By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: खाई में गिरकर कार बनी आग का गोला, दो की जिंदा जलकर मौत
Share
Notification Show More
Latest News
विकासनगर में एमडीडीए की नई टाउनशिप का रास्ता साफ, जमीन का भू-उपयोग बदलेगा बिना शुल्क
उत्तराखंड
SIR : 19 लाख मतदाताओं तक पहुंचा नोटिस, 77 फीसदी वितरण पूरा
उत्तराखंड
मसूरी और नैनीताल में अंडरग्राउंड होंगी बिजली लाइनें
उत्तराखंड
दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार
उत्तराखंड
नरभक्षी के खौफ पर भड़का जनाक्रोश
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > खाई में गिरकर कार बनी आग का गोला, दो की जिंदा जलकर मौत
उत्तराखंड

खाई में गिरकर कार बनी आग का गोला, दो की जिंदा जलकर मौत

Web Editor
Last updated: 2026/06/19 at 4:02 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Champawat, 19 June 2026। पिथौरागढ़-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। मरोड़ाखान और बापरू के बीच एक ऑल्टो कार करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद आग की लपटों में घिर गई। हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।
जानकारी के अनुसार कार हल्द्वानी से कनालीछीना की ओर जा रही थी। मरोड़ाखान से लगभग दो किलोमीटर आगे बंतोली गांव के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खाई में गिरते ही वाहन में तेज धमाके जैसी आवाज हुई और कुछ ही क्षणों में कार आग के गोले में तब्दील हो गई।
हादसे में चालक राजेंद्र कुमार (48), निवासी डीडीहाट तथा बलदेव कुमार (36), निवासी कनालीछीना की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन के भीतर फंस गए थे और बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।
वहीं, बलदेव कुमार की पत्नी नीतू देवी (36), उनकी आठ वर्षीय पुत्री अक्षिता और पांच वर्षीय पुत्र आरव गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन के खाई में गिरने के दौरान तीनों कार से बाहर छिटक गए, जिससे उनकी जान बच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए उप जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

You Might Also Like

विकासनगर में एमडीडीए की नई टाउनशिप का रास्ता साफ, जमीन का भू-उपयोग बदलेगा बिना शुल्क

SIR : 19 लाख मतदाताओं तक पहुंचा नोटिस, 77 फीसदी वितरण पूरा

मसूरी और नैनीताल में अंडरग्राउंड होंगी बिजली लाइनें

दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार

नरभक्षी के खौफ पर भड़का जनाक्रोश

TAGGED: Pithoragarh Accident: Two Burnt Alive After Car Falls Into Gorge, Woman and Two Children Critical
Web Editor June 19, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 50 बीघा में बस रही थी अवैध कॉलोनी, एमडीडीए का चला बुलडोजर
Next Article यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

विकासनगर में एमडीडीए की नई टाउनशिप का रास्ता साफ, जमीन का भू-उपयोग बदलेगा बिना शुल्क
उत्तराखंड August 5, 2026
SIR : 19 लाख मतदाताओं तक पहुंचा नोटिस, 77 फीसदी वितरण पूरा
उत्तराखंड August 5, 2026
मसूरी और नैनीताल में अंडरग्राउंड होंगी बिजली लाइनें
उत्तराखंड August 5, 2026
दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार
उत्तराखंड August 4, 2026

Recent Posts

  • विकासनगर में एमडीडीए की नई टाउनशिप का रास्ता साफ, जमीन का भू-उपयोग बदलेगा बिना शुल्क
  • SIR : 19 लाख मतदाताओं तक पहुंचा नोटिस, 77 फीसदी वितरण पूरा
  • मसूरी और नैनीताल में अंडरग्राउंड होंगी बिजली लाइनें
  • दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार
  • नरभक्षी के खौफ पर भड़का जनाक्रोश

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,755)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,609)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,099)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,029)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,832)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?