Dehradun, 28 july 2026। सोमवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद सौंग नदी के तेज बहाव ने प्रेमनगर क्षेत्र के नंदा की चौकी स्थित नवनिर्मित पुल की अप्रोच रोड को गंभीर नुकसान पहुंचाया। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल को जोड़ने वाली रोड के एक हिस्से में भारी धंसाव आने के बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से पुल पर यातायात बंद कर दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों को झाझरा मार्ग से डायवर्ट किया गया है।
पुल का निर्माण हाल ही में पूरा हुआ था और कुछ दिन पहले ही इसे आम लोगों के लिए खोला गया था। पहली ही बड़ी बारिश में पुल के क्षतिग्रस्त होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
इससे yदेहरादून-विकासनगर मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है। लोगों को अब वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे यात्रा में अतिरिक्त समय लग रहा है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने और यदि निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों व निर्माण एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
तेज बारिश में नंदा की चौकी में नए पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त, यातायात रोका गया
Leave a comment
Leave a comment




