By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: गांवों की पिच से राष्ट्रीय टीम तक पहुंचेगी उत्तराखंड की फुटबॉल प्रतिभा
Share
Notification Show More
Latest News
ग्लेशियर झीलों की सेटेलाइट-ड्रोन से होगी 24 घंटे निगरानी
उत्तराखंड
गांवों की पिच से राष्ट्रीय टीम तक पहुंचेगी उत्तराखंड की फुटबॉल प्रतिभा
उत्तराखंड
मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम लागू न करने वाले मदरसे होंगे बंद : धामी
उत्तराखंड
ग्लेशियर झीलों पर अब तकनीकी निगरानी, संवेदनशील झीलों का होगा वैज्ञानिक सर्वे
उत्तराखंड
नेपाल में जलप्रलय: 165 की मौत, 1500 लापता, ग्लेशियर टूटने से मची तबाही
देश-विदेश
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > गांवों की पिच से राष्ट्रीय टीम तक पहुंचेगी उत्तराखंड की फुटबॉल प्रतिभा
उत्तराखंड

गांवों की पिच से राष्ट्रीय टीम तक पहुंचेगी उत्तराखंड की फुटबॉल प्रतिभा

Web Editor
Last updated: 2026/08/30 at 4:41 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

गांवों की पिच से राष्ट्रीय टीम तक पहुंचेगी उत्तराखंड की फुटबॉल प्रतिभा

भूटिया और अनिल बलूनी की मुलाकात में ग्रासरूट स्तर पर टैलेंट तलाशने की रणनीति पर मंथन

Dehradun, 30 August 2026 । उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों और पहाड़ी कस्बों में फुटबॉल खेल रहे युवाओं को बड़े मंच तक पहुंचाने की दिशा में नई पहल की उम्मीद जगी है। भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया अब उत्तराखंड की फुटबॉल प्रतिभाओं को तराशने की मुहिम से जुड़ सकते हैं। इसको लेकर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने भूटिया से मुलाकात कर प्रदेश में फुटबॉल के विकास और प्रतिभा खोज को लेकर विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात का मुख्य फोकस ग्रासरूट स्तर पर छिपी प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें पेशेवर प्रशिक्षण से जोड़ना रहा। पहाड़ी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में युवा फुटबॉल के प्रति आकर्षित हैं, लेकिन सुविधाओं, प्रशिक्षकों और नियमित प्रतियोगिताओं की कमी के कारण उनकी प्रतिभा कई बार स्थानीय स्तर से आगे नहीं बढ़ पाती। ऐसे खिलाड़ियों को शुरुआती स्तर पर ही चिन्हित कर उचित प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराने की जरूरत पर जोर दिया गया।

चर्चा में गांवों और दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों तक प्रतिभा खोज अभियान पहुंचाने की संभावनाओं पर भी विचार हुआ। इसके तहत स्थानीय स्तर पर फुटबॉल खेल रहे युवाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर कोचिंग, आधुनिक प्रशिक्षण तकनीक और प्रतियोगिताओं का अनुभव देने की दिशा में काम किया जा सकता है। इससे खिलाड़ियों को अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर मिलने की उम्मीद है।

सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड में फुटबॉल के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार दिखाई देता है। जरूरत प्रतिभा को सही समय पर पहचानकर उसे उचित दिशा देने की है। प्रयास रहेगा कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी जगह बना सकें।

भूटिया का अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल का लंबा अनुभव इस पहल के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस, खेल की समझ और प्रतिस्पर्धी मानसिकता विकसित करने में उनका अनुभव उपयोगी हो सकता है। ऐसे में यह मुलाकात उत्तराखंड में फुटबॉल के लिए जमीनी स्तर से मजबूत आधार तैयार करने की दिशा में अहम कदम के तौर पर देखी जा रही है।

बाक्स : गढ़वाल हीरोज के साथ मिलकर तलाशेंगे प्रतिभाएं

मुलाकात में गढ़वाल हीरोज फुटबॉल क्लब के साथ मिलकर उदीयमान खिलाड़ियों को तराशने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। क्लब के माध्यम से ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में प्रतिभा तलाशने, चयनित खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने और उन्हें नियमित प्रतिस्पर्धी अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा सकता है। भूटिया का अनुभव और क्लब का स्थानीय नेटवर्क मिलकर उत्तराखंड में ग्रासरूट फुटबॉल को नई दिशा दे सकता है।

You Might Also Like

ग्लेशियर झीलों की सेटेलाइट-ड्रोन से होगी 24 घंटे निगरानी

मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम लागू न करने वाले मदरसे होंगे बंद : धामी

ग्लेशियर झीलों पर अब तकनीकी निगरानी, संवेदनशील झीलों का होगा वैज्ञानिक सर्वे

अब एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे प्रयागराज और हरिद्वार, दो कुंभ नगरियों के बीच बनेगा तेज कॉरिडोर

उपनल कर्मचारियों को समान वेतन का लाभ तीन चरणों में

TAGGED: Baichung Bhutia to Develop Uttarakhand Football Talent
Web Editor August 30, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम लागू न करने वाले मदरसे होंगे बंद : धामी
Next Article ग्लेशियर झीलों की सेटेलाइट-ड्रोन से होगी 24 घंटे निगरानी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ग्लेशियर झीलों की सेटेलाइट-ड्रोन से होगी 24 घंटे निगरानी
उत्तराखंड August 30, 2026
गांवों की पिच से राष्ट्रीय टीम तक पहुंचेगी उत्तराखंड की फुटबॉल प्रतिभा
उत्तराखंड August 30, 2026
मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम लागू न करने वाले मदरसे होंगे बंद : धामी
उत्तराखंड August 30, 2026
ग्लेशियर झीलों पर अब तकनीकी निगरानी, संवेदनशील झीलों का होगा वैज्ञानिक सर्वे
उत्तराखंड August 27, 2026

Recent Posts

  • ग्लेशियर झीलों की सेटेलाइट-ड्रोन से होगी 24 घंटे निगरानी
  • गांवों की पिच से राष्ट्रीय टीम तक पहुंचेगी उत्तराखंड की फुटबॉल प्रतिभा
  • मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम लागू न करने वाले मदरसे होंगे बंद : धामी
  • ग्लेशियर झीलों पर अब तकनीकी निगरानी, संवेदनशील झीलों का होगा वैज्ञानिक सर्वे
  • नेपाल में जलप्रलय: 165 की मौत, 1500 लापता, ग्लेशियर टूटने से मची तबाही

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,077)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,960)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,458)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,356)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,135)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?