By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अगस्त तक बनेगी उत्तराखंड की पहली ट्रैकिंग पॉलिसी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
Share
Notification Show More
Latest News
चाय से बहुरे प्रियंका के दिन
उत्तराखंड
अगस्त तक बनेगी उत्तराखंड की पहली ट्रैकिंग पॉलिसी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
उत्तराखंड
युवाओं के लिए नवाचार का बड़ा केंद्र बनेगी साइंस सिटी, धामी ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
उत्तराखंड
BSNL देगा युवाओं को रोजगार, भारतनेट उद्यमी बनकर गांव में ही होगी कमाई
उत्तराखंड
स्यानाचट्टी में यमुना पर सात दिन में बनेगा पुल
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > अगस्त तक बनेगी उत्तराखंड की पहली ट्रैकिंग पॉलिसी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
उत्तराखंड

अगस्त तक बनेगी उत्तराखंड की पहली ट्रैकिंग पॉलिसी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार

Web Editor
Last updated: 2026/07/13 at 4:13 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 13 july 2026: उत्तराखंड में ट्रैकिंग और इको-टूरिज्म को संगठित स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। प्रदेश की पहली व्यापक ट्रैकिंग पॉलिसी अगस्त तक तैयार कर कैबिनेट के सामने पेश की जाएगी। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से नीति तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नई नीति का मुख्य उद्देश्य ट्रैकिंग गतिविधियों को सुरक्षित, व्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाते हुए स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।

मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म और इको-टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। यदि इन गतिविधियों को बेहतर योजना और वैज्ञानिक तरीके से विकसित किया जाए तो इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। नई ट्रैकिंग पॉलिसी में ट्रैकिंग मार्गों के विकास, सुरक्षा मानकों, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटकों की सुविधा और स्थानीय समुदाय की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश की नई पर्वत चोटियों और ट्रैकिंग रूटों को पर्यटन के लिए खोलने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। इसके लिए सभी आवश्यक अनुमति और स्वीकृतियां जल्द पूरी करने को कहा गया। साथ ही उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को चिन्हित चोटियों का पर्यावरणीय ऑडिट शीघ्र पूरा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बना रहे।

मुख्य सचिव ने वन विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी ट्रैकिंग रूट, पर्वतारोहण गतिविधियों, पर्यटन स्थलों और वन विश्राम गृहों की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था लागू करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और किसी भी ट्रैकिंग स्थल पर निर्धारित क्षमता से अधिक पर्यटकों की बुकिंग नहीं हो सकेगी। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

बैठक में वन प्रमुख (हॉफ) कपिल लाल, सचिव वन सी. रविशंकर, धीराज गर्ब्याल, पीसीसीएफ नीना ग्रेवाल, सीसीएफ (इको-टूरिज्म) पी.के. पात्रो, अपर सचिव हिमांशु खुराना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बॉक्स: नेचर गाइड कोर्स से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

बैठक में प्रदेश में नेचर गाइड ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने और प्रमाणित प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने का भी निर्णय लिया गया। मुख्य सचिव ने अक्टूबर में वन्यजीव सप्ताह के दौरान सर्टिफिकेशन कोर्स शुरू करने का लक्ष्य तय किया। इसके अलावा जबरखेत मॉडल पर विकसित की जा रही नौ इको-टूरिज्म साइटों का उद्घाटन अक्टूबर तक करने तथा ट्रैकिंग के लिए चिन्हित 31 साइटों, इको कैंप और इको हब के संचालन की विस्तृत कार्ययोजना एक माह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को गाइड, ट्रैक ऑपरेटर और पर्यटन सेवाओं से जुड़े नए रोजगार के अवसर मिलेंगे।

You Might Also Like

चाय से बहुरे प्रियंका के दिन

युवाओं के लिए नवाचार का बड़ा केंद्र बनेगी साइंस सिटी, धामी ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण

BSNL देगा युवाओं को रोजगार, भारतनेट उद्यमी बनकर गांव में ही होगी कमाई

स्यानाचट्टी में यमुना पर सात दिन में बनेगा पुल

कीवियों के देश में गूंजी देवभूमि की आस्था

TAGGED: Boost Eco-Tourism and Local Jobs, Uttarakhand to Launch First Trekking Policy
Web Editor July 13, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article युवाओं के लिए नवाचार का बड़ा केंद्र बनेगी साइंस सिटी, धामी ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
Next Article चाय से बहुरे प्रियंका के दिन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चाय से बहुरे प्रियंका के दिन
उत्तराखंड July 13, 2026
अगस्त तक बनेगी उत्तराखंड की पहली ट्रैकिंग पॉलिसी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
उत्तराखंड July 13, 2026
युवाओं के लिए नवाचार का बड़ा केंद्र बनेगी साइंस सिटी, धामी ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
उत्तराखंड July 13, 2026
BSNL देगा युवाओं को रोजगार, भारतनेट उद्यमी बनकर गांव में ही होगी कमाई
उत्तराखंड July 13, 2026

Recent Posts

  • चाय से बहुरे प्रियंका के दिन
  • अगस्त तक बनेगी उत्तराखंड की पहली ट्रैकिंग पॉलिसी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
  • युवाओं के लिए नवाचार का बड़ा केंद्र बनेगी साइंस सिटी, धामी ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
  • BSNL देगा युवाओं को रोजगार, भारतनेट उद्यमी बनकर गांव में ही होगी कमाई
  • स्यानाचट्टी में यमुना पर सात दिन में बनेगा पुल

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,309)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,169)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,657)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,614)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,423)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?