By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: भालुओं की करंट से मौत का मामला : जलसंस्थान के ईई सहित तीन इंजीनियरों पर मुकदमा
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री ने देखी ‘गौदान’ फिल्म, बताया गौ संरक्षण पर प्रेरणादायी प्रयास
उत्तराखंड
एंटी नारकोटिक्स फोर्स को नई धार देने में जुटी सरकार, कैबिनेट बैठक में 22 नए पदो के सृजन को मंजूरी 
उत्तराखंड
Jalekh Hills Emerge as a New Identity for Adventure Enthusiasts
उत्तराखंड
Satellites Sound the Alarm: Climate Change Reshapes Himalayan Green Cover in Uttarakhand
उत्तराखंड
मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही पर डीएम ने रोका डीपीआरओ का वेतन
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > भालुओं की करंट से मौत का मामला : जलसंस्थान के ईई सहित तीन इंजीनियरों पर मुकदमा
उत्तराखंड

भालुओं की करंट से मौत का मामला : जलसंस्थान के ईई सहित तीन इंजीनियरों पर मुकदमा

Web Editor
Last updated: 2024/11/29 at 3:54 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

गोपेश्वर (चमोली):  चमोली जिले के गोपेश्वर में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत संचालित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में करंट लगने से भालुओं की मौत के मामले में जल संस्थान कार्रवाई की जद में आ गया है। विभाग के अधिशाषी अभियंता (ईई) एसके श्रीवास्तव, सहायक अभियंता अरुण गुप्ता (एई) और अवर अभियंता (जेई) राहुल नेगी के विरुद्ध वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम 1972 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई वन विभाग की तहरीर पर की गई है। तीनों पर ट्रासंफार्मर की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।

बुधवार को गोपेश्वर के वैतरणी में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत संचालित एसटीपी में करंट लगने से एक मादा भालू और शावक की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि पहले शावक ट्रांसफार्मर में करंट का शिकार हुआ, मादा भालू उसे बचाने के लिए गई तो वह भी चपेट में आ गई। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर एसटीपी की देखरेख करने वाले जल संस्थान को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। प्रभागीय वन अधिकारी केदारनाथ तरुण एस का कहना है कि प्लांट में लगे ट्रासंफार्मर की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती गई है। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। इसमें विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की घोर लापरवाही है।

उधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता ने कहा कि इस सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के बाहर विभागीय जमीन पर रैलिंग लगाई गई है। रैलिंग के अंदर सिर्फ विभागीय अधिकारी, कर्मचारी या फिर आपरेटरों की आवाजाही होती है। जिस ट्रांसफार्मर पर भालुओं की करंट लगने से मौत हुई है, वह भी रैलिंग के विभागीय परिसर में है। ट्रांसफार्मर के चारों ओर लकड़ी की घेरबाड़ की गई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के बाद भी भालू रात को ट्रांसफार्मर में घुसे और हादसा हो गया।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने देखी ‘गौदान’ फिल्म, बताया गौ संरक्षण पर प्रेरणादायी प्रयास

एंटी नारकोटिक्स फोर्स को नई धार देने में जुटी सरकार, कैबिनेट बैठक में 22 नए पदो के सृजन को मंजूरी 

Jalekh Hills Emerge as a New Identity for Adventure Enthusiasts

Satellites Sound the Alarm: Climate Change Reshapes Himalayan Green Cover in Uttarakhand

मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही पर डीएम ने रोका डीपीआरओ का वेतन

TAGGED: Case of death of bears due to electrocution: Case against three engineers including EE of Jal Sansthan
Web Editor November 29, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article टिहरी में तेल टैंकर खाई में गिरा, चालक परिचालक घायल
Next Article चार धाम शीतकालीन प्रवास स्थल आने वाले श्रद्धालुओं को जीएमवीएन के होटलों में किराये में दी जायेगी 10 प्रतिशत छूट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री ने देखी ‘गौदान’ फिल्म, बताया गौ संरक्षण पर प्रेरणादायी प्रयास
उत्तराखंड February 11, 2026
एंटी नारकोटिक्स फोर्स को नई धार देने में जुटी सरकार, कैबिनेट बैठक में 22 नए पदो के सृजन को मंजूरी 
उत्तराखंड February 11, 2026
Jalekh Hills Emerge as a New Identity for Adventure Enthusiasts
उत्तराखंड February 11, 2026
Satellites Sound the Alarm: Climate Change Reshapes Himalayan Green Cover in Uttarakhand
उत्तराखंड February 11, 2026

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री ने देखी ‘गौदान’ फिल्म, बताया गौ संरक्षण पर प्रेरणादायी प्रयास
  • एंटी नारकोटिक्स फोर्स को नई धार देने में जुटी सरकार, कैबिनेट बैठक में 22 नए पदो के सृजन को मंजूरी 
  • Jalekh Hills Emerge as a New Identity for Adventure Enthusiasts
  • Satellites Sound the Alarm: Climate Change Reshapes Himalayan Green Cover in Uttarakhand
  • मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही पर डीएम ने रोका डीपीआरओ का वेतन

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,967)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,882)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,372)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,237)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,174)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?