By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: स्किल उत्तराखण्ड: युवाओं को मिल रहे विदेश में जाब ऑफर
Share
Notification Show More
Latest News
पूर्व मुख्य सचिव का बेटा निकला जालसाज
उत्तराखंड
सख्त हुई दून पुलिस, 43 धार्मिक स्थलों से हटवाए तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर
उत्तराखंड
लखवाड़ परियोजना को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव ने 2031 तक निर्माण पूरा करने का दिया लक्ष्य
उत्तराखंड
सिलक्यारा सुरंग में फिर हादसा, शॉटक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से श्रमिक की मौत
उत्तराखंड
उत्तराखंड में फिर होगी हिम तेंदुओं की वैज्ञानिक गणना, प्रोजेक्ट स्नो लेपर्ड फेज-2 को मिली मंजूरी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > करियर > स्किल उत्तराखण्ड: युवाओं को मिल रहे विदेश में जाब ऑफर
करियर

स्किल उत्तराखण्ड: युवाओं को मिल रहे विदेश में जाब ऑफर

Web Editor
Last updated: 2024/09/28 at 10:17 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : कोटद्वार निवासी प्रशांत रावत, जीएनएम का कोर्स करने के बाद वर्तमान में देहरादून के निजी अस्पताल में नौकरी कर रहे हैं। प्रशांत अब जर्मन भाषा में बी– 2 का प्रशिक्षण पूरा करने का इंतजार कर रहे हैं, इसके बाद वो जर्मनी में ढाई से साढ़े तीन लाख रुपए मासिक वेतन वाली नौकरी शुरू कर सकेंगे, जिसका ऑफर लेटर उन्हें पहले ही मिल चुका है। उत्तराखण्ड सरकार की ओर से चलाई जा रही ‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’ ने प्रशांत के इन सपनों को रंग भरने का काम किया है। इसके लिए चयनित सभी युवाओं ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

सेवायोजन विभाग की ओर से चलाई जा रही ‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’, राज्य के युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। योजना के तहत जर्मनी में नर्सिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक 15 युवाओं को देहरादून में जर्मन भाषा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उक्त सभी युवा बीएससी नर्सिंग, जीएनएम जैसे कोर्स करने के बाद वर्तमान में देहरादून में प्राइवेट जॉब कर रहे हैं। अब वो विदेशी भाषा का प्रशिक्षण हासिल करने के बाद, जर्मनी में रोजगार हासिल कर, उत्तराखण्ड ही नहीं देश का भी नाम रोशन करने जा रहे हैं। उत्तराखण्ड सरकार के प्रयासों से इन युवाओं का चयन पहले ही जर्मनी के विभिन्न अस्पतालों में ढाई से साढ़े तीन लाख रुपए प्रति माह के वेतन पर हो चुका है, बस उन्हें इसके लिए जर्मन भाषा में बी – 2 परीक्षा पास करनी है।

सरकार का भरोसा और आधे से कम खर्च

योजना के तहत प्रशिक्षण ले रही देहरादून त्यागी रोड निवासी अवंतिका बताती हैं कि यदि वो बाहर से जर्मन भाषा का प्रशिक्षण लेती तो, इसमें चार लाख रुपए तक का खर्च आता। लेकिन उत्तराखंड सरकार के अधीन आधे से कम खर्च में प्रशिक्षण मिल रहा है। उस पर सरकार के जरिए चयन होने से किसी तरह की ठगी की भी संभावना नहीं है। वो इसके लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त कर रही हैं।

मिलेगा दो साल का वर्क वीजा

देहरादून रानीपोखरी निवासी आस्था शर्मा भी चयनित युवाओं में शामिल है। आस्था बताती हैं कि करीब एक साल के प्रशिक्षण पर औसत डेढ़ लाख का व्यय आ रहा है। इसमें 20 प्रतिशत व्यय उत्तराखण्ड सरकार उठा रही है, इसमें वीजा खर्च भी शामिल है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत उन्हें जर्मनी मे दो साल का वर्क वीजा भी मिलेगा। टिहरी निवासी काव्य चौहान के मुताबिक उन्होंने सरकारी नौकरी के उद्देश्य से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई की थी, लेकिन योजना की जानकारी के बाद उन्होंने जर्मनी में अपना करियर बनाने का निर्णय लिया, जहां नौकरी के लिए उन्हें ऑफर लेटर भी मिल चुका है। देहरादून निवासी प्रवीण लिंगवाल के मुताबिक इस योजना के कारण ही उनका विदेश में रोजगार का सपना पूरा हो रहा है।

:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

उत्तराखण्ड के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, हमारे युवा मेहनत और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। इसलिए हमारी कोशिश है कि युवा शक्ति को कौशल प्रदान कर वैश्विक रोजगार के लिए तैयार किया जाए, उक्त युवा विदेश में उत्तराखण्ड ही नहीं वरन देश का भी नाम रोशन करेंगे, सभी प्रशिक्षणरत युवाओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकानाएं।

श्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड

You Might Also Like

रंगों की चादर ओढ़कर सैलानियों के स्वागत को तैयार फूलों की घाटी

UPSC ; सेल्फ स्टडी से अनुज ने पाया मुकाम,  मिली 69वीं रैंक

भारत में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध : नड्डा

सैयम बालियान बने भारतीय सेना में फ्लाइंग ऑफिसर

मसूरी–चकराता में बर्फबारी के आकर्षण में उमड़ी भीड़, सड़कों पर थमी रफ्तार

TAGGED: Skill Uttarakhand: Youth are getting job offers abroad
Web Editor September 28, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article घर के दरवाजे पर दस्‍तक देगी पासपोर्ट कार्यालय की मोबाइल वैन
Next Article मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिला छह माह का सेवा विस्तार, 31 मार्च तक बढ़ा कार्यकाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पूर्व मुख्य सचिव का बेटा निकला जालसाज
उत्तराखंड July 17, 2026
सख्त हुई दून पुलिस, 43 धार्मिक स्थलों से हटवाए तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर
उत्तराखंड July 17, 2026
लखवाड़ परियोजना को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव ने 2031 तक निर्माण पूरा करने का दिया लक्ष्य
उत्तराखंड July 16, 2026
सिलक्यारा सुरंग में फिर हादसा, शॉटक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से श्रमिक की मौत
उत्तराखंड July 16, 2026

Recent Posts

  • पूर्व मुख्य सचिव का बेटा निकला जालसाज
  • सख्त हुई दून पुलिस, 43 धार्मिक स्थलों से हटवाए तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर
  • लखवाड़ परियोजना को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव ने 2031 तक निर्माण पूरा करने का दिया लक्ष्य
  • सिलक्यारा सुरंग में फिर हादसा, शॉटक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से श्रमिक की मौत
  • उत्तराखंड में फिर होगी हिम तेंदुओं की वैज्ञानिक गणना, प्रोजेक्ट स्नो लेपर्ड फेज-2 को मिली मंजूरी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,317)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,177)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,666)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,626)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,430)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?