By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: Yamunotri artificial lake : स्यानाचट्टी में ड्रोन से की जा रही यमुना में बनी झील की निगरानी
Share
Notification Show More
Latest News
बगिया में खिला लिलियम तो महक उठी उम्‍मीदें
उत्तराखंड
 वन भूमि पर बनी अवैध मजार ध्वस्त, प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
क्राइम
क्‍या अब नए कलेवर में नजर आएगी उत्‍तराखंड कांग्रेस ?
राजनीती
गुप्ता बंधुओं के ठिकानों पर दून से दुबई तक कार्रवाई
क्राइम
निर्भीक पत्रकारिता के प्रतीक जगमोहन सेठी को किया याद, हर वर्ष होगा उत्त्कृष्ट पत्रकार का चयन
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > Yamunotri artificial lake : स्यानाचट्टी में ड्रोन से की जा रही यमुना में बनी झील की निगरानी
उत्तराखंड

Yamunotri artificial lake : स्यानाचट्टी में ड्रोन से की जा रही यमुना में बनी झील की निगरानी

Web Editor
Last updated: 2025/08/22 at 10:33 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Yamunotri artificial lake : Yamunotri: Artificial Lake Poses Threat, Administration on High Alert in Uttarkashi

Yamunotri artificial lake : उत्तरकाशी, 22 अगस्‍त 2025 : यमुनोत्री धाम के पास स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर कृत्रिम झील  ने प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, हालांकि राहत की बात यह है कि इसका जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और विशेषज्ञों का एक दल मौके पर मौजूद है। एहतियात के तौर पर, झील की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, दोपहर तक झील का जलस्तर लगभग दो फीट कम हुआ है। लोक निर्माण विभाग (PWD), एसडीआरएफ, सिंचाई विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियां मिलकर झील के एक हिस्से को खोलने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, दलदल होने के कारण अभी तक पानी की निकासी के लिए चैनलाइज़ेशन करना संभव नहीं हो पाया है। टीमें अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रही हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन को जल्द से जल्द पानी की निकासी के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने सुरक्षित स्थानों पर रह रहे लोगों के लिए भोजन, दवाइयों और अन्य जरूरी सामान की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है।

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने स्थानीय लोगों से धैर्य बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर और सिंचाई विभाग की टीमें राफ्ट के जरिए ग्राउंड जीरो पर पहुँच चुकी हैं।

यमुनोत्री के विधायक संजय डोभाल और उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य खुद मौके पर मौजूद रहकर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। स्वास्थ्य, राजस्व और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीमें भी मुस्तैदी से काम कर रही हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने लोगों को आश्वासन दिया है कि प्रशासन सभी सुरक्षात्मक उपाय कर रहा है और जल्द ही झील के पानी की निकासी कर दी जाएगी।

You Might Also Like

बगिया में खिला लिलियम तो महक उठी उम्‍मीदें

निर्भीक पत्रकारिता के प्रतीक जगमोहन सेठी को किया याद, हर वर्ष होगा उत्त्कृष्ट पत्रकार का चयन

पता चलेगा आपदा में कितने कारगर रहे जीपीआर, थर्मल इमेजर व ड्रोन जैसे उपकरण

गंगोत्री हाईवे के डूबे हुए भाग के लिए तैयार होगा वैकल्पिक मार्ग

सीएम ने किया स्यानाचट्टी में यमुना पर बनी झील का निरीक्षण, गाद हटाने के निर्देश

TAGGED: An artificial lake near Yamunotri is causing concern in Uttarkashi. While water levels are dropping, authorities are using drones to monitor the situation and have evacuated hotels and houses as a precaution.
Web Editor August 22, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Dhami meets Union Minister for Kumbh : हरिद्वार में गंगा कारीडोर के विकास के लिए केंद्र से अनुरोध
Next Article Rudraprayag women empowerment : जज्‍बे ने हुनर संवारा और हुनर ने बदली तकदीर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बगिया में खिला लिलियम तो महक उठी उम्‍मीदें
उत्तराखंड August 28, 2025
 वन भूमि पर बनी अवैध मजार ध्वस्त, प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
क्राइम August 28, 2025
क्‍या अब नए कलेवर में नजर आएगी उत्‍तराखंड कांग्रेस ?
राजनीती August 28, 2025
गुप्ता बंधुओं के ठिकानों पर दून से दुबई तक कार्रवाई
क्राइम August 28, 2025

Recent Posts

  • बगिया में खिला लिलियम तो महक उठी उम्‍मीदें
  •  वन भूमि पर बनी अवैध मजार ध्वस्त, प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
  • क्‍या अब नए कलेवर में नजर आएगी उत्‍तराखंड कांग्रेस ?
  • गुप्ता बंधुओं के ठिकानों पर दून से दुबई तक कार्रवाई
  • निर्भीक पत्रकारिता के प्रतीक जगमोहन सेठी को किया याद, हर वर्ष होगा उत्त्कृष्ट पत्रकार का चयन

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,670)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,628)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,127)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (3,941)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (3,873)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?