By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: आबूधाबी में दौडा लंगडा, आम्रपाली की महक और घुली वृंदावनी मिठास
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड
एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीव गलियारे से हिचक रहे हाथी-गुलदार
उत्तराखंड
भालू के हमले से टिहरी में फारेस्टर समेत तीन घायल
उत्तराखंड
व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए नई एसओपी जारी, रेस्टोरेंट-ढाबों को 32% कोटा
उत्तराखंड
आस्था और संस्कृति का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > देश-विदेश > आबूधाबी में दौडा लंगडा, आम्रपाली की महक और घुली वृंदावनी मिठास
देश-विदेश

आबूधाबी में दौडा लंगडा, आम्रपाली की महक और घुली वृंदावनी मिठास

Web Editor
Last updated: 2025/07/05 at 4:56 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्‍ली : सात समंदर पार संयुक्‍त अरब अमीरा में में इन दिनों भारतीय आमों की दीवानगी देखी जा रही है। आम की उम्‍दा किस्‍में बनारसी लंगड़ा, दशहरी हो चौसा, सुंदरजा और आम्रपाली की मिठास हर किसी को अपनी ओर खीच रही है।

दरअसल आबू धाबी में ‘भारतीय मैंगो मेनिया 2025’ चल रहा है। इसका आयोजन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के प्रयासों से किया गया है। आम के मौसम में आयोजित इस संवर्धन का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ताओं, विशेष रूप से यूएई और खाड़ी क्षेत्र में व्‍यापक स्‍तर पर फैले भारतीय प्रवासियों को भारत की उत्‍कृष्‍ट आम किस्मों को प्रद‍र्शित करना है। प्रदर्शित भारतीय आम की उम्‍दा किस्मों में जीआई-टैग और क्षेत्रीय विशिष्टताएं जैसे बनारसी लंगड़ा, दशहरी, चौसा, सुंदरजा, आम्रपाली, मालदा, भारत भोग, प्रभा शंकर, लक्ष्मण भोग, महमूद बहार, वृंदावनी, फजली और मल्लिका शामिल हैं। इस अभियान का आधिकारिक उद्घाटन संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत  संजय सुधीर ने लुलु हाइपरमार्केट, खालिदिया मॉल में लुलु समूह के अध्यक्ष यूसुफ अली एमए की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर संजय सुधीर ने कहा कि लूलू भारतीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण मंच रहा है और एपीडा ने भारतीय आम उत्पादकों को यूएई के बाजारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, “इस महोत्सव के माध्यम से, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और पूर्वी क्षेत्र जैसे राज्यों के भारतीय आमों की ताज़गी और समृद्धि खाड़ी के पार के घरों तक पहुंचेगी।”

 

ये भी आकर्षण का केंद्र

बेकरी और मिठाइयां: मैंगो पेस्ट्री, स्विस रोल, डोनट्स, मैकरून, मैंगो ब्रेड और केक
पारंपरिक भारतीय व्यंजन: मंबाझा पायसम, आम पुलाव, आम मछली करी, आम की चटनी, और आम की खिचड़ी
स्नैक्स और सलाद: आम के पकौड़े, चाट, रायता, ट्रॉपिकल सलाद
ग्लोबल फ्यूज़न: मैंगो सुशी, मैंगो-स्टफ्ड चिकन, मैंगो चपली कबाब
अचार और मुरब्‍बा: आम-खजूर का अचार, लहसुन-आम का अचार, कश्मीरी शैली का अचार
पेय पदार्थ: ताजा आम का जूस, स्मूदी, पल्प, जैम और जेली
यूएई भारतीय आमों के लिए शीर्ष निर्यात गंतव्य बना हुआ है। 2024 में, भारत ने यूएई को 20 मिलियन अमरीकी डॉलर मूल्य के 12,000 मीट्रिक टन से अधिक आमों का निर्यात किया, जो इस भारतीय फसल की मजबूत मांग को दर्शाता है।

 

 

You Might Also Like

धान की नई तकनीक से 35% तक घटेगी मीथेन गैस

पीएनजी उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा, केंद्र का बड़ा फैसला

अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र

एक अप्रैल  से टोल प्लाजा पर बंद हो सकता है नकद भुगतान 

बाढ़ से पहले ही चेतावनी देगा ‘फ्लड वॉच’ मोबाइल एप

TAGGED: the fragrance of Amrapali and the sweetness of Vrindavan were mixed in it, The lame person ran in Abu Dhabi
Web Editor July 5, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आज सुबह सीएम ने खटीमा में अपने खेत में रोपी धान की पौध
Next Article यह छाटा सा सेंसर भांप लेगा हवा में कितना जोखिम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड April 4, 2026
एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीव गलियारे से हिचक रहे हाथी-गुलदार
उत्तराखंड April 3, 2026
भालू के हमले से टिहरी में फारेस्टर समेत तीन घायल
उत्तराखंड April 3, 2026
व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए नई एसओपी जारी, रेस्टोरेंट-ढाबों को 32% कोटा
उत्तराखंड April 3, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट
  • एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीव गलियारे से हिचक रहे हाथी-गुलदार
  • भालू के हमले से टिहरी में फारेस्टर समेत तीन घायल
  • व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए नई एसओपी जारी, रेस्टोरेंट-ढाबों को 32% कोटा
  • आस्था और संस्कृति का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,091)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,980)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,481)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,360)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,270)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?