By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, दो भवन सील
Share
Notification Show More
Latest News
गढ़वाल की पहली जिला जेल अब बनेगी विरासत संग्रहालय
उत्तराखंड
चारधाम और कांवड़ यात्रा के लिए सीएम धामी ने मांगी 350 मेगावाट अतिरिक्त बिजली
उत्तराखंड
कर्णप्रयाग रेल परियोजना: फ्रीज जोन में राहत की तैयारी, विकास कार्यों को मिल सकती है नई रफ्तार
उत्तराखंड
रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस शुरू, गढ़वाल-कुमाऊं के बीच रेल संपर्क को मिली नई रफ्तार
उत्तराखंड
बागेश्वर में स्कूल जाते समय प्रधानाचार्य की चाकू से गोदकर हत्या
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, दो भवन सील
उत्तराखंड

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, दो भवन सील

Web Editor
Last updated: 2026/06/06 at 2:24 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Dehradun, 06 June 2026। राजधानी में तेजी से बढ़ रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को तुन्तोवाला और मेहुवाला माफी क्षेत्र में दो अवैध निर्माणों को सील कर दिया। इनमें एक बहुमंजिला भवन भी शामिल है। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।
एमडीडीए की टीम ने तुन्तोवाला स्थित मोनाल इन्क्लेव और मेहुवाला माफी के चन्द्रताल क्षेत्र में निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के संचालित होते पाए गए। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों निर्माणों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
पहले मामले में अनुप चौहान और मुन्नी गीता द्वारा मोनाल इन्क्लेव के निकट तुन्तोवाला क्षेत्र में कराया जा रहा निर्माण अवैध पाया गया। जांच में सामने आया कि निर्माण के लिए आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त नहीं की गई थीं। वहीं दूसरी कार्रवाई में राजीव जैन द्वारा मेहुवाला माफी के चन्द्रताल क्षेत्र में निर्मित किए जा रहे बहुमंजिला भवन को सील किया गया। अधिकारियों के अनुसार यह निर्माण भी निर्धारित मानकों और स्वीकृतियों के अनुरूप नहीं था।
यह कार्रवाई संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के निर्देशों के अनुपालन में की गई। अभियान के दौरान सहायक अभियंता विजय सिंह रावत, अवर अभियंता मुनेश राणा, सुपरवाइजर और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। बिना अनुमति या स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे निर्माणों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि अनियोजित निर्माण भविष्य में यातायात, पार्किंग, जल निकासी और नागरिक सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन सकते हैं।
सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र में नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और जहां भी नियमों का उल्लंघन मिलेगा, वहां कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से भवन निर्माण शुरू करने से पहले सभी आवश्यक स्वीकृतियां लेने की अपील की।

You Might Also Like

गढ़वाल की पहली जिला जेल अब बनेगी विरासत संग्रहालय

चारधाम और कांवड़ यात्रा के लिए सीएम धामी ने मांगी 350 मेगावाट अतिरिक्त बिजली

कर्णप्रयाग रेल परियोजना: फ्रीज जोन में राहत की तैयारी, विकास कार्यों को मिल सकती है नई रफ्तार

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस शुरू, गढ़वाल-कुमाऊं के बीच रेल संपर्क को मिली नई रफ्तार

बागेश्वर में स्कूल जाते समय प्रधानाचार्य की चाकू से गोदकर हत्या

TAGGED: MDDA Seals Two Illegal Buildings in Dehradun Amid Crackdown on Unauthorized Construction
Web Editor June 6, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हरित दून की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, 300 पौधों से शुरू हुआ ग्रीन मिशन
Next Article न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

गढ़वाल की पहली जिला जेल अब बनेगी विरासत संग्रहालय
उत्तराखंड July 19, 2026
चारधाम और कांवड़ यात्रा के लिए सीएम धामी ने मांगी 350 मेगावाट अतिरिक्त बिजली
उत्तराखंड July 19, 2026
कर्णप्रयाग रेल परियोजना: फ्रीज जोन में राहत की तैयारी, विकास कार्यों को मिल सकती है नई रफ्तार
उत्तराखंड July 19, 2026
रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस शुरू, गढ़वाल-कुमाऊं के बीच रेल संपर्क को मिली नई रफ्तार
उत्तराखंड July 18, 2026

Recent Posts

  • गढ़वाल की पहली जिला जेल अब बनेगी विरासत संग्रहालय
  • चारधाम और कांवड़ यात्रा के लिए सीएम धामी ने मांगी 350 मेगावाट अतिरिक्त बिजली
  • कर्णप्रयाग रेल परियोजना: फ्रीज जोन में राहत की तैयारी, विकास कार्यों को मिल सकती है नई रफ्तार
  • रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस शुरू, गढ़वाल-कुमाऊं के बीच रेल संपर्क को मिली नई रफ्तार
  • बागेश्वर में स्कूल जाते समय प्रधानाचार्य की चाकू से गोदकर हत्या

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,324)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,184)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,672)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,634)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,436)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?