By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कुछ कहती है कहर बरपा कर घर लौटी कार्लीगाड
Share
Notification Show More
Latest News
लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
उत्तराखंड
उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
उत्तराखंड
5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड
Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > कुछ कहती है कहर बरपा कर घर लौटी कार्लीगाड
उत्तराखंड

कुछ कहती है कहर बरपा कर घर लौटी कार्लीगाड

Web Editor
Last updated: 2025/09/24 at 11:08 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

Karligad River Disaster: Aftermath of the Flood in Dehradun

देहरादून, 25 सितंबर 2025 : कहर बरपाने के बाद अब कार्लीगाड की लहरें शांत हैं। नदी की सरल रवानगी देख यह एहसास ही नहीं होता कि महज सप्‍ताहभर पहले इसमें उठी सुनामी ने इलाके को इतिहास की गर्द में धकेल भूगोल भी बदल डाला। जिस नदी के तट पर सैलानी सुकून के साथ घंटो अठखेलियां करते थे, वहां अब रेत में धंसे विशाल बोल्‍डरों के साथ कार के अवशेष नजर आ रहे हैं। वो शानदार सैरगाह, भव्‍य रिजोर्ट और रेस्‍तरां की इमारतें सब मटियामेट हो चुकी है। अब आलम यह है कि नदी की धारा छोर तक बदल चुकी है। जहां यह पहले बहती थी, वह किनारा दूर हो गया है। आपदा में अपना रिजोर्ट गंवा चुके कार्लीगाड के रहने वाले रवि नेगी कहते हैं ‘हमारे बुजुर्ग कहते थे कि नदी पहले इसी स्‍थान पर बहती थी, जहां वह आज है।’ शायद नदी अपने घर लौट आई है, लेकिन एक बडी कीमत  वसूलकर।

कार्लीगाड के दोनों छोर पहले कहां तक थे, अब इसकी पहचान करना आसान नहीं है। मलबे के ढेर में बामुश्किल समझ में आता है कि यह किसी मकान के अवशेष हैं।  आरपार जाने के लिए बना लोहे का पुल उफनती लहरों के क्रोध का शिकार हुआ तो अपने स्‍थान से करीब आधा किलोमीटर दूर पिचका हुआ सा पडा है। इन दिनों धारा को पार करने के लिए जुगाड का सहारा लिया जा रहा है। कुछ तख्‍तों के जरिये उस पार तक का सफर मुमकिन हो पा रहा है। नदी पार करने के बाद किनारे पर मलबे के विशाल ढेर के पास खडे रवि नेगी से मुलाकात होती है। रवि एक ऐसे ही एक ढेर की ओर इशारा करते हुए बताते हैं कि वो उनका रिजोर्ट है। हालांकि कुछ दूरी पर उनके एक भवन को कम नुकसान पहुंचा, लेकिन भीतर तक रेेत और कीचड भरा हुआ है।

कार्लीगाड के राकेश नेगी का दर्द उनकी आंखों में छलक आता है। वह बताते हैं कि उन्‍होंने अपनी सारी जमा-पूंजी झोंक एक रिजार्ट बनाया था। यह सोचकर, सैलानियों को सुकून देने वाली यह आरामगाह उनके भविष्‍य की नींव सुदृढ करेगी, लेकिन किस्‍मत को कुछ और ही मंजूर था।  मलबे से लबालब भरे रिजार्ट का पता ही नहीं चल रहा।  इस भव्‍य रिजोर्ट का शुभारंभ महज छह माह पहले ही हुआ था। डूबती आवाज में राकेश बताते हैं कि सब बरबाद हो गया। बातों ही बातों में वह वर्ष 2011 की आपदा को भी याद करते हैं। तब भी नदी का रूप विकराल था, लेकिन नुकसान आज की अपेेेेक्षा कुछ कम था। यह सवाल पूछने पर कि क्‍या आपको यह नहीं लग रहा था कि ये विहंगम दृश्‍य प्रकृति के प्रकाेेप से विद्रूप भी हो सकते हैं। राकेश जवाब देते हैं ‘ हां, यह सही है कि कुदरत की खामोशी कब खौफनाक हो जाए कहा नहीं जा सकता।’  यह बात कार्लीगाड के कहर से मिला सबक भी है। प्रख्‍यात शायर निदा फाजली की ये लाइनें बेहद मौजूं लग रही है कि  ‘क्रोधित नदी में छुपी है इतिहास की आवाज, जो न पहचाने, वो बहकर खो जाएगा’।

 

 

 

You Might Also Like

लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी

उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना

5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart

On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood

Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,

TAGGED: and a bridge, Just a week after a devastating flood, leaving behind a trail of destruction. Read about the residents' stories and the lessons from nature's fury., roads, the Karligad river in Dehradun is calm. The disaster washed away resorts
Web Editor September 24, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पेपर लीक प्रकरण :  एसआईटी करेगी जांच, हाईकोर्ट के रिटायर जज रखेंगे निगरानी
Next Article तुलाज़ इंस्टीट्यूट में रक्तदान शिविर, छात्रों में उत्साह, 95 यूनिट रक्त का संग्रह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
उत्तराखंड February 8, 2026
उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
उत्तराखंड February 8, 2026
5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड February 8, 2026
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड February 8, 2026

Recent Posts

  • लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
  • उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
  • 5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
  • On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
  • Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,961)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,878)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,368)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,232)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,170)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?