By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव
Share
Notification Show More
Latest News
देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव
उत्तराखंड
एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
देश-विदेश
हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
उत्तराखंड
कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
उत्तराखंड
न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव
उत्तराखंड

देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव

Web Editor
Last updated: 2026/06/09 at 4:29 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 09 June 2026। रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय के डॉ. मुक्ति भटनागर सुभारती स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स एंड फैशन डिज़ाइन की ओर से रविवार को एक दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय संघमाता डॉ. मुक्ति भटनागर की पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया, जिसमें छात्रों को फोटोग्राफी और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला की ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ फोटो प्रदर्शनी रही। प्रदर्शनी में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पाए जाने वाले दुर्लभ और आकर्षक पक्षियों की तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया, जिन्हें देखकर छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित नजर आए।
इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला में राजू पुशोला ने पक्षियों के जीवन, उनके प्रवास, व्यवहार और पर्यावरणीय महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक और जैविक विविधता इसे पक्षियों के लिए बेहद अनुकूल बनाती है। उन्होंने छात्रों को बताया कि पक्षी केवल प्रकृति की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
फोटोग्राफी सत्र के दौरान उन्होंने कैमरे की तकनीकी समझ, सही एंगल, प्रकाश के उपयोग और विषय चयन जैसी महत्वपूर्ण बारीकियों से छात्रों को अवगत कराया। साथ ही फोटोग्राफी के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं और चुनौतियों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि छात्र समर्पण और रचनात्मकता के साथ कार्य करें तो फोटोग्राफी उनके लिए एक सफल पेशा बन सकती है।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद सब रजिस्ट्रार पूनम कौशिक ने कहा कि डॉ. मुक्ति भटनागर की स्मृति में विश्वविद्यालय का फाइन आर्ट्स एवं फैशन डिज़ाइन विभाग प्रत्येक वर्ष विद्यार्थियों के लिए रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन करता है, जिससे उन्हें नई सीख और प्रेरणा मिलती है।
डीन डॉ. रीता तिवारी ने बताया कि यह आयोजन स्वर्गीय डॉ. मुक्ति भटनागर को समर्पित है। उन्होंने कहा कि विभाग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ उनके करियर निर्माण को भी प्राथमिकता देता है। फाइन आर्ट्स विभागाध्यक्ष संतोष कुमार और फैशन डिज़ाइन विभागाध्यक्ष गीतिका शर्मा ने भी विभाग की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में बीएफए चतुर्थ वर्ष के छात्र पारस मल्होत्रा ने प्रथम, बीएफए प्रथम वर्ष की छात्रा शीतल कुमारी ने द्वितीय तथा बीएफए द्वितीय वर्ष के छात्र भानु प्रताप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मनुज आनंद, नमन भुई पाल, दीपक सिंह, अंकुश गौर्यन, शैफाली नेगी, उर्वशी, डॉ. मनु शर्मा, शारुख सहित विश्वविद्यालय के अनेक फैकल्टी सदस्य और फाइन आर्ट्स एवं फैशन डिज़ाइन विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You Might Also Like

हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा

कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 

न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, दो भवन सील

हरित दून की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, 300 पौधों से शुरू हुआ ग्रीन मिशन

TAGGED: Birds of Uttarakhand Photography Workshop Held at Subharti University Dehradun
Web Editor June 9, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव
उत्तराखंड June 9, 2026
एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
देश-विदेश June 7, 2026
हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
उत्तराखंड June 7, 2026
कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
उत्तराखंड June 7, 2026

Recent Posts

  • देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव
  • एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
  • हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
  • कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
  • न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,239)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,105)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,601)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,512)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,366)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?