By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
Share
Notification Show More
Latest News
दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को सौगात, डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी
उत्तराखंड
गंगनानी में दर्दनाक हादसा: भागीरथी में समाई इनोवा, चार की मौत, दो लापता
उत्तराखंड
ब्लैक होल के आसपास एक्स-रे की चमक में उतार-चढ़ाव का खुला राज
उत्तराखंड
केदारताल में लापता आठ ट्रेकर्स की तलाश में उतरी निम की टीम, हेलीकॉप्टर से पहुंचाए जवान
उत्तराखंड
28 लाख करोड़ की होगी उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय 20 लाख करने का लक्ष्य
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
उत्तराखंड

दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति

Web Editor
Last updated: 2026/06/19 at 4:35 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

 

Dehradun,  19 June 2026। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों को आधुनिक रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। शुक्रवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक में परियोजना की प्रगति और राज्य में रेल संपर्क विस्तार से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में बताया गया कि चारधाम यात्रा और पर्वतीय क्षेत्रों की कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन परियोजना की डीपीआर को शीघ्र स्वीकृति देने और इसे राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा प्रदान करने का अनुरोध किया, ताकि इसकी पूरी लागत केंद्र सरकार वहन कर सके। इसके साथ ही टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन की डीपीआर को भी जल्द मंजूरी देने की मांग उठाई गई।

बैठक में हरिद्वार-देहरादून रेल मार्ग के दोहरीकरण पर भी विशेष जोर दिया गया। रेलवे बोर्ड ने जानकारी दी कि हरिद्वार-मोतीचूर-रायवाला खंड के दोहरीकरण को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि रायवाला से देहरादून तक दोहरीकरण के लिए सर्वे कराया जाएगा। मुख्य सचिव ने वर्ष 2033 के कुंभ मेले को देखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की आवश्यकता बताई।

इसके अलावा मेरठ-ऋषिकेश आरआरटीएस कॉरिडोर, रायवाला में वायाडक्ट निर्माण, मोटरेबल एस्केप टनल तथा आगामी कुंभ के लिए दीर्घकालिक रेलवे योजना पर भी चर्चा हुई। बैठक में देहरादून रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण और हर्रावाला स्टेशन के भावी विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। राज्य सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से उत्तराखंड में पर्यटन, तीर्थाटन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

You Might Also Like

दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को सौगात, डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी

गंगनानी में दर्दनाक हादसा: भागीरथी में समाई इनोवा, चार की मौत, दो लापता

ब्लैक होल के आसपास एक्स-रे की चमक में उतार-चढ़ाव का खुला राज

केदारताल में लापता आठ ट्रेकर्स की तलाश में उतरी निम की टीम, हेलीकॉप्टर से पहुंचाए जवान

28 लाख करोड़ की होगी उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय 20 लाख करने का लक्ष्य

Web Editor June 19, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना
Next Article रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को सौगात, डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी
उत्तराखंड November 5, 2026
गंगनानी में दर्दनाक हादसा: भागीरथी में समाई इनोवा, चार की मौत, दो लापता
उत्तराखंड November 5, 2026
ब्लैक होल के आसपास एक्स-रे की चमक में उतार-चढ़ाव का खुला राज
उत्तराखंड November 5, 2026
केदारताल में लापता आठ ट्रेकर्स की तलाश में उतरी निम की टीम, हेलीकॉप्टर से पहुंचाए जवान
उत्तराखंड November 2, 2026

Recent Posts

  • दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को सौगात, डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी
  • गंगनानी में दर्दनाक हादसा: भागीरथी में समाई इनोवा, चार की मौत, दो लापता
  • ब्लैक होल के आसपास एक्स-रे की चमक में उतार-चढ़ाव का खुला राज
  • केदारताल में लापता आठ ट्रेकर्स की तलाश में उतरी निम की टीम, हेलीकॉप्टर से पहुंचाए जवान
  • 28 लाख करोड़ की होगी उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय 20 लाख करने का लक्ष्य

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,070)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (18,694)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,211)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (17,603)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,244)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?