिद अली ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल से खून से सना डंडा बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
बॉक्स: मां को फोन कर बताई वारदात
बताया जाता है कि घटना के बाद आरोपी ने अपनी मां को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर जब वह घर पहुंचीं तो गोठ में बहू का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। इसके बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई।

You Might Also Like

उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग

धावकों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दी हिमालयी को चुनौती

गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे

डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी

TAGGED: Husband Absconding in Almora, Salt Wife Murder Case: Woman Killed in Domestic Dispute
Web Editor June 5, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राहुल का एक्स पर भावुक पोस्ट, कहा ‘जल्द लौटूंगा’ 
Next Article पर्यटन की रफ्तार से बढ़ा पानी का संकट, टिहरी में बजट बना बड़ी बाधा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
उत्तराखंड October 24, 2026
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग
उत्तराखंड October 24, 2026
धावकों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दी हिमालयी को चुनौती
उत्तराखंड October 24, 2026
गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
उत्तराखंड October 22, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
  • केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग
  • धावकों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दी हिमालयी को चुनौती
  • गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
  • डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (16,708)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (16,235)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (15,870)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (15,307)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (15,007)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?