By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: वित्तीय वर्ष 2024-25 में भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के राजस्व प्राप्ति में 2023-24 की तुलना में 78 प्रतिशत वृद्धि
Share
Notification Show More
Latest News
5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड
Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
उत्तराखंड
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
उत्तराखंड
पंचूर में कंडाली के साग ने ताजा कीं स्मृतियां, गांव के स्वाद में दिखा योगी का अपनापन
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > वित्तीय वर्ष 2024-25 में भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के राजस्व प्राप्ति में 2023-24 की तुलना में 78 प्रतिशत वृद्धि
उत्तराखंड

वित्तीय वर्ष 2024-25 में भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के राजस्व प्राप्ति में 2023-24 की तुलना में 78 प्रतिशत वृद्धि

Web Editor
Last updated: 2024/10/15 at 3:53 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले छह महीनों (अप्रैल-सितम्बर) में भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने 456.63 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है, जो पिछले वर्ष 2023-24 (माह अप्रैल-सितम्बर) की तुलना में 200.65 करोड़ रुपये अधिक है। यह वृद्धि 78 प्रतिशत के करीब है, जो राजस्व प्राप्ति के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।

वर्ष 2022-23 में निदेशालय ने 472.25 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति की। वहीं, वर्ष 2023-24 में 645.42 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया था। यह राशि गत वर्ष (2022-23) की तुलना में 173.17 करोड़ रुपये अधिक है, जो लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुशल राजस्व प्रबंधन पर लगातार बल दिया जाता रहा है। उनके विजन के अनुरूप भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय द्वारा राजस्व प्राप्ति में लगातार इजाफा हुआ है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उपखनिज खनन नियमावली में सरलीकरण किया गया है, जिसके बाद खनन से राजस्व वसूली के रिकॉर्ड टूटने लगे हैं। इन सुधारों से न केवल खनन उद्योग में पारदर्शिता आई है, बल्कि राजस्व में भी बड़ा योगदान हुआ है।

भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के निदेशक, श्री राजपाल लेघा ने बताया कि इस सफलता का श्रेय राज्य सरकार की नीतिगत सरलीकरण को जाता है। उत्तराखण्ड उपखनिज परिहार नियमावली के तहत ई-निविदा और ई-नीलामी के माध्यम से नए खनिज लॉटों का चिन्हिकरण और आवंटन किया गया, जिससे राजस्व में वृद्धि हुई। इसके अलावा, अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए गए और ई-रवन्ना पोर्टल की उन्नत निगरानी की गई।

खनन कार्य को अधिक पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा 45 माईन चौक गेट्स की स्थापना की जा रही है। इसके अलावा, स्टोन क्रेशर्स और स्क्रीनिंग प्लांट्स में उपखनिज की आपूर्ति में भी सुधार हुआ है,

—————————————-
राज्य की आर्थिक सुदृढ़ता के लिए यह आवश्यक है कि हम राजस्व संसाधनों का सही और प्रभावी उपयोग करें। राज्य में खनिज संसाधनों का उचित और टिकाऊ तरीके से उपयोग किया जाना चाहिए। खनन से होने वाली आय को बढ़ाने के लिए सरकार ने कई सुधारात्मक कदम उठाए हैं, जिनमें अवैध खनन पर सख्त नियंत्रण, पारदर्शी प्रक्रिया, और खनन से संबंधित नियमों के सख्त अनुपालन पर जोर दिया गया है। आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग कर खनन प्रक्रियाओं को बेहतर बनाया गया है, जिससे खनिज संपदा का समुचित दोहन हो और राज्य की आय में बढ़ोतरी हो। इसके अलावा, खनन उद्योग से जुड़े रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री

You Might Also Like

5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart

On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood

Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,

उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश

पंचूर में कंडाली के साग ने ताजा कीं स्मृतियां, गांव के स्वाद में दिखा योगी का अपनापन

TAGGED: 78 percent increase in revenue receipt of Directorate of Geology and Mining in the financial year 2024-25 as compared to 2023-24
Web Editor October 15, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केदारघाटी में सुरक्षा एवं पुनर्स्थापना कार्यों के लिए 4836.63 लाख के कार्य स्वीकृत
Next Article केदारघाटी में विभिन्न विकास कार्यों के लिए शासन ने 1389.75 लाख की धनराशि की स्वीकृत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड February 8, 2026
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड February 8, 2026
Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
उत्तराखंड February 8, 2026
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
उत्तराखंड February 8, 2026

Recent Posts

  • 5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
  • On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
  • Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
  • उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
  • पंचूर में कंडाली के साग ने ताजा कीं स्मृतियां, गांव के स्वाद में दिखा योगी का अपनापन

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,961)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,877)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,368)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,231)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,170)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?