By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पुलिस कर्मियों के आवास के लिए 300 करोड की सौगात
Share
Notification Show More
Latest News
लोहियाहेड में CM धामी ने ओपन जिम में आजमाए हाथ
उत्तराखंड
अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
देश-विदेश
काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड
डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड
अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > पुलिस कर्मियों के आवास के लिए 300 करोड की सौगात
उत्तराखंड

पुलिस कर्मियों के आवास के लिए 300 करोड की सौगात

Web Editor
Last updated: 2025/10/21 at 6:46 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

CM Dhami Announces ₹300 Crore Housing Package for Uttarakhand Police Personnel

पुलिस कर्मियों के आवास के लिए 300 करोड की सौगात

देहरादून, 21 अक्‍टूबर 2025 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान किया कि आगामी तीन वर्षों तक पुलिस कर्मियों के आवासीय भवनों के निर्माण के लिए प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर पुलिस कर्मी को आधुनिक आवास सुविधा उपiलब्ध कराई जा सके। वर्तमान में 688 नए आवासीय भवनों का निर्माण कार्य जारी है, जबकि 120 अतिरिक्त आवासों का निर्माण भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस बैरकों और कार्यस्थलों के अपग्रेडेशन के लिए भी पर्याप्त धनराशि दी जा रही है, ताकि पुलिस कर्मियों को बेहतर जीवन एवं कार्य वातावरण मिले।

सोमवार को मुख्‍यमंत्री धामी पुलिस लाइन देहरादून स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पुलिस स्‍मृति दिवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले उन्‍होंने पुलिस बल के वीर जवानों को नमन कर उनके परिजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पुलिस के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्‍होंने कहा कि सरकार पुलिस बल को तकनीकी रूप से सशक्त और संसाधनयुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि राज्य स्थापना की रजत जयंती पर सभी पुलिस कर्मियों को “विशेष रजत जयंती पदक” प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा भवाली, ढालमल्ला, नैनीडांडा, घनसाली और सतपुली में एसडीआरएफ के जवानों के लिए पाँच नई बैरकों के निर्माण की घोषणा भी की गई। कहा कि पुलिस कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुलिस कल्याण निधि को भी 2.50 करोड़ से बढ़ाकर 4.50  करोड़ रुपये किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों के वेतन, भत्ते, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और अवकाश से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को अब पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है।

धामी ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक थाने में महिला सुरक्षा के दृष्टिकोण से महिला हेल्प डेस्क के अंतर्गत क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में राज्य सरकार ने पुलिस भवनों के निर्माण के लिए कुल 500 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जो पूर्व वर्षों की तुलना में कई गुना अधिक है। कहा कि इस वर्ष कांवड़ यात्रा में चार करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं और चारधाम यात्रा में पचास लाख से अधिक भक्तों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित कर पुलिस ने उत्कृष्ट कार्य किया। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राकृतिक आपदाओं, भीड़ नियंत्रण, वीआईपी कार्यक्रमों और राष्ट्रीय आयोजनों में भी पुलिस ने तत्परता से अपनी जिम्मेदारी निभाई है। आधुनिक युग में अपराध का स्वरूप बदल रहा है। नशा और साइबर अपराध जैसे नए खतरों से निपटने के लिए सरकार ने त्रिस्तरीय एंटी नारकोटिक फोर्स का गठन किया है। पिछले तीन वर्षों में इस फोर्स ने 6199 से अधिक नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की है और 275 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। धामी ने कहा कि साइबर अपराध आज एक बड़ी चुनौती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में पुलिस को एक कदम आगे रहकर कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 63 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पीड़ितों को वापस दिलाई है।

कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, बृजमोहन गैरोला, सविता कपूर, मुख्य सचिव आनंद बर्धन, मुख्य सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी, अपर पुलिस महानिदेशक पी वी के प्रसाद सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और शहीदों के परिजन उपस्थित रहे। सभी ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अमर बलिदान को नमन किया।

You Might Also Like

लोहियाहेड में CM धामी ने ओपन जिम में आजमाए हाथ

काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी

डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई

अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज

चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर

TAGGED: and digital welfare reforms to strengthen the state police force., upgraded barracks, Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami announced a ₹300 crore package for police housing over the next three years. The plan includes modern residences
Web Editor October 21, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दीपावली पर दून पुलिस ने बुजुर्गों संग बांटी खुशियों 
Next Article दून में दिवाली पर पांच साल में पहली बार  बेहतर रही हवा 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लोहियाहेड में CM धामी ने ओपन जिम में आजमाए हाथ
उत्तराखंड February 28, 2026
अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
देश-विदेश February 28, 2026
काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड February 28, 2026
डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड February 27, 2026

Recent Posts

  • लोहियाहेड में CM धामी ने ओपन जिम में आजमाए हाथ
  • अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
  • काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी
  • डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
  • अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,008)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,915)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,402)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,270)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,201)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?