By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, सुपर चेकिंग में जुटा निर्वाचन विभाग
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
उत्तराखंड
उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
उत्तराखंड
आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड
धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > 3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, सुपर चेकिंग में जुटा निर्वाचन विभाग
उत्तराखंड

3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, सुपर चेकिंग में जुटा निर्वाचन विभाग

Web Editor
Last updated: 2026/09/25 at 4:37 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Dehradun, 25 September 2026। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 3 अक्टूबर को किया जाएगा। अंतिम सूची में किसी तरह की त्रुटि न रह जाए, इसके लिए निर्वाचन विभाग ने अब सुपर चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को रायपुर विधानसभा क्षेत्र के सारथी विहार में पहुंचकर मतदाता सूची से जुड़े कार्यों और दस्तावेजों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से पुनरीक्षण अभियान को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) स्तर पर किए गए कार्यों की जानकारी ली। साथ ही फार्म-7 के निस्तारण की प्रक्रिया की भी जांच की। निरीक्षण में फार्म-7 का निस्तारण निर्धारित नियमों के अनुरूप पाया गया।

डॉ. पुरुषोत्तम ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ बूथ स्तर पर गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। अंतिम प्रकाशन से पहले मतदाता सूची की सुपर चेकिंग इसलिए महत्वपूर्ण है, ताकि नाम, पते और अन्य विवरणों में संभावित त्रुटियों को दूर किया जा सके।

उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं से अपील की कि 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अपना नाम और विवरण जरूर जांचें। यदि किसी मतदाता को सूची में किसी प्रकार की त्रुटि या समस्या मिलती है तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुधार के लिए आवेदन कर सकता है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, ईआरओ रायपुर डॉ. अपूर्वा सिंह, बीएलओ और निर्वाचन विभाग के अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

You Might Also Like

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन

उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट

आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 

निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज

धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी

TAGGED: Uttarakhand Voter List Final Publication on October 3
Web Editor September 25, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बाढ़ के साथ बदलते मौसम का सामना करेंगे आशियाने
Next Article कॉर्बेट में जंगल सफारी बनी पर्यटकों की पहली पसंद, 2.11 लाख सैलानियों ने किया भ्रमण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
उत्तराखंड October 12, 2026
उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
उत्तराखंड October 12, 2026
आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड October 12, 2026
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड October 11, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
  • उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
  • आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
  • निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
  • धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (11,441)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (9,637)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (9,278)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (8,863)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (8,690)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?