By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: चार धाम यात्रा मार्ग पर सुबह चार बजे से रात दस बजे तक चल सकेंगे यात्री वाहन, दोगुने होंगे यात्रा रजिस्ट्रेशन काउंटर
Share
Notification Show More
Latest News
केदारनाथ रोपवे का थ्रीडी सर्वे पूरा, निर्माण तैयारियों में तेजी
उत्तराखंड
विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा, दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत
उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना ओपन सर्जरी मरीज को मिला नया जीवन
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट
उत्तराखंड
देहरादून–रामनगर के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > चार धाम यात्रा मार्ग पर सुबह चार बजे से रात दस बजे तक चल सकेंगे यात्री वाहन, दोगुने होंगे यात्रा रजिस्ट्रेशन काउंटर
उत्तराखंड

चार धाम यात्रा मार्ग पर सुबह चार बजे से रात दस बजे तक चल सकेंगे यात्री वाहन, दोगुने होंगे यात्रा रजिस्ट्रेशन काउंटर

Web Editor
Last updated: 2025/04/04 at 4:57 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून :  चारधाम यात्रा को सरल, सुगम और सुरक्षित संचालन को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने ऋषिपर्णा सभागार में यात्रा से जुड़े तमाम विभागों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने विभागों को चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि फंड के कारण यात्रा व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। विभागों को अतिरिक्त फंड की आवश्यकता होगी तो जिला प्रशासन फंड की व्यवस्था भी करेगा। उन्होंने विभागों को अपनी डिमांड तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

चारधाम यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने ऋषिकेश और विकासनगर में वाहनों की पार्किंग, यात्रियों की ठहरने की क्षमता, रजिस्ट्रेशन व्यवस्था, सड़क, पेयजल, पार्किंग, परिवहन, भोजन, शौचालय सहित यात्रा से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि सड़कों पर डायवर्जन एवं कियोस्क प्वांइट पर स्मूथ ट्रैफिक मूवमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। होटल, धर्मशाला, गुरूद्वारा एवं ट्रॉजिंट कैंप में श्रद्वालुओं के भोजन, पानी, शौचालय सहित ठहरने की उचित प्रबंध किए जाए। निर्माण एवं मरम्मत कार्यो को समय से पूरा कराया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ऋषिकेश और विकास नगर में रजिस्ट्रेशन काउंटर बढ़ाने के साथ राउंड-द-क्लॉक काउंटर संचालन की व्यवस्था की जाए। पोर्टल में देरी के कारण श्रद्धालुओं को टूरिस्ट कैंप में रातें न बितानी पडे। जिलाधिकारी ने कहा कि 163 बीएनएसएस से उक्त निर्देशों को बाध्यकारी बनाया जाएगा। ऋषिकेश में काउंटर बढाकर 30 किए जाए और विकासनगर में 20 काउंटर लगाए जाए। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर एक के बजाय दो कार्मिक तैनात करें। नेटवर्क का उचित प्रबंध किया जाए। साथ ही ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पुख्ता भी प्रबंध किए जाए। ताकि श्रद्धालुओं को पंजीकरण की त्वरित एवं उचित सुविधा मिले और किसी को परेशानी न हो। यात्री वाहनों की फिटनेस के साथ ग्रीन कार्ड जारी किए जाए। चारधाम यात्रा मार्ग पर यात्री वाहनों के लिए सुबह 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक और माल वाहनों के लिए रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक का समय निर्धारित किया जाए। पर्यटन और परिवहन विभाग आपसी समन्वय बनाते हुए वाहनों की ट्रिप कार्ड जनरेशन के लिए मैनुअल व्यवस्था भी रखें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यात्रा रूट पर जो भी कमियां है, उनको तत्काल दूर करें। तीर्थयात्रियों की सुविधा और उनको आवश्यक जानकारी प्रेषित करने के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर एलईडी की व्यवस्था की जाए। नगर क्षेत्र में नगर निगम एवं अन्य स्थानों पर लोनिवि के माध्यम एलईडी लगवाए जाए। इसके लिए जिला प्रशासन पर्याप्त फंड देगा। स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सक एवं एंबुलेंस की तैनाती के साथ ही हेल्थ एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए। यात्रियों के होर्डिंग एरिया और यात्रा रूट पर टीटीएसपी, वाटर एटीएम, टैंकर सहित पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसपी जया बलूनी, अपर जिलाधिकारी जय भारत, एसडीएम मसूरी अनामिका, एसडीएम ऋषिकेश स्मृता परमार, एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार, सीएमओ डा0 मनोज कुमार, आरटीओ सुनील शर्मा, ईई लोनिवि बी. दिवेद्वी, डीटीडीओ सीमा नौटियाल, डीएसओ केके अग्रवाल सहित यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

केदारनाथ रोपवे का थ्रीडी सर्वे पूरा, निर्माण तैयारियों में तेजी

विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा, दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना ओपन सर्जरी मरीज को मिला नया जीवन

चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट

देहरादून–रामनगर के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन

TAGGED: Passenger vehicles will be able to run on the Char Dham Yatra route from 4 am to 10 pm
Web Editor April 4, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article घटिया अनाज प्रकरण : वरिष्‍ठ विपणन अधिकारी निलंबित 
Next Article उत्तराखण्ड ड्रग विभाग में 18 नए औषधि निरीक्षकों की नियुक्ति, तैनाती आदेश जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

केदारनाथ रोपवे का थ्रीडी सर्वे पूरा, निर्माण तैयारियों में तेजी
उत्तराखंड May 5, 2026
विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा, दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत
उत्तराखंड May 5, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना ओपन सर्जरी मरीज को मिला नया जीवन
उत्तराखंड May 4, 2026
चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट
उत्तराखंड May 3, 2026

Recent Posts

  • केदारनाथ रोपवे का थ्रीडी सर्वे पूरा, निर्माण तैयारियों में तेजी
  • विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा, दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना ओपन सर्जरी मरीज को मिला नया जीवन
  • चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट
  • देहरादून–रामनगर के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,150)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,023)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,534)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,416)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,309)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?