By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस में एथलीटिका-2024 का रंगारंग आगाज़
Share
Notification Show More
Latest News
आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड
धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी
उत्तराखंड
भूकंप: उत्तराखंड के लिए बड़ा खतरा बन रहा मेन हिमालयन थ्रस्ट
उत्तराखंड
शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस में एथलीटिका-2024 का रंगारंग आगाज़
Uncategorized

एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस में एथलीटिका-2024 का रंगारंग आगाज़

Web Editor
Last updated: 2024/10/21 at 4:02 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ (एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एथलीटिका का सोमवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के पहले दिन 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले रेस व रस्साकशी प्रतियोगिताएं हुईं। दो दिवसीय प्रतियोगिता में एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं शारीरिक दक्षता का परिचय देंगे।

सोमवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के खेल मैदान पर एथलीटिका -2024 का शानदार आगाज हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कार्डियोजिस्ट डाॅ सलिल गर्ग, सलाहकार माननीय चेयरमैन, श्री महंत इन्दिरेश अस्प्ताल, डाॅ अशोक नायक, प्राचार्य एसजीआरआर इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ एवम् एथलीटिका के चेयरपर्सन डाॅ संजय साधु ने संयुक्त रूप से किया।
डाॅ सलिल गर्ग ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन एवम् व्यक्तित्व का महत्वपूर्णं हिस्सा हैं। नेशनल मेडिकल कमीशन ने भी खेलकूद प्रतियोगिताआंे को मेडिकल काॅलेजों में अन्य महत्वपूर्णं गतिविधियों का अहम हिस्सा बनाया है। डाॅ अशोक नायक ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता केवल एक गतिविधि मात्र नहीं है। यह छात्र-छात्राओं के अनुशासन, खेल भावना एवम् शारीरिक दक्षता को भी परिलक्षित करता है। डाॅ संजय साधू चेयरपर्सन एथलीटिका ने सभी खिलाड़ियों एवम् प्रतियोगिताओं का परिचय देते हुए एथलीटिका का खेल कलेंण्डर सांझा किया। प्रति कुलपति एसजीआरआर विश्वविद्यालय डाॅ कुमुद सकलानी ने कहा है कि शारीरिक एवम् मानसिक स्वास्थ्य के लिए छात्र-छात्राओं को शारीरिक गतिविधियों जैसे खेलकूद में संलिप्तता महत्वपूर्णं है। प्रखर एवम् निवेदिता ने मंच संचालन किया।
बालक वर्ग 100 मीटर फर्राटा दौड में एमबीबीएस 2020 बैच के आयुष उनियाल अव्वल रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर फर्राटा दौड़ का खिताब एमबीबीएच 2021 बैच की प्रणवी शर्मा ने जीता। बालक वर्ग 800 मीटर दौड में अनस अहमद एमबीबीएस 2020 बैच ने ट्राफी जीती। बालक वर्ग में रिले रेस में एमबीबीएस 2020 बैच के रुद्राक्ष, अनस, अश्विन आयुष की जोड़ी अव्वल रही, बालिका वर्ग रिले रेस में एमबीबीएस 2021 बैच की प्रणवी, अक्षिता, ईशा, निवेदेता की जोड़ी अव्वल रही। रस्साकशी बालक वर्ग में एमबीबीएस 2020 बैच सिरमौर रहा, बालिका वर्ग में भी एमबीबीएस 2020 की छात्राओं ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर खिताब पर कब्जा जमाया। स्पोर्टस एथलीटिका खेल समिति से खेल अधिकारी सत्य प्रकाश जोशी, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ उत्कर्ष शर्मा, डाॅ पुनीत ओहरी, डाॅ निधि जैन, डाॅ ललित कुमार वाष्र्णेय, डाॅ पंकज मिश्रा, डाॅ वाणी शर्मा, डाॅ शाह आलम, डाॅ रण्धीर सिंह बिष्ट, डाॅ निधि शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

You Might Also Like

450 साल बदलेगा दुनिया का नक्शा

भारी बारिश के बीच भूस्खलन का खतरा: दो दिन के लिए चारधाम यात्रा रोकी 

मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी

96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

अजबपुर कला में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, आठ बीघा भूमि पर कार्रवाई

TAGGED: Colorful start of Athletica-2024 at SGRR IM&HS
Web Editor October 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 9,000 फीट से अधिक ऊँचाई पर तैनात पुलिस कर्मियों का उच्च तुंगता भत्ता 200 रूपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 300 रूपये
Next Article उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौन्दर्य फिल्मांकन के अनुकूल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड October 12, 2026
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड October 11, 2026
धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी
उत्तराखंड October 11, 2026
भूकंप: उत्तराखंड के लिए बड़ा खतरा बन रहा मेन हिमालयन थ्रस्ट
उत्तराखंड October 11, 2026

Recent Posts

  • आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
  • निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
  • धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी
  • भूकंप: उत्तराखंड के लिए बड़ा खतरा बन रहा मेन हिमालयन थ्रस्ट
  • शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (11,108)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (9,249)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (8,894)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (8,588)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (8,379)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?