By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी
Share
Notification Show More
Latest News
एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
देश-विदेश
हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
उत्तराखंड
कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
उत्तराखंड
न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी
उत्तराखंड
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, दो भवन सील
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी
उत्तराखंड

न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी

Web Editor
Last updated: 2026/06/07 at 3:12 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 07June 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि न्याय व्यवस्था की सबसे बड़ी कसौटी यह है कि आम नागरिक को समय पर, निष्पक्ष और सुलभ न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि न्याय में अनावश्यक विलंब से न केवल पीड़ित पक्ष की परेशानियां बढ़ती हैं, बल्कि आमजन का न्यायपालिका और कानून के शासन पर भरोसा भी प्रभावित होता है। इसलिए न्यायिक प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की आवश्यकता है।
रविवार को यूपीईएस, बिधौली में आयोजित उत्तराखंड न्यायाधीश संघ के वार्षिक सम्मेलन ‘जूडिशियम 2.0 : इंक्लूज़न, एक्सेस एंड स्ट्रेंथनिंग’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और मजबूत बनाना सुशासन की मूल भावना है। राज्य सरकार का प्रयास है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन की थीम न्याय तक पहुंच, समावेशिता और न्यायिक संस्थाओं को सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक की आर्थिक स्थिति या भौगोलिक परिस्थितियां न्याय प्राप्त करने में बाधा नहीं बननी चाहिए। विशेष रूप से उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में दूरस्थ क्षेत्रों तक न्यायिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना बड़ी प्राथमिकता है।
धामी ने कहा कि लोकतंत्र में न्यायपालिका एक मजबूत स्तंभ के रूप में कार्य करती है। यह न केवल नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करती है, बल्कि समाज में विश्वास, सुरक्षा और कानून के प्रति सम्मान की भावना को भी मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा कि कानून के शासन की सफलता न्यायपालिका के प्रति जनता के विश्वास पर निर्भर करती है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार न्यायिक व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए डिजिटल कोर्ट, ई-फाइलिंग और वर्चुअल सुनवाई जैसी सुविधाओं को लगातार मजबूत कर रही है। साथ ही राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से लंबे समय से लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड जज एसोसिएशन की कल्याण निधि के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

बॉक्स : तकनीक से तेज हो रही न्यायिक प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न्याय व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। ई-कोर्ट्स, नेशनल ज्यूडिशियल डेटा ग्रिड, डिजिटल केस मैनेजमेंट और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी व्यवस्थाओं ने न्यायिक प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, सुगम और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

You Might Also Like

हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा

कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, दो भवन सील

हरित दून की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, 300 पौधों से शुरू हुआ ग्रीन मिशन

पर्यटन की रफ्तार से बढ़ा पानी का संकट, टिहरी में बजट बना बड़ी बाधा

TAGGED: Justice Delay Affects Public Trust, Says CM Pushkar Singh Dhami at Judges Conference
Web Editor June 7, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, दो भवन सील
Next Article कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
देश-विदेश June 7, 2026
हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
उत्तराखंड June 7, 2026
कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
उत्तराखंड June 7, 2026
न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी
उत्तराखंड June 7, 2026

Recent Posts

  • एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
  • हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
  • कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
  • न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, दो भवन सील

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,237)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,102)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,598)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,508)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,364)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?