By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: Chamoli cloudburst : थराली हादसा : मलबे में दबने से यवुती की मौत, एक लापता, राहत एवं बचाव जारी
Share
Notification Show More
Latest News
लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
उत्तराखंड
उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
उत्तराखंड
5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड
Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > Chamoli cloudburst : थराली हादसा : मलबे में दबने से यवुती की मौत, एक लापता, राहत एवं बचाव जारी
उत्तराखंड

Chamoli cloudburst : थराली हादसा : मलबे में दबने से यवुती की मौत, एक लापता, राहत एवं बचाव जारी

Web Editor
Last updated: 2025/08/23 at 8:42 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Chamoli Cloudburst: One Dead, One Missing in Uttarakhand’s Tharali | Heavy Damage

 

Chamoli cloudburst : चमोली, 23 अगस्‍त 2025 : उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित थराली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही हुई है। इस प्राकृतिक आपदा में एक युवती की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। थराली बाजार को भारी नुकसान हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए लापता व्यक्ति के सुरक्षित होने की कामना की है।

घटना के बाद, मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। थराली तहसील क्षेत्र के टूनरी गदेरे में बादल फटने से आए मलबे ने थराली बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भारी नुकसान पहुंचाया है। कई मकान, दुकानें और वाहन मलबे की चपेट में आ गए।

राहत के लिए डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है, जबकि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी आपदा क्षेत्र के लिए रवाना हो गई हैं। कर्णप्रयाग-ग्वालदम सड़क भी कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे खोलने का काम प्राथमिकता से किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से फोन पर बातचीत करके नुकसान की जानकारी ली और उनसे बचाव कार्यों में प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी भी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर राहत कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं।

भारी बारिश को देखते हुए थराली, देवाल और नारायणबगड़ विकासखंडों के सभी स्कूलों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की अपील की है।

You Might Also Like

लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी

उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना

5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart

On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood

Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,

TAGGED: A cloudburst in the Tharali area of Chamoli district, has caused widespread destruction. One person has died and another is missing. Relief and rescue operations are underway., Uttarakhand
Web Editor August 23, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Chamoli cloudburst relief : अपडेट :थराली में राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं सीएम
Next Article Tharali cloudburst relief : थराली आपदा : राहत शिविरों में भेजे गए 150 लोग, राहत कार्य युद्धस्‍तर पर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
उत्तराखंड February 8, 2026
उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
उत्तराखंड February 8, 2026
5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड February 8, 2026
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड February 8, 2026

Recent Posts

  • लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
  • उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
  • 5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
  • On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
  • Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,962)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,879)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,368)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,233)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,170)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?