By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम लागू न करने वाले मदरसे होंगे बंद : धामी
Share
Notification Show More
Latest News
ग्लेशियर झीलों की सेटेलाइट-ड्रोन से होगी 24 घंटे निगरानी
उत्तराखंड
गांवों की पिच से राष्ट्रीय टीम तक पहुंचेगी उत्तराखंड की फुटबॉल प्रतिभा
उत्तराखंड
मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम लागू न करने वाले मदरसे होंगे बंद : धामी
उत्तराखंड
ग्लेशियर झीलों पर अब तकनीकी निगरानी, संवेदनशील झीलों का होगा वैज्ञानिक सर्वे
उत्तराखंड
नेपाल में जलप्रलय: 165 की मौत, 1500 लापता, ग्लेशियर टूटने से मची तबाही
देश-विदेश
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम लागू न करने वाले मदरसे होंगे बंद : धामी
उत्तराखंड

मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम लागू न करने वाले मदरसे होंगे बंद : धामी

Web Editor
Last updated: 2026/08/30 at 4:56 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 30 August2026। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर सरकार ने एक बार फिर अपना रुख स्पष्ट करते हुए मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम लागू नहीं करने वाले संस्थानों पर सख्ती के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम का पालन नहीं करने वाले मदरसों को बंद किया जाएगा। ऐसे संस्थानों को किसी भी स्तर पर संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में संचालित प्रत्येक शिक्षण संस्थान के लिए निर्धारित शैक्षिक मानकों और नियमों का पालन करना अनिवार्य है। सरकार की प्राथमिकता विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि राज्य शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम नहीं अपनाने वाले मदरसों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और इस रुख में कोई बदलाव नहीं है।

उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों की व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ ही पाठ्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर सरकार का विशेष जोर है। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी संस्थान को संरक्षण नहीं दिया जाएगा।

कथित बयान की भी होगी जांच

मौलवी जाहिद रजा के कथित बयान को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उसमें इस्तेमाल भाषा और इतिहास से जुड़े संदर्भों की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी बयान के माध्यम से अराजकता, दंगा अथवा सामाजिक अशांति भड़काने का प्रयास सामने आता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़े कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। सरकार सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोष सिद्ध होने पर नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।

बाक्स: 13 हजार एकड़ भूमि अतिक्रमण से मुक्त

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को भी सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि अब तक करीब 13 हजार एकड़ भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जा चुका है। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन को कानून के दायरे में रहते हुए अवैध कब्जों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

You Might Also Like

ग्लेशियर झीलों की सेटेलाइट-ड्रोन से होगी 24 घंटे निगरानी

गांवों की पिच से राष्ट्रीय टीम तक पहुंचेगी उत्तराखंड की फुटबॉल प्रतिभा

ग्लेशियर झीलों पर अब तकनीकी निगरानी, संवेदनशील झीलों का होगा वैज्ञानिक सर्वे

अब एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे प्रयागराज और हरिद्वार, दो कुंभ नगरियों के बीच बनेगा तेज कॉरिडोर

उपनल कर्मचारियों को समान वेतन का लाभ तीन चरणों में

TAGGED: Uttarakhand Madrasas Without Recognized Curriculum to Face Action
Web Editor August 30, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ग्लेशियर झीलों पर अब तकनीकी निगरानी, संवेदनशील झीलों का होगा वैज्ञानिक सर्वे
Next Article गांवों की पिच से राष्ट्रीय टीम तक पहुंचेगी उत्तराखंड की फुटबॉल प्रतिभा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ग्लेशियर झीलों की सेटेलाइट-ड्रोन से होगी 24 घंटे निगरानी
उत्तराखंड August 30, 2026
गांवों की पिच से राष्ट्रीय टीम तक पहुंचेगी उत्तराखंड की फुटबॉल प्रतिभा
उत्तराखंड August 30, 2026
मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम लागू न करने वाले मदरसे होंगे बंद : धामी
उत्तराखंड August 30, 2026
ग्लेशियर झीलों पर अब तकनीकी निगरानी, संवेदनशील झीलों का होगा वैज्ञानिक सर्वे
उत्तराखंड August 27, 2026

Recent Posts

  • ग्लेशियर झीलों की सेटेलाइट-ड्रोन से होगी 24 घंटे निगरानी
  • गांवों की पिच से राष्ट्रीय टीम तक पहुंचेगी उत्तराखंड की फुटबॉल प्रतिभा
  • मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम लागू न करने वाले मदरसे होंगे बंद : धामी
  • ग्लेशियर झीलों पर अब तकनीकी निगरानी, संवेदनशील झीलों का होगा वैज्ञानिक सर्वे
  • नेपाल में जलप्रलय: 165 की मौत, 1500 लापता, ग्लेशियर टूटने से मची तबाही

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,077)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,960)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,458)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,356)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,135)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?